शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर, जानें अपना राशिफल

शुक्र धन-धान्य और भोग-विलास का कारक है। शुक्र कला, लाभ एवं प्रेम के भी कारक माने जाते है। 22 मार्च 2019 को शुक्र मकर राशि से कुम्भ राशि में गोचर करेंगे।

शुक्र गोचर 2019 

इस राशि परिवर्तन का विभिन्न 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़नेवाला है, आइए हम जानते है।

शुक्र गोचर 2019 – मेष राशि पर प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि से लाभ भाव अर्थात ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे है। इस गोचर में आपको कामकाज मे अच्छा धन लाभ होने वाला है। वैवाहिक जीवन में रोमांस देखने को मिलेगा। संतान सुख भी अच्छा मिलेगा। व्यवसाय में नवीन योजनायें लाभदायक रहेंगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहने वाला है। प्रेमी जोड़ो के लिए यह गोचर अच्छा है।

Horoscope 2019

शुक्र गोचर 2019 – वृषभ राशि पर प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि से लाभ भाव अर्थात ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे है। व्यापार-व्यवसाय के लिए यह गोचर अच्छा है। आपको सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। नवीन कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार का विस्तार भी कर सकते है। धन का निवेश कर सकते है। यह गोचर आपके लिए अच्छा है। प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

शुक्र गोचर 2019 – मिथुन राशि पर प्रभाव 

आपकी राशि से शुक्र नवम भाव में दाखिल हो रहे हैं।  इस गोचर के दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलने वाला है। इस गोचर में धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बढ़ने वाली है। आप इस गोचर में प्रसन्न रहकर हर काम को अंजाम देंगे। कामकाज में भी अच्छा धन लाभ होगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पर आप हावी रहेंगे।

शुक्र गोचर 2019 – कर्क राशि पर प्रभाव 

आपकी राशि से शुक्र आठवें स्थान में प्रवेश कर रहे हैं।  इस गोचर के दौरान आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए पहले से ही अपने खाने-पिने का ध्यान रखें। धन का निवेश या लेन-देन करते समय सतर्क रहे अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। कोई अपना ही धोखा दे सकता है। किसी भी वाद-विवादों से दूर रहे। माता की सेहत का ध्यान रखे। गृहस्थ जीवन में अनबन देखने को मिलेगी। प्रेम संबंधों में भी दरार आ सकती है।

Book Puja Online

शुक्र गोचर 2019 – सिंह राशि पर प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहे है। इस गोचर के दौरान आपको किसी से प्रेम होगा, जिसका इजहार भी आप करेंगे। लव-लाइफ अच्छे से व्यतीत होगी। नवीन मित्रता बन सकती है। इस गोचर के दौरान व्यवसाय से सम्बंधित नवीन कल्पना आपके दिमाग में आ सकती है, जो आगे जाकर लाभदायी सिद्ध होंगी।

शुक्र गोचर 2019 – कन्या राशि पर प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि से षष्ठ भाव में गोचर कर रहे है। इस समय स्वास्थ्य खराब होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें अन्यथा आपकी मुसीबते बढ़ सकती है। इस गोचर में स्नायु कमजोर हो सकते है, मांस-पेशियों में खिंचाव आ सकता है। यह शुक्र का परिवर्तन आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। गृहस्थ जीवन में भी दिक्कते आयेंगी।

शुक्र गोचर 2019 – तुला राशि पर प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे है। स्वयं यह तुला राशि के स्वामी है। संतान प्राप्ति का सुख इस गोचर में मिल सकता है। आर्थिक स्थिति इस गोचर में बढ़िया रहनेवाली है। प्रेमी जोड़ों के बीच कुछ तनाव देखा जा सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय अच्छा है, पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वैदिक एवं हिन्दू पंचांग 2019

शुक्र गोचर 2019 – वृश्चिक राशि पर प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। इस गोचर के दौरान आप अपना अधिकतर समय घर की साजोसज्जा पर व्यतीत करेंगे। इस गोचर के दौरान आपको अपनी माता का भरपूर स्नेह तथा सहयोग मिलने वाला है। यह गोचर व्यापार-व्यवसाय के लिए बहुत ही फलदायी सिद्ध होने वाला है। नवीन व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है।

शुक्र गोचर 2019 – धनु राशि पर प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे है। शुक्र के परिवर्तन के साथ ही आपकी यात्राएं अधिक होंगी, यात्रा करते समय आपको अपनी सेहत का ध्यान अवश्य रखना होगा अन्यथा आपको शरीरिक कष्ट परेशान करेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव उत्पन्न होगा। अपनी वाणी पर संयम रखे।

शुक्र गोचर 2019 – मकर राशि पर प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहे है। यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को और ज्यादा मजबूत कर सकता है। धन का निवेश करना लाभदायक रहेगा। यह गोचर आपको बचत करने के लिए प्रेरित करेगा। छात्रों के लिए भी यह गोचर अच्छा साबित होगा अगर आप छात्रवृत्ति पाने के लिए मेहनत कर रहे है तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

दैनिक राशिफल पढ़ें

शुक्र गोचर 2019 – कुम्भ राशि पर प्रभाव 

शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आपके किसी भी प्रकार के कार्य रुके हुए है तो वह कार्य इस गोचर के दौरान अवश्य पूरे होंगे। घर-परिवार में अगर आपकी किसी के साथ काफी दिनों से अनबन चल रही है तो इस गोचर के दौरान आपके रिश्तों में सुधार आ सकता है। इस समय आपके मित्र चाहे वो महिला हो या पुरुष हो उनका अच्छा साथ आपको मिलनेवाला है। व्यापारियों के लिए यह गोचर बहुत ही लाभदायक होगा।

शुक्र गोचर 2019 – मीन राशि पर प्रभाव 

शुक्र आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे है। अचानक खर्च बढ़ने वाले है। आपका धन हो सकता है आपके स्वास्थ्य पर या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च हो। धन का सदुपयोग करे अन्यथा कर्ज की स्थिति बन सकती है। इस गोचर के दौरान आपके अन्दर आलस्य देखने को मिलेगा, अपने अंदर के आलस्य तथा सुस्ती को छोड़कर योग आदि की तरफ अपना ध्यान केन्द्रित करें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहनेवाला है, ज्यादा खराब स्थिति देखने को नहीं मिलेगी।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online

4.3/5 - (19 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here