अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार माह का अंतिम दिन होता है। यह तिथि पित्रों की तिथि कहलाती है। तंत्र व ज्योतिष शास्त्र में इस तिथि का अत्यधिक महत्व होता है। इस तिथि पर चंद्र उदित नही होता अर्थात चन्द्र दिखाई नही देता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन दान व उपाय करने से पितृ दोष, छाया दोष, मानसिक समस्यायें आदि दूर होती हैं। तंत्र शास्त्र के अनुसार अनेक तांत्रिक क्रियाओं हेतु अमावस्या श्रेष्ट मानी गई है। मारण मोहन, भूत-प्रेत दोष शांति कर्म, अनेक सिद्धियां आदि अमास्या को प्राप्त की जाती है। इस लेख द्वारा मैं अमावस्या के दिन किये जाने वाले ऐसे सुलभ कार्यो को बताने जा रहा हूं जिन्हे करके आसानी से आप अनेक समस्याओं से निजात पा सकते हो।
ये वास्तु टिप्स रखेंगे हर हाल में आपकों दुखों से दूर…
1- अमावस्या के दिन पित्रों के निमित दान करना चाहिये जिससे की सूर्य, चंद्र आदि के दोष दूर होते है। भोजन से पूर्व गाय, कुत्ता और पक्षि हेतु भोजन का कुछ अंश निकाल कर इन्हे खिला दें। यह उपाय रोजगार प्राप्ती हेतु भी किया जा सकता है।
2- एक सूखा नारियल लें तथा उसमे एक छोटा सा छेद करके उसे भूरे से भर दें, उसके पश्चात किसी निर्जन स्थान पर जहां चिटीयों की बॉम्बी बनी हो वहां पर गाढ दे बस ध्यान दें की नारियल पर किया गया छेद धरती के उपर ही रहें। यह प्रयोग अनेक आपतियों से बचाता है। प्रयोग करने के बाद वापिस मुड कर न देखें। धन समृद्धि व प्रसन्नता हेतु यह प्रयोग किया जाना चाहिये।
भक्ति और आस्था का मेला उज्जैन का सिंहस्थ पर्व…
3- घर में पूरी तरह से साफ सफाई करें तथा चारों कोनों में गंगाजल का छिडकाव करें। इसके अतिरिक्त पुराने कपडे, घर का खराब समान, अनुपयोगी वस्तुयें आदि घर से बाहर निकाल दें।
4- अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष का पूजन करना अति उत्तम होता है।
5- मछुआरों से या मछली का कार्य करने वालों से दो जिंदा मछलियों को लें तथा उन्हे किसी नदी अथवा तलाब में छोड दें। यह राहु व केतु का एक चमत्कारी उपाय है। दुर्घटना, बीमारी अथवा किसी प्रकार के कष्ट की सम्भावना हो तो ये उपाय करें। इसके अतिरिक्त धन प्राप्ती हेतु भी यह उपाय करना चाहिये।
खाटू श्याम बाबा: जानिये क्यों कहलाते हैं हारे का सहारा
6- नजर दोष से परेशान हो तो अमावस्या के दिन अपने घर के दरवाजे के ऊपर काले घोड़े की नाल को स्थापित करें। ध्यान रहे कि उसका मुंह ऊपर की ओर खुला रखें।
7- अमावस्या को खीर बनाकर ब्राह्मण को भोजन के साथ खिलाने पर महान पुण्य की प्राप्ति होती है, जीवन से अस्थिरताएँ दूर होती है। इस दिन संध्या के समय पितरों के निमित थोड़ी खीर पीपल के नीचे भी रखनी चाहिए।
जानिये कौन सी दिशा में मिलेगी आपको सफलता …..
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 











Jyotishi Maharaj Mai ek ladaki se paresan hun mujhe usase pichha chhudana hai