वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार ये गिफ्ट देकर बढ़ा सकते हैं अपना प्‍यार

प्‍यार का महीना है फरवरी क्‍योंकि इस महीने में सबका खास वैलेंटाइन डे आता है। इस महीने में हर तरफ बस प्‍यार ही प्‍यार बिखरा रहता है। प्रेमियों और युवाओं के बीच ये महीना बहुत खास महत्‍व रखता है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपको वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को क्‍या गिफ्ट देना चाहिए जिससे आप दोनों के बीच प्‍यार और दोगुना हो जाए।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को घूमना-फिरना और रोमांच बहुत पसंद होता है। इन्‍हें आप किसी रोमांचक जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं या फिर कोई गैजेट, स्‍टाइलिश कपड़े या घड़ी आदि दे सकते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियों को महंगी ज्‍वेलरी, ब्रांडेड कपड़े पसंद होते हैं जबकि इस राशि के पुरुषों के लिए कोई गैजेट ले सकते हैं।

Janam Kundali Software

मिथुन राशि

मिथुन राशि के पुरुषों को शर्ट, घड़ी दें और महिलाओं को कोई महंगी ज्‍वेलरी वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में बहुस पसंद आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के पार्टनर के लिए आपको बहुत ही ज्‍यादा रोमांटिक डेट प्‍लान करनी चाहिए। गिफ्ट से ज्‍यादा इनके लिए आपका प्‍यार मायने रखता है। तोहफे में आप इन्‍हें कपड़े,  शोपीस या हाथ से बनी कोई चीज़ दे सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को वैलेंटाइन डे पर कोई महंगी चीज़ ही गिफ्ट करें। सस्‍ती चीज़ें बिलकुल भी पसंद नहीं आती हैं और इनसे आपका इंप्रेशन भी खराब होगा।

Horoscope 2025

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के लोग बहुत समझदार होते हैं। आप अपने दिल से जो भी तोहफा इनके लिए लेंगें वो इन्‍हें जरूर पसंद आएगा। इन्‍हें रोज़ाना के इस्‍तेमाल की कोई चीज़ गिफ्ट में दे सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोग आपके तोहफे को भी काफी तोल-मोल कर देखते हैं। इन्‍हें आप परफ्यूम, ट्रेंड पर्स या गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को कुछ भी देने से पहले आपको सोचने की जरूरत नहीं है। इन्‍हें प्‍यार से दी गई कोई भी चीज़ बहुत पसंद आएी। इन्‍हें आप परफ्यूम या महिलाओं को गले का हार, रिंग या ब्रेसलेट दे सकते हैं।

राशि रुद्राक्ष प्राप्त करें

धनु राशि

धनु राशि के अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर खुश करने के लिए बेहतरीन डेट प्‍लान करें। इन्‍हें फूलों का गुलदस्‍ता दे सकते हैं। इन्‍हें कोई ऐसी चीज़ गिफ्ट करें जो इनकी जरूरत की हो।

मकर राशि

मकर राशि के लोग प्‍यार से दिए गए तोहफों को पैसों से तोलते नहीं हैं। इन्‍हें अपने हाथ से कुछ बनाकर देंगें तो इन्‍हें ज्‍यादा खुशी होगी। मकर राशि की महिलाओं को ज्‍वेलरी का शौक होता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए इस दुनिया की सबसे खास चीज़ लेकर आए। इन्‍हें कोई फैशनेबल चीज़ दे सकते हैं जो इनकी पसंद और स्‍टेटस को मैच कर सके।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए महंगा नहीं लेकिन ऐसा तोहफा लेकर जाएं जो इनके काम आ सके। साजो-सजावट या दिखावे की चीज़ें इन्‍हें बिलकुल पसंद नहीं होती हैं।

अब तो आप जान गए ना कि आपको वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कैसे खुश करना। अभी से इसकी तैयारी कर शुरु कर दीजिए ताकि आपके खास दिन पर कोई कमी ना रह जाए।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.7/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here