इस विधि से दीपक जलाएंगें तो पल में पूरी होगी मनोकामना

मनुष्‍य के जीवन को सुखमय बनाने के लिए ज्‍योतिषशास्‍त्र में अनेक उपाय बताए गए हैं और आज हम आपको उन्‍हीं में से एक महत्‍वपूर्ण उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। दीपक को रोशनी फैलाने वाला माना जाता है जो अपने तेज प्रकाश से आपके जीवन के अंदर रोशनी कर देता है लेकिन इसके अलावा दीपक आपको सुख और समृद्धि भी दे सकता है।

जिस कामना के लिए आप पूजा कर रहे हैं उसमें सफलता पाने के लिए दीपक से जुड़ी इन बातों का ध्‍यान रखें। तो चलिए जानते हैं कि दीपक किस तरह से जलाना चाहिए जिससे हमारी साधना सफल हो और ईश्‍वर की कृपा हम पर बनी रहे।

Horoscope 2025

घर में दीपक

घर के मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए। घी का दीपक जलाने से उस घर में रहने वाले सदस्‍यों पर देवताओं की कृपा हमेशा बनी रहती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।

शिक्षा प्राप्‍ति के लिए कहां जलाएं दीपक

मां जगदम्‍बा, शिक्षा की देवी सरस्‍वती की कृपा पाने के लिए दो मुखी दीपक जलाएं। अगर आपके घर में मां सरस्‍वती की मूर्ति स्‍थापित है तो भी दो मुखी दीपक जलाएं अर्थात् दीपक में दो बाती होनी चाहिए। शुद्ध घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। इस तरह दीपक जलाने से मां जगदम्‍बा और देवी सरस्‍वती प्रसन्‍न होती है और शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

Jupiter Transit 2018

पति की दीर्घायु के लिए दीपक

अगर कोई विवाहित स्‍त्री अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा कर रही है तो आपको एक मुखी गिलोय का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने आपकी ये कामना जरूर पूर्ण होगी।

शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए दीपक

शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपको निश्चित ही शनि देव की कृपा प्राप्‍त होगी।

राहू-केतु को प्रसन्‍न करें

राहू और केतु की आराधना के लिए अलसी के तेल का दीया जलाएं। अगर आपकी कुंडली में राहू या केतु अशुभ स्‍थान में बैठे हैं तो आपको अलसी के तेल का दीया जलाने से लाभ होगा। भैरव की साधना या शत्रु का नाश करने के लिए पूजा कर रहे हैं तो भैरव जी के सामने सरसों के तेल का चार मुखी दीया जलाएं। इससे भैरव जी की कृपा भी मिलती है और शत्रुओं का नाश भी होता है।

एकसाथ नव ग्रहों को शांत करने का उपाय

गणेश की जी पूजा

भगवान गणेश को प्रसन्‍न करने और उनकी कृपा पाने के लिए शुद्ध घी का तीन मुखी दीया जलाएं। मान-सम्‍मान में वृद्धि और यश-कीर्ति बढ़ेगी। सूर्य देव को प्रसन्‍न करने के लिए रोज़ घी का दीया जलाएं।

भोलेनाथ के लिए दीपक

भोलेनाथ की पूजा में पीली सरसों के तेल का आठ मुखी या बारह मुखी का दीपक जलाएं। इससे आपकी आराधना भी सफल होगी। पीली सरसों का तेल ना मिले तो गाय के शुद्ध घी दीया जलाएं। भगवान विष्‍णु के दशामुख अवतार की पूजा में दस मुखी दीपक जलाएं।

मुकदमा जीतने के लिए

अगर मुकदमा जीतने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो पांच मुखी दीपक का प्रयोग करें। इससे मुकदमे में आपको जीत हासिल हो सकती है। हनुमान जी की साधना में तीन मुखी दीया जलाएं। इस दीये में शुद्ध चमेली के तेल का प्रयोग करें और दीपक गहरा होना चाहिए।

हनुमान जी की इस मूर्ति की करें पूजा, मिलेगा दोगुना फल

ध्‍यान रखें

शत्रु नाश या किसी तरह की मुसीबत के निवारण के लिए पूजा कर रहें हैं तो इस पूजन में प्रयोग किया गया दीपक थोड़ा गहरा होना चाहिए और बीच में से थोड़ा उठा हुआ हो।

देखें वीडियो

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.1/5 - (9 votes)

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here