चमत्‍क‍ारिक उपाय जो बदलेंगें आपका भाग्‍य

सरल से टोटके

मित्रों, ज्योतिष एक बहुत ही उन्नत विज्ञान है | इसकी सीमा को मनुष्य कभी नहीं समझ पायेगा | आजकल के युग में हर चीज़ का बाजारीकरण हो रहा है और मनुष्य में धन लोलुपता और अहंकार में उतारोत्तर वृद्धि होती जा रही है | हर चीज़ की  कीमत हो चुकी है | आजकल की पीढी को तो पता भी नहीं है की पूर्व में हर घर के बुज़ुर्ग लोग बड़ी बड़ी समस्याओं से निपटने के लिए भी छोटे मोटे तरीके अपनाते थे जिसे हम आजकल की भाषा में टोटके बोलते है | यह भी ज्योतिष का ही अंग है | ज्योतिष से कुछ भी अछूता नहीं है | तो आइये आज आपको मैं कुछ सरल से टोटके बता दे रहा हूँ जो आपके लिए बहुत लाभकारी होंगे, इनमें से कुछ मेरे द्वारा अनुभूत हैं किन्तु सब नहीं |

 पैसा कमाने की इच्‍छा रखने वाले लोग करें इनका पूजन

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

Daily Horoscope

उपाय

  • पीपल के पत्ते पर “श्री राम” लिखकर और उस पर लड्डू रखकर हनुमानजी के मंदिर में ५ मंगलवार संध्या समय अर्पित करने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं |
  • नित्य घर में “बिस्व भरण पोषण कर जोई ताकर नाम भरत अस होई” इसे १०८ बार रोज़ पढ़ कर घर से निकलें और श्री जी के चरण कमलों को ध्यान में रखें तो धन प्राप्ति सुलभ होती जाती है |

 जीवन में ऐशो-आराम पाने के लिए इसकी करें पूजा

अमावस्या

 

  • हर अमावस्या को अपने पूजन गृह को साफ़ करें और धूप दीप जलायें | इससे धन की आवक बनी रहती है |
  • काली हल्दी को सिन्दूर लगा कर और धूप देकर लाल वस्त्र में मुद्राओं के साथ बाँध कर अपनी तिजोरी में रखें | यह लगातार धन की आवक के लिए बहुत अचूक है |

 देवी लक्ष्‍मी की कृपा पाने हेतु रखें महालक्ष्‍मी यंत्र

Weekly Horoscope

चमत्‍कारिक उपाय

 

  • अगर आप किसी मुक़दमे से परेशान हैं तो मंगलवार से शुरू करते हुए गेहूं की रोटी में चीनी और शुद्ध घी मिलकर कौओं को खिलायें | ऐसा तब तक करते रहे जब तक आपका मुकादम समाप्त नहीं हो जाता | जिस दिन आपकी तारिख हो उस दिन ऐसे कौए के पीठ का पंख अपने पास रख लें जिसको आप नित्य रोटी खिला रहे हैं तो आपकी बात पर अधिक महत्त्व दिया जाएगा | मुकदमा जीतने की एक माह बाद तक रोटी खिलाते रहिये |
  • जिस बरगद के पेड़ पर चमगादड़ का वास हो उस पेड़ की वोह टहनी तोड़ कर ले आयें जिस पर चमगादड़ सोती हो और उसे अपने गल्ले में या अपनी गद्दी के नीचे दबा लीजिये किन्तु यह किसी को पता नहीं होना चाहिए | सिर्फ आपको ही इस बात का ज्ञान होना चहिये और उस गद्दी पर कोई और को बैठना भी नहीं चहिये | इससे आपके व्यापार में बहुत वृद्धि होगी और किसी भी प्रकार की नज़र और बुरे टोटकों का असर नहीं होगा |

अभी जानें अपनी समस्‍या के लाल किताब के सरल उपाय

निश्चित ही लाभ होगा

 

प्रिय पाठकों, यह द्रश्य्मान जगत जैसा हम अनुभव करते हैं उसके अलावा भी बहुत कुछ है और कोई भी मनुष्य इसकी थाह नहीं पा सकता | अगर आप उपरोक्त में से कोई प्रयोग करते हैं तो आपको समय के साथ निश्चित ही लाभ होगा ऐसा विश्वास रखिये |

Monthly Horoscope

व्‍यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये मंत्र

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here