गुस्सा आने पर पागल हो जाते हैं इन राशियों के लोग

राशियों का प्रभाव मनुष्‍य के स्‍वभाव पर बहुत अधिक पड़ता है। कोई व्‍यक्‍ति क्‍या सोचता है, कैसे सोचता है और किसी भी बात पर कैसी प्रतिक्रिया देता है या व्‍यवहार करता है, ये काफी हद तक उसकी राशि पर निर्भर करता है।

राशि के प्रभाव में कोई व्‍यक्‍ति अत्‍यंत गुस्‍सैल बन जाता है तो किसी के व्‍यवहार में शीतलता झलकती है। ज्‍योतिष के अनुसार राशियों पर भी व्‍यक्‍ति का व्‍यवहार और उसका स्‍वभाव निर्भर करता है। काफी हद तक आपकी पसंद-नापसंद भी आपकी राशि पर निर्भर करती है।

आप कैसे हैं, आपका जीवन कैसा है और आपके दोस्‍ते कैसे हैं या आप उनके साथ कैसा व्‍यवहार करते हैं, ये सब आपकी राशि से भी संबंधित होता है। आज हम आपको राशिचक्र की सबसे गुस्‍सैल स्‍वभाव वाली राशियों के बारे में बताएंगें।

Online Puja

मिथुन राशि

मिथुन रा‍शि के जातकों के स्‍वभाव में ही गुस्‍सा होता है। ये बात-बात पर गुस्‍सा करते हैं। न तो ये कभी अपनी गलती मानते हैं और न ही कभी गुस्‍सा दिखाने से पीछे हटते हैं। दूसरों की कमियां निकालना भी इनका स्‍वभाव है। आप इनके साथ आराम से बात कर ही नहीं सकते हैं। ये बातों-बातों में ही कब आक्राम‍क हो जाएं, आपको पता ही नहीं चलेगा और फिर परिस्थिति को संभालना आपके लिए ही मुश्किल हो जाएगा।

पढ़ें मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग स्‍वतंत्र रहना पसंद करते हैं और जब कोई इन पर हुक्‍म चलाता है या इन्‍हें दबाने की कोशिश करता है तो ये अपने गुस्‍से को काबू नहीं कर पाते हैं। इनका गुस्‍सा काफी तेज होता है। इन्‍हें दबा पाना बुहत मुश्किल काम है। साथ ही ये लोग आत्‍मविश्‍वास से भी भरपूर होते हैं जिस कारण इन्‍हें दबा पाना सामने वाले के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है।

पढ़ें सिंह राशि का वार्षिक राशिफल

Daily Horoscope

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाओं में ईगो बहुत ज्‍यादा होती है। ये हर बात को अपने अहम् पर ले लेते हैं। इसलिए इन्‍हें बात-बात पर गुस्‍सा भी आ जाता है। इन्‍हें न तो बहुत जल्‍दी गुस्‍सा आता है और न ही जल्‍दी जाता है। साथ ही वृश्चिक राशि के लोग बहस करने में सबसे आगे होते हैं। इस मामले में आप इनसे जीत ही नहीं सकते हैं।

कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए पूरा साल

मकर रा‍शि

मकर राशि के लोग स्‍वभाव से काफी चिढ़चिढे होते हैं। ये लोग बात-बात पर गुस्‍सा करते हैं। यूं कह सकते हैं कि इन्‍हें तो बस मौका चाहिए गुस्‍सा करने का। इसके अलावा ये बातों-बातों में ताने भी खूब मारते हैं। अपनी मीठी सी बोली में कड़वी बातों के बोल बोलना तो कोई इनसे सीखे।

मकर राशि का वार्षिक राशिफल

Weekly Horoscope

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अपने अंदर गुस्‍सा दबा कर रखते हैं। अगर इन्‍हें गलती से भी गुस्‍सा आ गया तो वो बहुत भयानक होता है लेकिन बहुत जल्‍दी गायब भी हो जाता है। ये छोटी-छोटी बातों पर भी चिढ़ जाते हैं। आपको समझ ही नहीं आएगा कि इनके आगे आपको क्‍या बोलना है और क्‍या नहीं। ये कब, किस बात पर बिगड़ जाएं आपको पता नहीं चलेगा।

Monthly Horoscope

पढ़ें कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल

तो अब तो आप जान ही गए होंगें कि राशिचक्र की बारह राशियों में से किस राशि के लोगों को सबसे ज्‍यादा गुस्‍सा आता है।

अगर आप भी बहुत ज्‍यादा गुस्‍सा करते हैं या आपमें धैर्य की कमी है तो आपको भगवान शिव के आशीर्वाद से तीन मुखी रुद्राक्ष, पांच मुखी रुद्राक्ष और ग्‍यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

ये रुद्राक्ष आपके मन और मस्तिष्‍क को शांत कर आपमें धैर्य जगाएंगें और आपके जीवन को एक नई दिशा देंगें।

अभिमंत्रित रुद्राक्ष प्राप्‍त करने के लिए यहां क्‍लिक करें

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.5/5 - (4 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here