मंगलवार के दिन हनुमान जी करेंगे आपको मालामाल, इस दिन करें पीपल का पूजन

मंगलवार हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का दिन है। इस दिन जो भी जातक सच्चे मन से राम भक्त हनुमानजी की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करता है, उसको जीवन में कभी भी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है। हनुमान जी कलयुग में सबसे सक्रिय देवताओं में से एक है। मंगलवार और शनिवार बजरंगबली के दिन माने जाते है। कहा जाता है की इस दिन जो भी उपासक पीपल के पेड़ की पूजा करता है, उसकी सारी मनोकामना हनुमानजी पूर्ण करते है उसकी झोली धन से भर देते है।  

Hanuman Ji

मंगलवार के वो 11 उपाय जिसे करने के बाद जीवन में आ रही सभी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति 

  • प्रत्येक मंगलवार को पीपल के पेड़ की पूजा करने से हनुमान जी जल्दी ही प्रसन्न होते है और जातक को मालामाल कर देते है।
  • मंगलवार के दिन श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की पूजा आराधना करने से बजरंगबली प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते है।
  • प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी को सिन्दूर लगाकर पूजा जाए तो समस्त दुःख-परेशानियों से जातक को मुक्ति मिलती है।
  • हनुमान जी को मंगलवार के दिन पान का बीड़ा नियमित रूप से चढ़ाया जाए तो नौकरी तथा व्यवसाय के मार्ग में आने वाली रुकावटें दूर हो जाती है। रोजगार के नवीन अवसर प्राप्त होते है।

अभिमंत्रित मूंगा हनुमान प्राप्त करें

    • मंगलवार के दिन बरगद के पेड़ के पत्ते को तोड़कर गंगाजल से धोकर हनुमान जी को अर्पित करते है तो धन में वृद्धि होती है तथा रुका हुआ धन वापिस आता है।
    • हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढाने से वो प्रसन्न होते है, इसके अलावा लाल रंग के वस्त्र मंगलवार के दिन स्वयं धारण करे और हनुमान जी को भी लाल रंग का चोला पहनाये ऐसा करने से हनुमान जी शीघ्र ही अपना आशीर्वाद देते है।
    • मंगलवार के दिन शाम को बूंदी के लड्डू या बूंदी का प्रसाद बाँटें, इससे मनोकामना पूर्ण होती है।
    • अगर किसी जातक को बुरे सपने आते है तो मंगलवार के दिन हनुमाज जी के पैरों में फिटकरी रखने से बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है।

अभिमंत्रित मूंगा हनुमान प्राप्त करें

  • मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दिया जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करे, हनुमान जी ऐसा करने से बहुत जल्दी आपकी सुनते है।
  • हनुमान जी के मंदिर में जाकर रामरक्षास्तोत्र का पाठ करने से सारे बिगड़े काम संवर जाते है। काम में आनेवाली रुकावटें दूर हो जाती है।
  • मंगलवार के दिन ॐ हं हनुमंताये नमः मन्त्र का जाप करने से हनुमान जी प्रसन्न होते है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

2.7/5 - (4 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here