इस तरह वर्किंग टेबल को सजाने से कमाई हो जाएगी दोगुनी, मिलेगा लाभ ही लाभ

किसी ना किसी रूप में हमारे आसपास हमेशा नकारात्‍मक और सकारात्‍मक ऊर्जा रहती है। नकारात्‍मक ऊर्जा हमें नुकसान देती है तो वहीं सकारात्‍मक ऊर्जा से हमें लाभ और तरक्‍की मिलती है। वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार हर दिशा और वस्‍तु जैसे वर्किंग टेबल की नकारात्‍मक और सकारात्‍मक ऊर्जा होती है।

अगर आप अपने आसपास मौजूद चीज़ों को वास्‍तु के अनुसार व्‍यवस्थित रखें तो आपको अपने जीवन में सफलता प्राप्‍त हो सकती है। आपकी सफलता में वर्किंग टेबल भी अहम भूमिका निभाती है। अगर आप अपनी वर्किंग टेबल पर कुछ खास चीज़ों को सही जगह पर रखें तो वो अपनी सकारात्‍मक ऊर्जा से आपको सफलता दिलवा सकती हैं।

वर्किंग टेबल पर लैंप

करियर में सफलता और कमाई बढ़ाने के लिए अपनी वर्किंग टेबल पर दक्षिण दिशा की ओर एक लैंप रखें। इस टिप्‍स को व्‍यापारी और नौकरीपेशा दोनों ही अपना सकते हैं। वास्‍तु का ये उपाय व्‍यापार में तरक्‍की देगा और कंपनी को आगे बढ़ने में मदद करेगा।

क्रिस्‍टल रखें

अगर आप साझेदारी में व्‍यापार करते हैं तो अपनी वर्किंग टेबल की दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में एक क्रिसटल बॉल रखें। इससे जातक के अपने पार्टनर के साथ संबंध मधुर बनते हैं और आपका बिजनेस आगे बढ़ेगा।

जानें अपने करियर में आ रही मुश्किलों का हल 

वर्किंग टेबल पर पौधे

टेबल की दक्षिण-पूर्व दिशा में एक छोटा सा पौधा रख सकते हैं। इस पौधे की सकारात्‍मक ऊर्जा से आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी और आपको अपने भाग्‍य का साथ मिलेगा।

फाइल और दस्‍तावेज

अपनी टेबल के बिलकुल सामने वाले हिस्‍से पर कोई भी अधूरी फाइल ना रखें। आपके बाईं तरफ फाइलों का ढेर ज्‍यादा होना चाहिए। वास्‍तु के अनुसार ये उपाय आपके व्‍यवसाय में वृद्धि करता है।

ताजे फूल

वर्किंग टेबल की पूर्व दिशा में ताजे फूलों का गुलदस्‍ता जरूर रखें। ध्‍यान रहे फूलों के सूख जाने पर उन्‍हें बदलते रहें। बासी फूल ना रखें। इससे आपके कैबिन में पॉजिटिविटी बनी रहती है और आपका दिमाग शांत रहता है।

Generate Free Kundali

कैलकुलेटर और कंप्‍यूटर

सभी तरह के धातु के सामान को टेबल पर पश्चिम या उत्तर या फिर पश्चिम-उत्तर दिशा में रखना शुभ रहता है। इन्‍हें टेबल पर दाहिनी ओर भी रख सकते हैं। बाईं ओर कुछ भारी चीज़ रख सकते हैं।

व्‍यापार के लिए चमत्‍कारिक उपाय

व्‍यापारियों के लिए व्‍यापार वृद्धि यंत्र किसी चमत्‍कार से कम नहीं है। व्‍यापारियों के लिए यह यंत्र काफी फायदेमंद साबित होता है। इस यंत्र को अपने कैश काउंटर में रखें और नित्‍य दिन में दो बार धूप दें। इस यंत्र के प्रभाव से व्‍यापाार में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। अभिमंत्रित व्‍यापार वृद्धि यंत्र प्राप्‍त करें

5/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here