सूर्य देव कर रहे है वृषभ राशि में गोचर, सभी राशियाँ होंगी ऐसे प्रभावित

सूर्य देव 15 मई को 11:18 बजे वृषभ राशि में गोचर कर रहे है उनका यह राशि परिवर्तन बहुत ही अहम माना जाता है। सूर्य के इस गोचर को वृषभ संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस गोचर का प्रभाव लगभग एक महीने तक बना रहेगा। सूर्य देव 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे है, यहाँ सूर्य और गुरु का सम्बन्ध अच्छा बना रहेगा। इसलिए आम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। इस गोचर में करियर तथा दाम्पत्य जीवन आदि प्रभावित हो सकते है।

sun transit in taurus

इस गोचर का सामान्य प्रभाव इस प्रकार देखने को मिलेगा

  • हवाई दुर्घटनाये होंगी, आगजनी की घटनाएं भी देखने को मिलेंगी।
  • व्यवसाय, नौकरी में बदलाव हो सकते है, करियर में ठहराव नहीं देखने को मिलेगा।
  • आतंकवादी घटनाएँ देखने को मिल सकती है, गर्मागर्मी का माहौल देखने को मिलेगा।
  • तापमान में वृद्धि होगी, गर्मी बढ़ने के साथ साथ राजनीति का माहौल भी गर्म रहेगा।
  • राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिलेगी।
  • वाहन दुर्घटनाये बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरुरी है।

आइए जानते है, इस गोचर का विभिन्न 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि- सूर्य का गोचर आपके धन भाव में हो रहा है, यह आपके लिए शुभ है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे, धन का आगमन होगा। इस गोचर के दौरान करियर और जीवनशैली में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि- सूर्य का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। इस समय आपका आत्मविश्वास बढेगा। करियर को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बात को लेकर मतभेद होंगे, परस्पर संबंधों पर ध्यान देने की जरुरत है। वाणी पर नियंत्रण रखे अन्यथा हालात बेकाबू हो सकते है

मिथुन राशि- सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से 12 वें भाव में हो रहा है। यह गोचर धन के खर्चे बढ़ाने वाला है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के संकेत मिल रहे है। यात्रा करते समय सावधानी अवश्य बरतें। विदेश यात्रा के योग बन रहे है।    

वैदिक एवं हिन्दू पंचांग 2019

कर्क राशि- सूर्य आपकी राशि से 11 वें भाव में गोचर कर रहे है, आपके रुके हुए काम इस गोचर में पूर्ण होंगे। इस दरम्यान कई सुनहरे अवसर आपको मिलने वाले है। कार्यक्षेत्र में पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति के योग बन रहे है।

सिंह राशि- सूर्य का आपकी राशि के कर्मक्षेत्र में आना उन्नति का संकेत दे रहा है। आपको लाभ मिलने वाला है, आत्मबल में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों के वेतन में वृद्धि होगी, पदोन्नती भी होगी। करियर के लिए यह राशि परिवर्तन उत्तम रहेगा।

कन्या राशि- इस राशि परिवर्तन से जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपके भाग्य स्थान में सूर्य का गोचर हो रहा है। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। गलत कार्य से दूर रहे अन्यथा बदनामी, मानहानी का सामना करना पड सकता है।

तुला राशि- सूर्य का परिवर्तन आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है, जो स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है। अचानक धन का नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहे, भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते है। समस्या और दुर्घटना से बचना होगा, सावधानी बरतनी होगी।  

वृश्चिक राशि- सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी राशि से सप्तम भाव में हो रहा है, ऐसे में दाम्पत्य जीवन और कारोबार में दिक्कते आ सकती है। पिता या जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कामकाज में उन्नति के लिए यह गोचर अच्छा साबित होगा।

अभिमंत्रित सुलेमानी हकीक प्राप्त करें

धनु राशि- सूर्य आपकी राशि से षष्ठ भाव में गोचर कर रहे है, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी जरुरी है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। निराशा का भाव उत्पन्न होगा। संतान से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है करियर पर फोकस रखे अन्यथा दिक्कते आयेंगी।

मकर राशि- सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे है। आपको स्वस्थ का ध्यान रखना होगा, धन व्यय होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरते अन्यथा वाहन दुर्घटना हो सकती है। गर्भवती  महिलाएं अपना ध्यान रखे अन्यथा हालात खराब हो सकते है। छात्रों को पढाई में दिक्कते आ सकती है। काम के प्रति सजग रहे अन्यथा नुकसान होगा।

कुम्भ राशि- सूर्य आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है, दाम्पत्य जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनरशीप में किया गया काम लाभ दिलाएगा। धन लाभ के साथ साथ संपत्ति भी मिल सकती है।

Horoscope 2019

मीन राशि – सूर्य आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे है। करियर में बदलाव देखने को मिलेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज में धन लाभ होगा। पिता द्वारा धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य खराबी के संकेत मिल रहे है, सतर्क रहें। नौकरों से सावधान रहे, वह दिक्कते उत्पन्न कर सकते है। यह गोचर भाई-बहनों के सम्बन्ध में दरार उत्पन्न करेगा।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here