राशि के अनुसार इन उपायों से बनिये करोड़पति, सौभाग्य योग में 19 अक्टूबर को दिवाली

शुभ संयोग

रोशनी और खुशियों से जगमगाते हिंदूओं के बेहद पवित्र त्‍योहार दीपावली को पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार दीपावली के त्‍योहार पर 60 सालों बाद शुक्र, शनि और गुरु का दृष्टि संयोग बन रहा है जिसका मनुष्‍य के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि दीपावली के शुभ अवसर पर आपका दिन कैसा रहने वाला है -:

मेष राशि 

दीपावली के दिन मेष राशि वाले जातकों का मन हर्षोल्‍लास से भरा रहेगा। पैसे की तंगी समाप्‍त होगी और सारी चिंताएं भी दूर होंगीं। व्यापार तो सामान्य रहेगा लेकिन नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

Horoscope Hindi 2025

 वृषभ राशि 

वृषभ जातकों के जीवन में दीपावली के अगले दिन से खुशियां आनी शुरु होंगीं। आपका दीपावली का दिन सामान्‍य रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों को परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले लोगों की इस दीपावली के बाद से धन संबंधित सारी परेशानियां दूर होंगीं। लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। पार्टनर के साथ आपके रिश्‍ते में मधुरता आएगी।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती है। आपका मन उदास रहेगा। कर्क राशि के जातकों को नौकरी में तरक्‍की मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध में हैं तो आपके हाथ निराशा लग सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

Kundli Software

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातकों को दीपावली के इस संयोग में राहत मिल सकती है। यात्रा सफल होगी। सिंह राशि के लोगों को अपने व्‍यापार में वृद्धि मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव उत्‍पन्‍न हो सकता है। 

कन्‍या राशि 

कन्‍या राशि वाले जातकों को अपने काम में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कन्‍या राशि के जातकों को अपना मनचाहा काम मिलेगा और पढ़ाई में भी फायदा होगा। आपको अपने साथी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि 

तुला राशि के जातक अपने खर्चों को नियंत्रित करें। संतान सुख में कमी आ सकती है। आय में वृद्धि होगी और व्‍यापार में भी सफलता मिलेगी। तुला राशि के व्‍यक्‍ति को आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस समय कोई चिंता या डर सता सकता है। इस वजह से आपके त्‍योहार के मजे में भी कमी आएगी। लेकिन सोमवार से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को इस त्‍योहार पर विजय, धन और लाभ होगा। विवादों से दूर रहें। धुन राशि वाले जातकों के लिए यह बहुत अच्‍छा समय है। आपको अपने पार्टनर से कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है।

Birth Gemstone

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातक इस दीपावली पर अपने सभी कार्य पूर्ण करने में सफल होंगें। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और धन का आगमन भी बढ़ेगा। मकर राशि वाले लोगों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातकों को ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आपकी आय सामान्‍य रहने वाली है। काम में कोई अड़चन आ सकती है। विवाह योग्‍य हैं तो विवाह के लिए कोई अच्‍छा प्रस्‍ताव मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को अपने परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा।

Check Hindu Panchang 2019 to know lucky days, shubh muhurat, marriage muhurat, grah pravesh muhurat and much more.

मीन राशि 

मीन राशि वाले जातकों के मन में कुछ अजीब विचार आ सकते हैं। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी और किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा और नौकरी में उन्नति हो सकती है। मीन राशि वाले व्‍यक्‍ति अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here