मासिक राशिफल : मार्च के महीने में इस राशि वालों को अचानक होगा लाभ, दफ्तर में मिल सकता है प्रमोशन

मार्च में सूर्य मीन राशि में गोचर करेगा और 1 मार्च को मंगल धुन राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल।

मेष राशि

इस महीने सूर्य मीन राशि में गोचर करेगा। 10 मार्च को मंगल धनु राशि में ही प्रवेश करेगा। मेष राशि वालों के लिए मार्च का महीना शुभ रहने वाला है। नौकरी में पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं। जीनसाथी का सहयोग ना मिलने की वजह से परेशान रहेंगें। पैसों से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। सेहत के लिए अच्‍छा समय है। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सामान्‍य रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्‍वास और प्रेम बनाए रखें।

Horoscope 2025

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए मार्च का महीना सामान्‍य रहेगा। धार्मिक अनुष्‍ठानों के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है। कार्य में नए अवसर मिलेंगें। आर्थिक रूप से उम्‍मीद से ज्‍यादा लाभ होगा। किसी बीमारी से परेशान हैं तो इस महीने आपको राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों को तरक्‍की मिल सकत है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में इस समय थोड़ा असहज महसूस करेंगें।

Jupiter Transit 2018

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए मार्च का महीना बढिया रहने वाला है। भाग्‍य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करेंगें और अपनी मेहनत से आपको सफलता भी मिलेगी। घर बनाने की सोच रहे हैं तो इस महीने आपको इस काम में सफलता मिल सकती है। लड़की की शादी तय होने की संभावना है। आमदनी में अचानक बढ़ोत्तरी हो सकती है। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। सेहत का ध्‍यान रखें। संतान प्राप्‍ति हो सकती है।

कर्क राशि

इस महीने कर्क राशि के लोगों को कार्य के नए अवसर प्राप्‍त होंगें। शिक्षा में संघर्ष करना पड़ सकता है। पिता के सहयोग से आपके जीवन में परिवर्तन आएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई नई दिशा मिल सकती है। आमदनी बेहतर होगी। सेहत में सुधार की संभावना है। व्‍यापारियों के लिए अच्‍छा समय है। उधार देने से बचें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। लव लाइफ में अस्थिरता आ सकती है।

सिंह राशि

इस महीने अपनी रचनात्‍मक प्रतिभा का सही इस्‍तेमाल करने से आपको फायदा होगा। सेहत को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। अचानक मुनाफा हो सकता है। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। कोई छोटा ऑप्रेशन हो सकते हैं। व्‍यापार में निवेश का परिणाम मिल सकता है। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिरता और प्रेम बढ़ेगा।

कन्‍या राशि

इस समय आपके गुप्‍त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के संपर्क में आएंगें। बुद्धिमान लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। आमदनी बढिया रहेगी लेकिन खर्च भी बना रहेगा। आंखों का ध्‍यान रखें। लोहे के व्‍यापारियों को लाभ होगा। नौकरी के प्रयासों में कमी आएगी। वैवाहिक जीवन में संघर्ष बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

Janam Kundali Software

तुला राशि

व्‍यर्थ की भागदौड़ से मन परेशान रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें वरना दुर्घटना हो सकती है। नज़दीकी लोगों से संबंधों में सुधार होगा। महीने के अंत में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। यात्रा करने से बचें वरना सेहत बिगड़ सकती है। नौकरी में सहयोगियों के साथ अच्‍छे संबंध रखें। व्‍यापार के लिए भी अच्‍छा समय है। दाम्‍पत्‍य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में अंतरंगता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

खरीदारी पर पैसे खर्च कर सकते हैं। दोस्‍तों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सामान्‍य समय है। पैसों को लेकर तंगी हो सकती है। सेहत खराब रहेगी। व्‍यापार में कोई बड़ा निवेश ना करें वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में कष्‍ट आ सकते हैं।

धनु राशि

इस समय किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। रूके हुए कार्य बनेंगें जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांत में दर्द हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने में बाधा आ सकती है। व्‍यापार में जीवनसाथ के सहयोग से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध में कोई गलती आपको बहुत भारी पड़ सकती है।

भाग्‍य का साथ पाने के लिए करें ये उपाय

मकर राशि

अपने जीवनसाथ का पूरा ख्‍याल रखें और उनके साथ समय बिताएं। अपने हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करें। आर्थिक पक्षम मजबूत होगा लेकिन खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। सेहत की वजह से परेशान रह सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए अनुकूल समय नहीं है। व्‍यवसाय में कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का सख्‍त और रूखा रवैया झेलना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

अपने अच्‍छे समय का इंतज़ार करें। ससुराल की तरफ से सहयोग मिलेगा। दोस्‍तों से संबंध ना बिगाड़ें। पद-प्रतिष्‍ठा में बढ़ोत्तरी होगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। धन लाभ की प्रबल संभावना है। सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगें। व्‍यापारियों के लिए अच्‍छा समय है। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इस समय आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशि

अपनी समझदारी से कोई पारिवारिक मुद्दा सुलझा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। व्‍यापार के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.7/5 - (7 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here