मनी प्लांट को ऐसे रखने से फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

जीवन को सुखमय बनाने के लिए वास्‍तुशास्त्र में कुछ नियम एवं उपाय बताए गए हैं। वास्तु  में कई पौधों को लगाने से मिलने वाले शुभ प्रभाव के बारे में भी बताया गया है। वास्तु के अनुसार कुछ विशेष प्रकार के पौधों को अपने घर में जगह देने से आप अपने जीवन को संवार सकते हैं। आपने मनी प्लांट का नाम तो सुना ही होगा। इसे सुख-समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में Money Plant के पौधे की सही दिशा भी बहुत महत्व रखती है। यदि मनी प्लांट उचित दिशा में न रखा जाए तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। तो आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़ी कुछ महत्वुपूर्ण बातें -:

– वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि, सेहत में गिरावट और संबंधों में खटास आती है।

11 Vastu Tips to bring Stability in your…

Horoscope Hindi 2025

– Vastu में उल्लिखित है कि मनी प्लांट की बेलें कभी भी जमीन पर नहीं गिरनी चाहिए। इससे घर में रह रहे लोगों को कई तरह के नुकसान से गुज़रना पड़ता है।

– वास्तु  में मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना ज्यादा शुभ बताया गया है। इसे गमले या किसी बोतल में लगाया जा सकता है।

– वास्तु के नियम के अनुसार Money Plant में कभी भी मुरझाए हुए पत्ते न रहने दें क्योंकि पत्तों का मुरझाना अशुभ माना जाता है।

– पूर्व-पश्चिम दिशा में मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के के बीच मनमुटाव रहता है। इस दिशा से संबंधों के बीच तनाव उत्पन्न होता है।

Kundli Software

– Vastu के अनुसार मनी प्लांट के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा यानि आग्नेय कोण उत्तम माना जाता है। इस दिशा को गणेश जी का निवास स्थल भी कहा जाता है। इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Feng Shui Tips To Boost Your Business In 10 Days.

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here