नवरात्र शुरु होने से पहले आया शनि देव की कृपा पाने का मौका, राशि अनुसार करें उपाय

18 मार्च से मां दुर्गा का पावन पर्व नवरात्र शुरु होने वाला है और इससे एक दिन पहले यानि 17 मार्च को चैत्र मास की अमावस्‍या है। ये अमावस्‍या शनिवार के दिन पड़ रही है इसलिए इस दिन को शनिश्‍चरी अमावस्‍या या शनि अमावस्‍या का शुभ योग भी है।

अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही है या आपके ऊपर ढैय्या का प्रभाव है तो आपके पास शनि देव को शांत कर उनकी कृपा पाने का बहुत अच्‍छा अवसर है। आप अपनी राशि अनुसार शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्‍न करने के कुछ चमत्‍कारिक उपाय कर सकते हैं जिनसे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगीं।

इस समय वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है और वृषभ और कन्‍या राशि पर ढैय्या का प्रभाव है। इन राशियों के अलावा बाकी राशियों के जातक भी इस शनि अमावस्‍या पर शनि देव की कृपा पाने के लिए उपाय कर सकते हैं। धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार शनि अमावस्‍या के दिन किसी पवित्र नदी में स्‍नान और दान करने का भी बहुत महत्‍व है। ऐसा करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्‍न होते हैं।

शनिदेव को प्रसन्न करने के राशि अनुसार उपाय 

चलिए जानते हैं शनि देव को प्रसन्‍न करने के राशि अनुसार उपाय :

मेष राशि

मेष राशि का स्‍वामी मंगल और अपने स्‍वामी ग्रह की तरह इस राशि के जातक भी साहसी और क्रोधी होते हैं। मेष राशि के जातकों को शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए शनि अमावस्‍या पर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि देव प्रसन्‍न होते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्‍वामी शुक्र है। शुक्र संपन्‍नता और सुख-साधनों का कारक है। इस राशि के लोगों को शनि अमावस्‍या  की कृपा पाने के लिए शनि अष्‍टोत्तर शत नामावली का पाठ करना चाहिए।

Horoscope 2025

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्‍वामी बुध है और इस राशि के लोग बहुत बातूनी होते हैं। इन्‍हें शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए शनिवार के दिन काली उड़द की दाल चढ़ानी चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्‍वामी चंद्रमा है एवं चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्रमा मन को शीतलता प्रदान करता है। कर्क राशि के लोगों को अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्‍ति पाने के लिए राजा दशरथकृत शनि स्‍तोत्र का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि का स्‍वामी ग्रह सूर्य देव हैं और सूर्य को सफलता का कारक माना जाता है। सफलता पाने के लिए सिंह राशि के लोगों को सूर्य देव के अलावा शनि देव को भी प्रसन्‍न करना जरूरी है। आपको शनि अमावस्‍या के दिन हनुमान मंदिर में हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि का स्‍वामी भी बुध ग्रह है। कन्‍या राशि के लोग बुद्धिमान और साहसी होते हैं। ये बहुत अच्‍छे मित्र साबित होते हैं। शनि कृपा पाने के लिए कन्‍या राशि के लोगों को शनिदेव के बीज मंत्रों का जाप करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि का स्‍वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोग स्‍वार्थी होते हैं एवं ये दूसरों से पहले अपने हित के बारे में सोचते हैं। आपको शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए।

Janm Kundali

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्‍वामी मंगल है और इस राशि के जातकों पर भी वृश्चिक राशि का प्रभाव देखने को मिलता है। आपको शनि अमावस्‍या के दिन गरीबों को जूते-चप्‍पल या काले रंग के वस्‍त्रों का दान करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि का स्‍वामी देवताओं के गुरु बृहस्‍पति हैं। ये लोग कभी भी दूसरों का बुरा नहीं सोचते हैं। इन्‍हें शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे 11 दीपक जलाने चाहिए जिससे इन्‍हें शीघ्र अति शीघ्र शनि देव की कृपा मिल सके।

मकर राशि

मकर राशि का स्‍वामी स्‍वयं शनि देव हैं। ये लोग बहुत ज्‍यादा सोचते रहते हैं। मकर राशि के लोगों को शनि अमावस्‍या के दिन अपने राशि स्‍वामी को प्रसन्‍न करने के लिए शनिदेव के वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए।

कोई भी पहन सकता है शनि देव का ये रत्‍न

कुंभ राशि

कुंभ राशि का स्‍वामी भी शनि देव ही हैं। आपको शनि अमावस्‍या के दिन शमी वृक्ष की पूजा करनी चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि का स्‍वामी गुरु है। इस राशि के जातक अपनी ही दुनिया में मस्‍त रहते हैं। इन्‍हें अपने आसपास क्‍या चल रहा है, इससे कोई मतलब नहीं होता है। शनि अमावस्‍या के दिन मीन राशि के लोग कुष्‍ठ रोगियों को भोजन करवाएं और कपड़ें आदि दान करें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

4.7/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here