सावन के इस पवित्र मास में शिव स्वरुप पारद शिवलिंग की पूजा करने से होगी कई गुणा सौभाग्य की प्राप्ति

पारद एक तरह की धातु है, जो ठोस होकर भी द्रव्य रूप में रहती है, पारस को दूसरे शब्दों में रसराज भी कहा जाता है। शिवपुराण के अनुसार पारा धातु को भगवान शिव का वीर्य कहा गया है। सैकड़ों गायों के दान हज़ारों स्वर्ण मुद्राओं के दान तथा चारों तीर्थों को जो पुण्य मिलता है, वह फल इसके दर्शन करने से प्राप्त हो जाता है| पारे को शुद्ध करके विशेष प्रक्रिया द्वारा ठोस रूप देकर पारद शिवलिंग का निर्माण किया जाता है।

सावन के इस पवित्र महीने में अगर उपासक अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करता है, तो उसे कई गुणा पुण्य की प्राप्ति के साथ साथ सौभाग्यशाली जीवन की प्राप्ति भी होती है। शिवपुराण, शैव आगम तथा शास्रों के अनुसार पारद शिवलिंग में साक्षात भगवान शिव का वास होता है। शिवलिंग भगवान शिव की निराकार सर्वव्यापी वास्तविकता को दर्शाता है।

parad shivling

प्राचीन काल से ही मान्यता है की घर में एक पारद शिवलिंग की स्थापना अवश्य करनी चाहिए, ऐसा करने से सुख-शांति, सौभाग्य, सुरक्षा, उत्तम स्वास्थ्य, मानसिक शांति, धन संपत्ति की प्राप्ति होती है।

पारद शिवलिंग की स्थापना के लिए किसी प्राण प्रतिष्ठा की जरुरत नहीं होती, सावन के महीने में सभी दिन शुभ होते है, ऐसे में शिव भक्तों को पारद शिवलिंग की स्थापना करने से निम्न लाभ होते है।

पारद शिवलिंग की स्थापना से होने वाले लाभ

वास्तु दोष से मुक्ति

शिवलिंग शिव का प्रतीक होता है। शिवलिंग भगवान शिव और माता पार्वती का आदि-अनादी एकरूप है। भगवान शिव और मां पार्वती का अवतार है। यदि घर या काम की सही दिशा नहीं है या ईशान कोण में दोष हो या आपकी प्रॉपर्टी टी-पॉइंट पर है तो पारद शिवलिंग की स्थापना से इस प्रकार के वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

जिस घर या ऑफिस या कार्यक्षेत्र में वास्तु दोष लगा होता है, वहां नकारात्मक उर्जा का समावेश होता है, जिसके चलते काम काज में लाभ की जगह हानि झेलनी पड़ती है। घर में आयें दिन कलह देखने को मिलता है, नकारात्मक उर्जा के कारण मानसिक तनाव बना रहता है परन्तु इन सबसे छुटकारा पाने का आसान और सरल उपाय है, अपने घर, ऑफिस या कार्यक्षेत्र में पारद शिवलिंग की स्थापना करना।

रोजगार की समस्या से निजात

पारद शिवलिंग की पूजा करने वाला व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। इसकी पूजा करने के पश्चात रोजगार की चिंता से मुक्ति मिलती है, रोजगार की समस्या से निजात पाने में शिव भगवान अपने आप ही हमारा मार्ग प्रशस्त करते है, हमें मार्गदर्शन करते है। पारद शिवलिंग की पूजा करने से करियर तथा व्यवसाय में सफलता मिलती है। रोजगार से सम्बंधित किसी तरह की रूकावटे आ रही हो तो, वो भी इस पूजन के प्रभाव से अपने आप समाप्त हो जाती है।

अभिमंत्रित पारद शिवलिंग प्राप्त करें

पारिवारिक सुख

जो जातक अपने पारिवारिक जीवन से नाखुश है, पति-पत्नी, भाई-बहन तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खुश नहीं है, उनके बीच वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो रहे है, अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो ऐसे नाजुक समय का सामना करने से बचने के लिए तथा अपने पारिवारिक सुख के लिए, परस्पर संबंधों में रस भरने के लिए पारद शिवलिंग की पूजा जरुर करनी चाहिए, इस पूजा के प्रभाव से पारिवारिक जीवन का भरपूर सुख मिलता है, परस्पर रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।

कालसर्प दोष तथा मांगलिक दोष से मुक्ति

शिवपुराण के अनुसार जिस जातक की कुंडली में कालसर्प या मंगल दोष है, ऐसे जातक को सावन के इस पवित्र महीने में अपने घर पर पारद शिवलिंग की स्थापना करनी चाहिए तथा कालसर्प दोष एवं मंगल दोष के कारण जीवन में उत्पन्न हो रही मुसीबतों से छुटकारा पाना चाहिए। प्राचीन समय से ही ऐसी मान्यता है की पारद शिवलिंग की आराधना करने से कालसर्प दोष और मांगलिक दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आती है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

अभिमंत्रित पारद शिवलिंग प्राप्त करें

5/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here