शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 4 मई 2021, जानें क्या ख़ास लेकर आया हैं यह गोचर

शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है, वही शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च तो कन्या में नीच राशि का माना जाता है। शुक्र ग्रह का गोचर वृषभ राशि में 4 मई 2021 मंगलवार को दोपहर 1:09 मिनट पर होगा और यह 28 मई 2021, 11:44 बजे तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद यह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र ग्रह जातक के किस भाव में बैठे है यह बहुत मायने रखता है। किसी की कुंडली में मजबूत शुक्र यह सुनिश्चित करता है कि व्यक्ति अपने जीवन में सभी विलासिता और भौतिकवादी सुखों का अनुभव करेगा। शुक्र लगभग एक महीने तक ही किसी राशि में रहते है,  इसलिए शुक्र किसी राशि में जितने समय के लिए रहते है, उस भाव के अनुसार जातक का भविष्यफल भी प्रभावित होता है। शुक्र जीवन के कई पहलुओं पर असर डालता है, अन्य लोगों के बारे में आपकी भावनाओं और लोगों की धारणा को भी यह प्रभावित करता है, आमतौर पर बलहीन, कमजोर शुक्र रिश्तों में असफलता, वैवाहिक कलह, आंखों से संबंधित समस्याएं दे सकता है।

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर  (4 मई 2021 से 28 मई 2021 तक)

आइए जानते है शुक्र के इस राशि परिवर्तन का विभिन्न 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

अभी ओपल रत्न प्राप्त करें

मेष राशि पर प्रभाव

शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में हो रहा है। यह गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा क्योंकि यह धन और आर्थिक मजबूती आपकी जिंदगी में लाएगा और आपके रिश्तों को भी बेहतर बनाएगा। संतान प्राप्ति की इच्छा रखनेवाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को मेहनत का फल अवश्य मिलने वाला है। धन प्राप्ति के अनेक अवसर इस गोचर में आपको मिलेंगे। महंगी चीजे आप इस गोचर में क्रय कर सकते है। परिवार में प्यार और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए बेहतर समय है। आप अपने काम से खुश नहीं दिखाई देंगे। साथ ही आपका अपने वरिष्ठ अधिकारियों से, मतभेद भी संभव है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि हर परिस्थिति में न केवल खुद को शांत रखें, बल्कि जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेने से भी परहेज करें। व्यवहार और बोली पर नियन्त्रण रखें।

वृषभ राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। यह गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है।  यह गोचर आपके जीवन में नाम और प्रसिद्धि लाएगा। सामाजिक दायरे में आपके लिए स्वीकृति का स्तर बढ़ेगा। शत्रु आपसे भयभीत रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। हालांकि इस समय शुक्र, आपको अधिक इच्छावादी बनाएगा, जिससे आपका ध्यान अपने लक्ष्य से कुछ भटक सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा।इसलिए अपनी इच्छाओं को पूरा करते समय, अपने लक्ष्य पर भी केंद्रित रहना आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज में नयापन देखने को मिलेगा। छात्रों को मनवांछित फल मिलेंगे। आप ऐशो-आराम की वस्तुओं पर ज्यादा धन खर्च करेंगे।

मिथुन राशि पर प्रभाव

शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से 12 वें भाव में हो रहा है। आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। पति-पत्नी के बीच मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। यह भाव व्यव भाव होता है। इस गोचर के दौरान धन लाभ होगा। खर्चों में भी वृद्धि होगी। कुल मिलाकर शुक्र का यह गोचर आपके लिए अच्छा ही है। इस गोचर के दौरान यदि आप आगे की पढ़ाई के लिए योजना बना रहे हैं तो आप विदेश में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। आपके साथी की स्वास्थ्य परेशानियों के कारण आपको कुछ वित्तीय अस्थिरता हो सकती है।  इस गोचर में विदेश यात्रा होने के संकेत मिल रहे है, लम्बी दूरी की यात्राएं भी होने की सम्भावना इस गोचर में बनी हुई है। आप अपने दोस्तों एवं करीबियों की मदद से, कोई लाभ उठा सकते हैं। हालांकि इस समय आपके ख़र्चों में लगातार, वृद्धि देखी जाएगी। इस गोचर में विदेश यात्रा होने के संकेत मिल रहे है, लम्बी दूरी की यात्राएं भी होने की सम्भावना इस गोचर में बनी हुई है

कर्क राशि पर प्रभाव

शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में हो रहा है। रोमांस के लिए अच्छा समय है। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। उधार दिया हुआ धन वापिस आ सकता है। इस अवधि के दौरान, आपके मित्र मंडल में भी विस्तार हो सकता है, आप गुणवान लोगों से इस दौरान मिलेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में धन लाभ होगा। यह आमदनी का भाव कहा जाता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह गोचर अच्छा है। करियर और कार्यक्षेत्र के लिए ये गोचर, अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको इस समय पदोन्नति और सफलता की प्राप्त होगी। साथ ही पार्टनरशिप में बिज़नेस करने वाले जातकों को भी, शुभ फल मिलेंगे। इस समय विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा। यात्रा करने के लिए भी समय अच्छा है। व्यवहार में विनम्रता रखें, बेवजह किसी से भी न उलझे।

सिंह राशि पर प्रभाव

शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे और आप अपनी योग्यताओं को लेकर, थोड़ा उलझन में दिखाई देंगे। इस गोचर के दौरान, आप उच्च अधिकारियों के साथ अपने संबंधों में सुधार करेंगे जिससे आपको वित्तीय स्थिरता मिलेगी, आप अपने संचार कौशल में भी सुधार करेंगे जो आपके करियर में फायदेमंद साबित हो सकता है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधनी बरतें। कार्यक्षेत्र में इस गोचर के दौरान आपको, हर कार्य में असंतुष्टि महसूस होगी। पारिवारिक कलह मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकते है। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। कामकाज में अपने सीनियर्स के साथ सम्बन्ध अच्छे रखे अन्यथा दिक्कते हो सकती है। यह गोचर आपके लिए मिलाजुला रहने वाला हैं।

कन्या राशि पर प्रभाव

शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से नवम भाव में हो रहा है। यह गोचर छात्रों के लिए सफलता लेकर आ रहा है परन्तु परिश्रम की आवश्यकता है। आपके छोटे भाई-बहन भी बहुत लाभ प्राप्त करेंगे और पेशेवर मोर्चे पर कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सके हैं। आपके परिवार में कोई शुभ-मांगलिक कार्य इस दौरान संपन्न हो सकता है। गोचर की इस समयावधि के दौरान, आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, साथी से प्यार और सहयोग की भी भरपूर प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बन सकती है। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र पर नौकरी पेशा जातकों और उन जातकों को जो नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे, दोनों को ही इस गोचर के दौरान बहुत लाभ और तरक्की करने के कई अवसर प्रदान होंगे। इस गोचर में नवीन वस्तुओं का क्रय आपके द्वारा होगा। इस गोचर में भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलनेवाला है।

तुला राशि पर प्रभाव

शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है। इस भाव को आयुर्भाव भी कहा जाता है। प्रेम संबंधों के लिए यह गोचर अच्छा है, परस्पर संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। संतान का अच्छा सुख मिलेगा। कामकाज हो या व्यवसाय धन लाभ जरुर होगा परन्तु खर्चे भी बढ़ेंगे, उधार धन लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। अच्छा सुख और समृद्धि मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। इस गोचर के दौरान आप उस पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त कर सकते हैं जो जिसका अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ था। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनके लिए भी यह गोचर उत्तम है। छात्रों को इस गोचर में सफलता अवश्य मिलेगी। इस समय खर्चों में वृद्धि होगी। मन में काम भावना उत्पन्न होंगी परन्तु अपने मन को काबू में रखना ही आपके हित में रहेगा। पारिवारिक सुख अच्छा बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में भी घर-परिवार का अच्छा वातावरण, आपको प्रसन्न करेगा। संभावना है कि, आपको अपनी किसी पैतृक संपत्ति से लाभ मिले। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते है।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव

शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि से सप्तम भाव में हो रहा है। धन हानि के संकेत मिल रहे है। व्यवसाय में पार्टनर से बहस हो सकती है, परस्पर सम्बन्ध खराब हो सकते है। यह भाव विवाह, साझेदारी और दीर्घकालिक समझौतों का प्रतिनिधित्व करता है। सप्तम भाव में शुक्र का गोचर प्रेम विवाह में कुछ बाधा लाएगा।कामकाज में वरिष्ठ लोगों से सम्बन्ध खराब हो सकते है। आप अपनी तरफ से हमेशा प्रयत्नशील रहेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। यह गोचर आपके लिए सामान्य रहनेवाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से, आपको आपको इस गोचर के दौरान कुछ समस्या हो सकती है। इस गोचर के दौरान आपको सावधान रहने की सलाह यहाँ दी जाती है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरते अन्यथा धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव देखने को मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव देखने को मिलेगा।

अभी ओपल रत्न प्राप्त करें

धनु राशि पर प्रभाव

शुक्र आपकी राशि से छठे भाव अर्थात शत्रु भाव में गोचर कर रहे है। अगर छात्र मेहनत करते है तो अवश्य ही उनको मेहनत का फल मिलेगा। यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस करते हैं तो, आशंका है कि आपके अपने साझेदार से संबंध खराब हो, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। कानूनी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। यह गोचर स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं है, अपने सेहत के प्रति जागरूक रहे। दाम्पत्य जीवन में कलह बना रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है। यात्राएँ भी होंगी परन्तु वो फलदायी नहीं होंगी इसलिए यात्रा करने से परहेज करें। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाएं तो, शुक्र के इस गोचर के दौरान, आपको वाहन चलाने से परहेज करना चाहिए, अन्यथा कोई दुर्घटना होने की सम्भावना बनी हुई हैं। इस गोचर में आपके जीवनसाथी या बड़े भाई-बहनों में से किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जो आपकी चिंता का कारण भी बन सकती हैं।

मकर राशि पर प्रभाव

शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे है। आपके दांपत्य जीवन में आपको संतान पक्ष की ओर से, कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। इस गोचर में नवीनतम कार्य संपन्न होंगे तथा इस अवधि में संतान से भरपूर प्रेम तथा सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। नवीन अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की सम्भावना है। इस राशि के सिंगल जातक किसी ऐसे शख्स को प्रपोज कर सकते हैं जो आजीवन उनका साथ दे सके। छात्रों के लिए यह गोचर अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर आपको, धन कमाने के साथ-साथ प्रगति करने के भी कई अवसर प्राप्त होंगे।  धन की स्थिति उत्तम बनी रहेगी।

कुंभ राशि पर प्रभाव

शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे है। चतुर्थ भाव से आपके परिवार और संबंधों, संपत्ति और गृहस्थ जीवन और मां के बारे में विचार किया जाता है। यह गोचर आपकी राशि के जातकों के प्रभाव क्षेत्र को बढ़ाएगा। यह सुख का भाव होता है। माता की सेहत उत्तम बनी रहेगी। पारिवारिक सुख की अनुभूती होगी। कोई नया वाहन या घर भी लेने का प्लान कर सकते हैं, लेकिन इस समय अपने धन को, खर्च करते समय अधिक सावधान रहने की ज़रूरत होगी। अपने सगे-सम्बन्धियों का साथ मिलेगा। सुख-संपत्ति में इजाफ़ा होगा।  कार्यक्षेत्र पर आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी, क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी बुध देव, शुक्र के परम मित्र होते हैं। यह गोचर प्रॉपर्टी या नवीन वाहन खरीदने के लिए उत्तम है। कोई काम अगर बहुत दिनों से अटका हुआ है तो वह इस गोचर में पूर्ण होगा।

मीन राशि पर प्रभाव

तृतीय भाव में शुक्र का गोचर आपके धन में वृद्धि का कारण बनेगा। इसे सहज भाव कहते है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे तथा किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हर संभव प्रयास करते दिखाई देंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टि से देखें तो, शुक्र के कन्या में गोचर के दौरान आपकी सेहत सामान्य से ठीक-ठाक ही रहेगी। हालांकि बीच-बीच में गले या गर्दन से संबंधित, कोई समस्या परेशान कर सकती है। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए अच्छा है। इस गोचर के दौरान आप धन से जुड़े मामलों में भाग्यशाली रहेंगे और यदि आप संगीत कला और नाटक के क्षेत्र से संबंधित हैं तो आपको लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों के लिए महंगा सामान खरीदने के लिए भी अपना पैसा खर्च कर सकते हैं। समाज में माँ-सम्मान बढेगा। सहकर्मी आपका भरपूर साथ देंगे।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

शुक्र को प्रसन्‍न करने के लिए करें ये चमत्‍कारिक उपाय

 

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here