बुरी नज़र से बचने के लिए शनिवार के दिन करें ये उपाय

शनिवार के उपाय 

शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्‍न करने का विशेष महत्‍व है। अगर आप शनि देव को प्रसन्‍न करना चाहते हैं या आपकी कुंडली में शनि नीच स्‍थान में बैठा है तो आपको शनि देव को प्रसन्‍न करने में लग जाना चाहिए। शनि देव को प्रसन्‍न करने का सबसे आसान उपाय है काले घोड़े की नाल। कहते हैं कि काले घोड़े की नाल पर शनि देव की कृपा होती है इसलिए काले घोड़े की नाल का प्रयोग कर आप शनि देव को प्रसन्‍न कर सकते हैं। आज हम आपको काले घोड़े की नाल के कुछ चमत्‍कारिक उपायों के बारे में बता रहें हैं।

व्‍यापार में वृद्धि करने के लिए शनिवार के उपाय 

– अगर आपका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा या आपके व्‍यापार पर किसी ने तंत्र का प्रयोग कर उसे बांध दिया है तो आप अपनी दुकान या ऑफिस के मेन गेट की चौखट पर काले घोड़े की नाल को यू अक्षर के आकार में लगा दें। इस टोटके को करने के बाद से आपके व्‍यापार में दिन दून रात चौगुनी वृद्धि होने लगेगी।

Online Puja

काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी

– शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से गुज़र रहे जातक शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को दाहिन हाथ की मध्‍यमा अंगुली में धारण करें। इस उपाय से आपके बिगड़े काम बनने लगेंगें और धन लाभ भी होगा।

उपाय

– शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर काले घोड़े की नाल का छल्‍ला या कील उसमें डाल दें। अब अपना चेहरा उसमें देखें और उसे वापस पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इस टोटके से शनि दोष में कमी आएगी और आपके ऊपर शनि देव की कृपा बरसेगी।

Daily Horoscope

साढ़ेसाती व ढैय्या

– शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए अपने पैसों से किसी काले घोड़े के पैरों में नाल लगवा दें। इससे साढ़ेसाती व ढैय्या के अशुभ प्रभाव में भी कमी आती है।

अचूक टोटका

– अपनी लंबाई जितना काला धागा लें और उसमें 8 गांठें लगाएं। अब इस धागे को तेल में डुबोकर काले घोड़े की नाल पर लपेट दें और इसे शमी के पेड़ के नीचे गाड़ दें। इस अचूक टोटके से आपके सारे कष्‍ट दूर हो जाएंगें।

शनि के मंत्रों से अभिमंत्रित काले घोड़े की नाल ऑर्डर करें 

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here