16 जुलाई 2019 को 149 साल बाद गुरु पूर्णिमा पर होगा चंद्रग्रहण, आइये जानते है विभिन्न राशियों पर असर

इस वर्ष 16 जुलाई 2019 में साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने वाला है।  मंगलवार के दिन पड़ने वाला यह चंद्रग्रहण बहुत ही अद्भुत होगा, कारण इस बार यह ग्रहण आषाढ़ मास की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा पर पड़ रहा है। यह चंद्रग्रहण कई मायनों में ख़ास है। इससे पहले गुरु पूर्णिमा के दिन यह चंद्रग्रहण 12 जुलाई 1870 को  लगा था। उस समय भी शनि और केतु चन्द्र के साथ धनु राशि में स्थित था और सूर्य, राहू के साथ मिथुन राशि में स्थित था। भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, एशिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। यह दुर्लभ योग 149 साल के बाद आया है।

Effects and Remedies of Chandra Grahan

चंद्रग्रहण का समय – मंगलवार 16 जुलाई की रात 1:32 बजे से 17 जुलाई की सुबह 4:31 बजे तक

सूतक काल- 9 घंटे यह काल 16 जुलाई की शाम 4 बजकर 31 मिनिट से शुरू होगा

चंद्रग्रहण में इन सावधानियों का विशेष ध्यान रखे

  • ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाए घर से बाहर न निकलें। निकलना बहुत ही जरुरी है तो तुलसी के पत्ते और चंदन के पत्तों का लेप अवश्य लगाए उसके बाद ही घर से निकलें। किसी धारदार वस्तु का प्रयोग ग्रहण के दौरान न करें, जैसे- चाकू, छुरा, दराती आदि इस दौरान झाडू न लगाए।
  • ग्रहण ख़त्म होने के बाद घर पूर्ण शुद्ध करे, सफाई और घर की धुलाई करें, घर में शुद्धता बनायें रखने के लिए गंगाजल का छिडकाव जरुर घर में करें।
  • ग्रहण के बाद स्नान करके भगवान की मूर्तियों को भी स्नान करवाकर ही उनकी पूजा-अर्चना करें।

ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी

शनि और केतु ग्रहण के समय चन्द्र के साथ धनु राशि में स्थित रहेंगे और सूर्य, राहू के साथ मिथुन राशि में स्थित रहेंगे। इससे ग्रहण का प्रभाव और अधिक बढेगा। सूर्य और चन्द्र चार विपरीत ग्रह शुक्र, शनि, राहू और केतु के घेरे में रहेंगे। मंगल नीच का रहेगा। इसके कारण प्राकृतिक विपदा आयेंगी जैसे- भारी वर्षा के कारण बाढ़, भुक्ख्लन, तूफ़ान,भूकंप आदि और इससे नुकसान भी होगा।   

आइये जानते है 12 राशियों के लिए यह चंद्रग्रहण कैसा रहेगा 

मेष- यह चंद्रग्रहण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा, धन का आगमन होगा। सफलता तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, यह चन्द्रग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।  

वृषभ- आपके लिए यह चंद्रग्रहण शुभ संकेत लेकर नहीं आया। बेवजह धन का अपव्यय होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। मानसिक चिंताएं सताएंगी।  

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के काम में दिक्कते आयेंगी। बनते काम रुक जायेंगे। मन में बुरे विचार आयेंगे। यह ग्रहण आपके लिए दुखद रहेगा, सावधानी का पालन करें, किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।  

कर्क- आपके लिए यह चंद्रग्रहण शुभ समाचार लेकर आएगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आशानुसार फल प्राप्त होंगे। सुखद समय व्यतीत होगा।    

सिंह- इस दौरान मानसिक तनाव बढेगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आलस्य बना रहेगा। धन का नुकसान होगा। क्रोध बढेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा परेशानिया और बढ़ सकती है।   

कन्या- कामकाज के क्षेत्र में अधिकारी वर्ग का साथ नहीं मिलेगा, भटकाव मन में बना रहेगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। धन की कमी बनी रहेगी। मानसिक तनाव बढेगा।   

तुला- आपके लिए यह उत्तम समय है, अगर अविवाहित है तो शादी के लिए रिश्ते आयेंगे, विवाह के योग बन रहे है। कामकाज में सफलता मिलेगी। मनोकामना पूर्ण होंगी।  

अभी व्यापार वृद्धि कछुआ यन्त्र प्राप्त करें

वृश्चिक- आपके लिए यह ग्रहण मुसीबते लेकर आ रहा है, छोटी से छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है। मानसिक तनाव बढेगा। किसी से विवाद होने की सम्भावना है।

धनु- कोई अपना ही धोखा दे सकता है, सावधान रहें। इस ग्रहण का अशुभ असर देखने को मिलेगा। दुर्घटना हो सकती है, सतर्क रहे। नौकरी छुटने की सम्भावना है।

मकर- आपके द्वारा बनाई गयी योजना विफल होंगी। धन की कमी खलेगी। जीवन में संघर्ष बना रहेगा। किसी पर भी आँखे मूंदकर विश्वास न करे अन्यथा धोखा मिलेगा।

कुंभ- आपके लिए शुभ समाचार मिलने वाले है। धन का आगमन होगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। यह ग्रहण आपके लिए शुभ है। 

मीन- आपके लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। आपके द्वारा शुभ यात्राएं होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति अच्छी बनेगी।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

5/5 - (1 vote)

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here