वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें। मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।
दसवें और छठे भाव से नौकरीपेशा जातकों के करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है आपके इन भावों में शनि और बुध बैठा है।
शनि का प्रभाव
पांचवे और छठे भाव का स्वामी होकर शनि की दृष्टि दसवें भाव पर पड़ रही है। शनि के प्रभाव के कारण आप दूसरें विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं और नई नौकरी स्वीकार कर सकते हैं। शनि की दशाभुक्ति या अंतरा चल रही है तो आपको करियर में फायदा होगा।
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने क्षेत्र के लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगें। इनसे लाभ भी मिल सकता है।
गुरु देगा कैसा प्रभाव
गुरु आपके दूसरे भाव में बैठा हुआ है और ये आपके छठे और दसवें भाव को देख रहा है। गुरु की दशाभुक्ति से गुज़र रहें हैं तो इस साल आपको शुभ फल मिलने वाला है। सैलरी में बढ़ोत्तरी या प्रमोशन मिल सकता है। इस साल कोई बड़ी नौकरी मिलने की भी संभावना है।
चमत्कारी राहु का असर
राहु ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है और दशाभुक्ति अंतरा से गुज़र रहे लोगों को इसका बहुत फायदा मिलेगा। अगर आप किसी कंपनी में अप्लाई करने के बारे में सोव रहे थे तो ये समय आपके लिए बिलकुल सही है। दूसरों की तुलना में आपके काम आसानी से बन जाएंगें। नए दोस्त बनेंगें लेकिन किसी को पैसे उधार ना दें और ना ही किसी पर आंख बंद कर विश्वास करें। मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
केतु का प्रभाव
पांचवे भाव में केतु बैठा है और यहां उसके साथ मंगल भी लंबे समय तक विराजमान रहने वाला है। केतु की दशा में आपकी नौकरी जा सकती है और आप बेरोज़गार तक हो सकते हैं। अचानक लिए गए किसी निर्णय पर लंबे समय तक पछताना पड़ सकता है।
आने वाले 20 महीनों तक अपनी नौकरी में बदलाव ना लाएं और अगर आपकी केतु की महादशा और अंतरा चल रही है तो आपको कई कारणों से नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
मंगल का प्रभाव
पांचवे भाव में ही मंगल भी बैठा है और ये केतु की ही तरह आपके करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। आठवें भाव का स्वामी होने के कारण मंगल आपको सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव देने वाला है। इस दौरान आपको कई चीज़ों की चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों से बहस ना करें।
मंगल-केतु और केतु-मंगल की दशा के दौरान निर्णय ना लें।
करियर में प्रगति के लिए करें ये उपाय
– आठ से नौ कैरेट का गोमेद रत्न चांद की अंगूठी में धारण करें।
– दस मुखी रुद्राक्ष से लाभ होगा।
– मां काली का लॉकेट धारण करें।
– दिन में 108 बार भैरव स्तोत्र और राहु बीज मंत्र का पाठ करें।
– गीता प्रेस गोरखपुर की गीता सप्तशती के देवी कवच का पाठ करें।
Wear Energized Rudraksha to live healthy and wealthy
इसके अलावा अगर आपके जीवन में पैसों से संबंधित कोई और परेशानी भी चल रही है या आप किसी अन्य मुसीबत की वजह से परेशान हैं तो बेझिझक हमसे कहें। AstroVidhi के अनुभवी ज्योतिषाचार्य आपकी हर मुश्किल का समाधान बताएंगें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










