3 नवंबर को शुक्र करेगा तुला राशि में गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार शुक्र ग्रह भोग विलास, भौतिक सुख, प्रेम, वासना, मनोरंजन और कला का कारक है। किसी भी मनुष्‍य की आर्थिक स्थिति और प्रेम संबंध शुक्र की स्थिति पर निर्भर करते हैं। यदि शुक्र शुभ है तो उस व्‍यक्‍ति को जीवन में सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्‍ति होती है।

3 नवंबर, 2017 को शुक्रवार की रात्रि को 12.12 बजे शुक्र कन्‍या से तुला राशि में गोचर करने वाला है। 26 नवंबर 2017 की रात्रि तक 10 बजकर 20 मिनट तक शुक्र इसी राशि में रहेगा। इस गोचर का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर के प्रभाव के बारे में -:

नोट -: यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

मेष : प्रेम विवाह में सफलता

मेष के सप्‍तम भाव में शुक्र गोचर करेगा। ये समय आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बढिया रहने वाला है। विवाद से बचें। गोचर के दौरान सेहत का खास ख्‍याल रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। अत्‍यधिक प्रयासों के बाद प्रेम विवाह में सफलता मिलेगी।

उपाय : शुक्रवार के दिन सफेद चंदन दान करने से लाभ होगा।

वृषभ : पार्टनर से बिगड़ सकते हैं रिश्‍ते

इस राशि के षष्‍ठम भाव में शुक्र का गोचर होगा। सेहत का ध्‍यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में खटपट हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से भी नोंकझोंक होने की संभावना है। बेकार की चीज़ों पर पैसा खर्च होगा। फिजूलखर्ची से बचें। यात्रा करने से बचें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

उपाय : मंदिर में जाकर पंडिताइन को इत्र भेंट में दें।

Generate Janam Kundali Free

मिथुन : सेहत बढिया रहेगी

मिथुन राशि से पंचम भाव में शुक्र गोचर करेगा। शत्रु परास्‍त होंगें। कर्ज चुकाने के लिए सही समय है। सेहत भी बढिया रहने वाली है। विेदेश पढ़ने जा सकते हैं। लव लाइफ में खुशियां और रोमांस बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नव विवाहित दंपत्ति को संतान का सुख मिल सकता है।

उपाय : ऊं शुं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें।

कर्क : घर में सुख-शांति रहेगी

इस राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र गोचर करेगा। इस समय आपको हर क्षेत्र में सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त होंगें। घर में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी। कोई मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। घर की सजावट पर पैसा खर्च कर सकते हैं। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। दोस्‍तों का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।

उपाय : भगवान शिव की पूजा कर उन्‍हें सफेद रंग के पुष्‍प अर्पित करें।

सिंह : धन लाभ के भी प्रबल योग

आपकी राशि के तृतीय भाव में शुक्र गोचर करेगा। शत्रु परास्‍त होंगें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं। समाज में सम्‍मान बढ़ेगा। नए दोस्‍त बनेंगें। सहकर्मियों से मदद मिलेगी। कोई नया रिश्‍ता जुड़ सकता है।

उपाय : गाय की सेवा करें।

कन्‍या : संतान की प्राप्‍ति

इस राशि से द्वितीय भाव में शुक्र गोचर करेगा। पैसों का लाभ हो सकता है। आय के साधन बढ़ेंगें। परिवार में कोई शुभ कार्य शुरु हो सकता है। परिवार में किसी सदस्‍य को संतान की प्राप्‍ति होगी। समाज में सम्‍मान बढ़ेगा। संवाद शैली में सुधार आएगा। अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगें। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

उपाय : चावलों से माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें।

Wear Energized Rudraksha to live healthy and wealthy

तुला : मन में वासनायुक्‍त विचार

तुला राशि में शुक्र गोचर कर रहा है और यह आपके प्रथम भाव में स्थित रहेगा। सेहत में सुधार आएगा। किसी भी चीज़ की अति ना करें। किसी क्षेत्र में अचानक लाभ मिल सकता है। मन में वासनायुक्‍त विचार बने रहेंगें। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। परीक्षा में मेहनत से सफलता मिलेगी। व्‍यापार में फायदा होगा। अहंकार से दूर रहें।

उपाय : आप ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का जाप करें।

वृश्चिक : खर्चा बढ़ सकता है

वृश्चिक राशि के द्वादश भाव में शुक्र गोचर करेगा। विदेश संबंधों से लाभ मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चा बढ़ सकता है। मन में वासनायुक्‍त विचार बने रहेंगें। इन विचारों को नियंत्रण में रखें। धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्‍यान रखें।

उपाय : कन्‍याओं को खीर खिलाएं।

धनु : रोमांस में समय बीतेगा

शुक्र आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। भौतिक सुखों की प्राप्‍ति होगी। रोमांस में समय बीतेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय समय है। दोस्‍तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होगी।

उपाय : श्री सूक्‍त का पाठ करें।

मकर : नौकरी में बदलाव

इस राशि से दशम भाव में शुक्र का गोचर होगा। अच्‍छा काम करने पर भी संतुष्टि नहीं मिलेगी। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। बच्‍चों के साथ झगड़ा ना करें। शत्रु मजबूत होंगें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में परेशानियां आ सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा।

उपाय : मां दुर्गा की उपासना से लाभ होगा।

कुंभ : सफलता का समय है

इस राशि से नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। सफलता का समय है। लंबी यात्रा के योग बने हुए हैं। समाज में आपका सम्‍मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। सेहत के लिए अच्‍छा समय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

उपाय : छोटी कन्‍याओं को उपहार दें।

मीन : सेहत खराब रह सकती है

मीन राशि से अष्‍टम भाव में शुक्र गोचर करेगा। मन में वासना से जुड़े विचार आएंगें। भौतिक सुख-साधनों का आनंद उठा पाएंगें। नए रिश्‍ते बन सकते हैं। अचानक फायदा मिल सकता है। सेहत खराब रह सकती है। नौकरी में स्‍थानांतरण की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

उपाय : शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को केसरयुक्‍त खीर खिलाएं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here