वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें। मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।
दसवें और छठे भाव से नौकरीपेशा जातकों के करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है आपके इन भावों में गुरु और चंद्रमा बैठा है।
करियर पर क्या होगा शनि का प्रभाव
चौथे और पांचवे भाव का स्वामी शनि आपके तीसरे भाव में बैठा है। इसकी नवम भाव पर सीधी दृष्टि पड़ रही है। वैसे तो आपके लिए ये साल सामान्य रहने वाला है लेकिन शनि के तीसरे भाव में होने के कारण आपको बहुत बढिया फायदा मिल सकता है।
तीसरे भाव में किसी क्रूर ग्रह का होना शुभ संकेत देता है। कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय है और इस समय आपको दूसरों को प्रेरित कर पाएंगें। काम की वजह से आपको अपना शहर छोड़ कर किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आपके जीवन में तकनीक और संचार दोनों ही अहम भूमिका निभाएंगें।
Wear Energized Rudraksha to live healthy and wealthy
बृहस्पति देगा फायदा या नुकसान
लग्न भाव में होने के कारण गुरु की दृष्टि छठे और दसवें भाव पर नहीं पड़ रही है लेकिन लग्न भाव में शुभ ग्रह के होने के कारण इसका सकारात्मक असर आपके करियर पर पड़ेगा। आप कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें और नए अवसर प्राप्त होंगें।
पहले से ज्यादा बेहतर अवसर प्राप्त होंगें। फ्रेशर्स को भी अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। शनि की दशा से गुज़र रहे जातकों के लिए बहुत बढिया समय है।
केतु का प्रभाव
केतु की दशा के कारण नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। किसी अन्य देश या राज्य में आपका ट्रांस्फर हो सकता है। करियर से आपको संतुष्टि नहीं मिल पाएगी। जब तक केतु इस भाव में है तब तक नौकरी में परिवर्तन के बारे में ना सोचें। कम से कम 20 महीने तक नौकरी ना बदलें।
मंगल का असर
मंगल काफी समय तक चौथे भाव में रहेगा और मंगल की दृष्टि के कारण आप आक्रामक रहने वाले हैं। कंपनी में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें। करियर में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन आपके प्रदर्शन के कारण वो ज्यादा परेशान नहीं कर पाएंगें। मंगल- केतु और केतु-मंगल की दशा में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें और इस दौरान किसी भी जरूरी काम को टाल दें। मंगल की दशा तक नौकरी में परिवर्तन ना करें।
राहु का शुभ प्रभाव
दसवें भाव में बैठा राहु आपके ऊपर अपनी विशेष कृपा बरसा रहा है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगें। काम का थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन आगे चलकर परिस्थिति और बेहतर होती जाएगी।
करियर के लिए बढिया समय है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए अच्छा है। ऐसा शुभ समय अगले 28 सालों तक फिर आपके जीवन में वापिस नहीं आएगा इसलिए जितना हो सके इसका लाभ उठा लें। हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर डवेलेपेंट, सेल्स और मार्केटिंग के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा।
करियर में प्रगति के लिए करें ये उपाय
– गोमेद रत्न धारण करें।
– गीता प्रेस गोरखपुर की दुर्गा सप्तशती से कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
– माणिक्य रत्न धारण करें।
इसके अलावा अगर आपके जीवन में पैसों से संबंधित कोई और परेशानी भी चल रही है या आप किसी अन्य मुसीबत की वजह से परेशान हैं तो बेझिझक हमसे कहें। AstroVidhi के अनुभवी ज्योतिषाचार्य आपकी हर मुश्किल का समाधान बताएंगें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










