ज्योतिष शास्त्र में पांच तत्वों का उल्लेख मिलता है। इसी क्रम में 12 राशियों को चार तत्वों में बांटा गया है। पृथ्वी, जल, वायु और अग्नि। आकाश तत्व की कोई राशि नहीं है लेकिन इस तत्व को कुंभ राशि के निकट समझा जाता है।
जल तत्व के अंतर्गत तीन राशियां आाती हैं जिनमें कर्क, वृश्चिक और मीन राशि शामिल है। से राशियां जल के स्वभाव की होती हैं और चंद्रमा से इनका गहरा संबंध माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ये राशियां ज्ञान, कल्पना और उदारता की राशियां होती हैं।
तो चलिए जानते हैं जल तत्व की तीन राशियों के बारे में …
जल तत्व की पहली राशि – कर्क
- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, इसका मतलब है कर्क राशि के लोगों के स्वभाव पर चंद्रमा का ज्यादा प्रभाव होता है।
- इस राशि के जातक बहुत सुंदर और स्वभाव से चंचल होते हैं।
- कर्क राशि के लोगों में कल्पना, सौंदर्य, दया और ज्ञान का गुण पाया जाता है।
- इस राशि की सबसे बड़ी मुश्किल इनका भावुक होना है जिसकी वजह से ये कई बार अपने लिए मुश्किलें मोल ले लेते हैं।
- इनका वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध ज्यादा अच्छे नहीं होते हैं।
- कर्क राशि के लोगों को ओपल या मोती रत्न धारण करना चाहिए। अभिमंत्रित रत्न प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें
- भगवान शिव की उपासना करने से आपके लाभ होगा।
जल तत्व की दूसरी राशि : वृश्चिक
- वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है और इनके स्वभाव पर मंगल का असर देखा जाता है।
- इस राशि में चंद्रमा बहुत कमज़ोर होता है और इस वजह से ये लोग बहुत तनाव में रहते हैं और बात-बात पर सोचते हैं।
- इस राशि के लोग कला, लेखन, शिक्षा और राजनीति का गुण रखते हैं।
- ये अच्छे डॉक्टर बन सकते हैं।
- वृश्चिक राशि के लोगों को अकसर मां का सुख नहीं मिल पाता है लेकिन इनका जीवनसाथी बहुत अच्छा होता है।
- वृश्चिक राशि के लोगों की प्रतिशोधात्म प्रवृत्ति ही इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है।
- इस राशि के जातकों को मूंगा या माणिक रत्न धारण करना चाहिए।
अभिमंत्रित रत्न प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें
जल तत्व की तीसरी राशि : मीन
- मीन राशि का स्वामी बृहस्पति होता है और इस राशि के जातकों पर बृहस्पति का प्रभाव अधिक होता है।
- इस राशि में चंद्रमा बिलकुल संतुलित होता है।
- इनके पास ज्ञान, ग्लैमर, कला और शिक्षा का गुण होता है।
- इन्हें बहुत बढिया हीलर माना जाता है।
- युवावस्था में अकसर ये लोग भटक जाते हैं लेकिन बाद में सही दिशा पाकर ये खूब तरक्की करते हैं।
- इन्हें हर चीज़ परफैक्ट चाहिए होती है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










