राहु का कर्क राशि में गोचर
20 अगस्त, 2017 को छाया ग्रह राहु को कर्क राशि में गोचर करेगा। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा का राहु शत्रु है। इसलिए कई बार चंद्रमा और राहु की युति में मानसिक विकारों का सामना करना पड़ता है। कई बार ये युति जातक को चरित्रहीन भी बना देती है।
राहु हमेशा बुरा फल ही नहीं देता। राहु कर्क राशि में 6 मार्च, 2019 तक रहने वाला है, उसके बाद यह मिथुन राशि में गोचर करेगा। भारत की कुंडली में राहु तीसरे घर में गोचर करने वाला है जोकि अच्छा फल देगा। राहु के इस गोचर का विभिन्न 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं इस गोचर के प्रभाव के बारे में -:
मेष -:
राहु इस राशि के चौथे भाव में रहेगा। आपको फेफड़ों और सांस से संबंधित परेशानी हो सकती है। अगर आप धूमप्रान करते हैं तो डॉक्टर से नियमित चेकअप जरूर करवाते रहें। आपके घर में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट या किसी पार्टी के दौरान आग लगने की संभावना है। स्थान परिवर्तन हो सकता है। छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगें। मेष राशि (Aries) के लोगों की मां की तबियत चिंता का विषय रहेगी। रियल एस्टेट और वाहनों की खरीद-फरोख्त के व्यापार से जुड़े लोग धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान मेष राशि के जातक करियर और बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगें। समय-समय पर आपको नुकसान झेलना पड़ेगा।
हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।
वृषभ राशि-:
करियर में ग्रोथ मिल सकती है। आप अपनी खुद की पहचान बना पाने में कामयाब हो पाएंगें। सलाहकार, इंटरनेट, मीडिया और खेल से जुड़े लोगों को अपार सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में मतभेद हो सकता है। माता-पिता के साथ भी अनबन हो सकती है। इराहु गृह के कर्क राशि में गोचर के दौरान आपका व्यवहार ही आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। वृषभ राशि के जातकों के कंध में कोई चोट लग सकती है, संभलकर रहें। इस समय आपके पार्टनर को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा और उन्हें अपने प्रयासों से ही सफलता हासिल करनी पड़ेगी। वृषभ राशि (Taurus) के जातकों के ससुर को कोई गंभीर स्वास्थ्य पेरशानी हो सकती है। आपका लैपटॉप, मोबाइल या कोई भी कीमती सामान चोरी हो सकता है। अपना काम निकलवाने के लिए आप लोगों को मनाने में सफल हो पाएंगें।
मिथुन -:
दूसरे भाव में राहु की उपस्थिति सबसे खराब मानी जाती है एवं यहां पर राहु लंबे समय तक रहने वाला है। आर्थिक स्तर में कई उतार-चढ़ाव आएंगें। फिजूलखर्ची ज्यादा करेंगें। आंखों और दांतों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। अविवाहित जातक राहु के इस गोचर के दौरान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शनि के नक्षत्र में आपको हर तरफ से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। राहु गृह के कर्क राशि में गोचर, सेहत संबंधी दिक्कत भी हो सकती है। वैवाहिक संबंध खराब होंगें तो वहीं बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। अपनी अचल संपत्ति से खूब पैसा कमा सकते हैं। छात्र पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाएंगें जिसका असर उनके अंकों पर पड़ेगा। चेहरे पर कोई दाग उभर कर आ सकता है। दाईं आंख में कोई दिक्कत हो सकती है, संभलकर रहें। पार्टनर की सेहत बहुत ज्यादा खराब रह सकती है या उनके करियर ग्राफ में भी जबरदस्त गिरावट आ सकती है। लोग आपसे पैसे उधार लेकर वापस नहीं लौटाएंगें और आपको इसके लिए कोई कानूनी कार्यवाही करनी पड़ सकती है। आपका ही कोई रिश्तेदार आपको ठग सकता है।
मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल पढ़ें
कर्क -:
राहु की अंतरा से गुज़र रहे कर्क राशि वाले जातकों पर इस गोचर का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। आपके विचारों में नेगेटिविटी छाई रह सकती है। भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। अपने जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ आप कुछ गलत करने की सोच सकते हैं। राहु गृह के कर्क राशि में गोचर, इस समय आप बेकार की चीज़ों में समय बरबाद कर सकते हैं और लोग आपकी पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगें। राहु, गुरु, शनि और बुध के नक्षत्र में अपना प्रभाव समय-समय पर बदलता रहेगा। इस दौरान आपको कुछ अलग परिणाम मिल सकते हैं। राहु के शनि के नक्षत्र में आने पर आपको बहुत बुर दौर से गुज़रना पड़ सकता है क्योंकि आने वाले समय में शनि छठे भाव में बैठेगा। इसका आपके वैवाहिक जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। इससे पहले गुरु के नक्षत्र में रहने पर आपके स्थान में परिवर्तन आ सकता है। बुध के नक्षत्र में राहु के आने पर आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपके किसी रिश्तेदार को सट्टे बाज़ार में नुकसान हो सकता है। आपके जीवनसाथी की मां को अस्थमा की बीमारी हो सकती है। आपके मामा को मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। आपके बड़े भाई को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।
सिंह -:
सिंह राशि के बारहवें भाव में राहु गोचर करेगा। राहु की दशाभुक्ति अंतरा से गुज़र रहे जातकों को इस गोचर का ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। बारहवां भाव बुरा माना जाता है और राहु के यहां होने से हालात और बिगड़ सकते हैं। आपको अनिद्रा हो सकती है। आंखों के नीचे काले घेरे पड़ सकते हैं। राहु गृह के कर्क राशि में गोचर, ये प्रभाव सभी सिंह राशि वाले जातकों पर नहीं पड़ेगा। रोज़मर्रा के कामों में कॉन्संट्रेट करने में दिक्कत आ सकती है। पैसों की वजह से आप बहुत ज्यादा तनाव में रहने वाले हैं। आपे आसपास के लोग आपको शक की निगाहों से देखने लगेंगें। आपका मन बाखी खाना खाने को ज्याद करेगा। आपको नसों, दर्द, आंतों से संबंधित स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। व्यर्थ में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके प्रेम संबंध का दुखद अंत हो सकता है। स्थान परिवर्तन की पूरी संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। पार्टनर से अलगाव भी हो सकता है। दोस्त भी साथ छोड़ देंगें। कोई आपके ऊपर काला जादू कर सकता है। पार्टनर की खराब सेहत पर पैसा खर्च हो सकता है। कर्ज चुका सकते हैं।
कन्या -:
आने वाले तीन साल आपके लिए बेहद खास रहने वाले हैं। आपको अचानक से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। पुराने संबंध टूटेंगें तो वहीं नए रिश्ते भी जुडे़गें। स्थान परिवर्तन की संभावना है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। अगर आपके पास भरपूर दौलत है तो आप इस समय किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं जिसमें आपको सफलता मिलेगी। इस समय आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ने वाला है। राहु गृह के कर्क राशि में गोचर, रियल एस्टेट से जुड़ी डील सफल होंगीं। नौकरी कर रहे जातक ज्यादा पैसा कमाने के लिए पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। विवाहेत्तर संबंध बना सकते हैं। तलाकशुदा लोग दोबारा शादी के बारे में सोच रहें हैं तो उन्हें भी इस काम में सफलता मिलेगी। आपको इस समय लॉटरी, शेयर, कोई पुरानी पॉलिसी या किसी रिश्तेदार से अचानक धन लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा समय है। आपकी मां को कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। पिता का करियर परे ऊफान पर रहेगा। आपके मामा को कोई गंभीर पेट संबंधी रोग हो सकता है। आपके जीवनसाथी की मां को कोई आर्थिक नुकसान होने की संभावना है वहीं उनके पिता को मानहानि या कोई नुकसान हो सकता है।
कन्या का वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
तुला -:
स्थान में परिवर्तन की पूरी संभावना है। किराए के घर में रह रहें हैं तो इस समय आपको किसी नए शहर या घर में जाना पड़ सकता है। विदेश जाकर बसने की भी संभावना है। अवैध संबंध बनाने की आपकी इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। इस समय आप किसी विधवा या तलाकशुदा के साथ संबंध बना सकते हैं। राहु गृह के कर्क राशि में गोचर, करियर और बिजनेस में अपार सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आप काफी पॉपुलर होने वाले हैं। आपकी सोशल लाइफ का दायरा बढ़ सकता है। आने वाले समय में सोशल नेटवर्किंग के ज़रिए आपको कुछ फायदा हो सकता है।
बिजनेस कर रहे लोग इस समय काफी सक्रिय रहने वाले हैं और उन्हें फायदा भी खूब होगा। दोस्तों के साथ ईगो प्रॉब्लम हो सकती है। इस वजह से आपको अपने करियर में भी दिक्कत आ सकती है। लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक होता जाएगा। आपके जीवनसाथी की मां को कोई मानसिक बीमारी जैसे दिमाग का कोई रोग या उन पर कोई काला जादू कर सकता है। आपके पिता को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा एवं उन्हें सेहत संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। छोटे भाई को नुकसान हो सकता है। आपके माता-पिता के बीच अच्छे संबंध नहीं रह पाएंगें। आपकी मां को दिल या फेफड़ों से संबंधित कोई रोग हो सकता है। आपके मामा के परिवार में किसी महिला के गर्भपात होने की संभावना है।
पढ़ें तुला राशि का वार्षिक राशिफल
वृश्चिक -:
राहु आपके नवम भाव का कार्येष होगा। इस दौरान आपके जीवन में उथल-पुथल मचने वाली है। वृश्चिक राशि के जातकों की किसी अजनबी से मुलाकात हो सकता है जो आपको भविष्य में फायदा या नुकसान पहुंचा सकते हैं। जबतक राहु नौवें भाव में बैठा है तब तक आपको अपने भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। पिता के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर मनमुटाव हो सकता है। राहु, गुरु, शनि और बुध के नक्षत्र में गोचर करेगा। आपके खर्चों में इस समय बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी होने वाली है। इस समय आप मानसिक शांति और खुशी पाने के लिए बेचैन रहेंगें। आखिर समय पर परिस्थितियां आपके विपरीत हो जाएंगीं। आप कुछ गलत कामों में लिप्त रह सकते हैं। आपके मन में ईर्ष्या और गुस्सा जन्म लेने लगेगा जो आगे चलकर कुंठा का रूप ले लेगी। आपको व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। घर में आग लग सकती है। कोई पुश्तैनी प्रॉपर्टी हाथ से निकल सकती है। आपके जीवनसाथी की मां को इंसोमनिया या कोई अन्य नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपके पिता तनाव में आकर कोई अजीब निर्णय ले सकते हैं। राहु गृह के कर्क राशि में गोचर, आपकी मां को पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। आपके मामा किसी भूतहा प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। बिजनेस में कोई कानूनी दिक्कत आपका रास्ता रोक सकती है। कमर दर्द से परेशान रहने वाले हैं, दवा भी देर से असर करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
वृश्चिक राशि का पढ़ें वार्षिक राशिफल
धनु -:
धनु राशि आठवें भाव में राहु विराजमान होगा। इस शुभ योग का अवश्य ही आपको फायदा मिलेगा लेकिन साथ ही आपको कई नुकसान भी होंगें। इस दौरान आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है। अचानक से कोई लाभ हो सकता है लेकिन नुकसान होने की ज्यादा संभावना है। आप अनैतिक कार्यों में लिप्त रह सकते हैं जैसे की आप अपने से किसी निन्म स्तर के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बना सकते हैं। अपने पार्टनर को धोखा दे सकते हैं। आपको बवासीर की बीमारी हो सकती है। इस समय आपकी रुचि रहस्यमयी चीज़ों के प्रति ज्यादा रहेगी। राहु गृह के कर्क राशि में गोचर, आपके पिता की सेहत नाज़ुक रह सकती है, बेहतर होगा कि उनकी छोटी-मोटी बीमारी को भी नज़रअंदाज़ न किया जाए। आपका जीवनसाथ आपके प्रति थोड़ा कटु हो सकता है। गुरु के नक्षत्र में गोचर करने पर आपको कुछ लाभ होने की संभावना है। अजनबियों से सहायता मिल सकती है। किसी बड़ी मुसीबत से बचने के लिए आप ईश्वर का ध्यान करें। शनि के नक्षत्र में गोचर करने पर आपको पैसे का नुकसान होगा। विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन ये यात्रा आपके लिए अनलकी साबित हो सकती है। बुध के नक्षत्र में आपके करियर में ग्रोथ आ सकती है। इस गोचर का शुभ प्रभाव आपको देर से ही मिलेगा।
मकर -:
राहु, मकर राशि के सातवें भाव में बैठा है जो कि मारक भाव है एवं विवाह और पार्टनरशिप से संबंधित होने के कारण ये भाव काफी महत्वूपर्ण भी है। राहु गृह के कर्क राशि में गोचर, वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कते आ सकती हैं। व्यापार के लिए भी अच्छा समय नहीं है। आपका पार्टनर आपके ऊपर बहुत ज्यादा शक करने लगेगा जिससे आप मानसिक रूप से तनाव में आ जाएंगें। सेहत की बात करें तो आपको मूत्राशय और यौन अंगों से संबंधित परेशानी हो सकती है। बुध के नक्षत्र में मकर राशि के लोगों को थोड़ा-बहुत फायदा हो सकता है। इस दौरान परिस्थिति आपके पक्ष में आ सकती है। लेकिन इस समय वैवाहिक जीवन में परेशानियां बनी रहेंगीं। नौकरी में परिवर्तन की भी पूरी संभावना है। राहु के शनि के नक्षत्र में गोचर करने पर आपको भाग्य का साथ मिल सकता है क्योंकि ग्यारहवां भाव, पहले और दूसरे भाव का कार्येष है। ये योग नए दोस्त बनने और धन लाभ की ओर संकेत करता है।
राहु के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने पर आपको नौकरी और बिजनेस में फायदा हो सकता है। वहीं गोचर के अंत में आपको हर तरफ से बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। काम या तनाव की वजह से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है साथ आपको नुकसान भी हो सकता है। पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मेहनत के बाद भी सफलता मिलना मुश्किल है।
कुंभ -:
राहु, कुंभ राशि के छठे भाव में बैठा है। ये आपके लिए शुभ संकेत है। आपके शत्रुओं का नाश होगा। राहु की दशाभुक्ति अंतरा से गुज़र रहें हैं तो आपको इस गोचर के दौरान निश्चित ही फायदा होगा। कुंभ राशि(Aquarius Sign) के लोगों को आंतों के अल्सर या बवासीर होने की संभावना है। राहु के बुध के नक्षत्र में गोचर करने पर आपके प्रेम संबंधों का अंत होगा। सेहत या त्वचा संबंधी विकार भी हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। गैस्ट्रिक समस्या या कोई गंभीर पेट रोग होने की संभावना है। इसकी आपको सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है। आप शारीरिक सुख की आरे ज्याद आकर्षित रहेंगें। शनि के नक्षत्र में राहु के आने पर कुंभ राशि के लोगों को नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। करियर में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें। आपको आगे बढ़ता देख लोग आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। आपके ऊपर किसी ऐसे काम को आरोप लगाया जा सकता है जो आपने न किया हो। इस गोचर के दौरान आप आगे बढ़ते रहेंगें। विदेश यात्रा के भी योग बने हुए हैं। गुरु के नक्षत्र में राहु के गोचर करने पर आपको काफी अच्छा फल मिल सकता है। आपके मामा के वैवाहिक जीवन में कोई गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।
राहु गृह के कर्क राशि में गोचर के दौरान, आपके पिता के करियर में ग्रोथ आएगी और वह सफलता की नई ऊंचाईयों को छू सकते हैं। उन्हें अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आपके पार्टनर की सेहत समय-समय पर बिगड़ सकती है। आपके ससुराल में किसी व्यक्ति की मृत्यु भ्ज्ञी संभव है। कुंभ राशि के जातकों की माता के विचार इस सअमय थोड़े कठोर हो सकते हैं। आपके ससुर को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उन्हें अपने काम का पूरा प्रतिफल नहीं मिलेगा। ज्ञान एवं धर्म से जुड़े लोगों से उन्हें धोखा मिल सकता है।
कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल यहां पढ़ें
मीन -:
अगर आपके जन्म के समय राहु पांचवें भाव में बैठा है तो आप 2020 तक किसी भी काम में निवेश न करें। गर्भपात करवा सकते हैं। आपका बच्चा अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाएगा। उसके नंबर आपको हताश कर सकते हैं। आपका लग्न स्वामी गुरु आठवें भाव में है जिसकी वजह से आपको 2018 तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पहले साल में आपको दोगुना अशुभ फल मिलेगा।
मीन राशि वाले इस दौरान बहुत गलत काम करने के बारे में सोच सकते हैं। आप काला जादू सीखने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। इस काम से आप जल्दी पैसा कमाने की सोचेंगें। राहु गृह के कर्क राशि में गोचर के दौरान लॉटरी वगैरह के बारे में बिलकुल भी न सोचें। आपके पिता का भाग्य इस समय उनका बिलकुल भी साथ नहीं देगा और उनके कई सपने अधूरे ही रह जाएंगें। उन्हें किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके माता-पिता के बीच अनबन हो सकती है। आपके पार्टनर की मां को कोई गंभीर रोग हो सकता है एवं उन्हें हॉस्पीटल में भी एडमिट होना पड़ सकता है। आपके ससुर के करियर में ग्रोथ आएगी। मीन राशि के लोगों का किसी अन्य धर्म के व्यक्ति के साथ अफेयर शुरु हो सकता है। आपका किसी तलाकशुदा या विधवा स्त्री के साथ शारीरिक संबंध बन सकते हैं।
शनि के नक्षत्र में गुरु के गोचर करने पर आपको इसके मिलेजुले प्रभाव मिलेंगें। कभी फायदा होगा तो कभी नुकसान भी उठाना पड़ेगा। नए दोस्त बन सकते हैं। गुरु के नक्षत्र में राहु आपकी राह में कई रोड़े खड़े कर सकता है। मानहानि की भी संभावना है। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है।
राहु गोचर रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें
राहु गोचर रिपोर्ट
अगर आप राहु के गोचर के दौरा अशुभ फल भोग रहें हैं और इसका उपाय जानना चाहते हैं तो आप राहु गोचर रिपोर्ट ले सकते हैं। इस रिपोर्ट में राहु के गोचर के दौरान आपकी कुंडली के आधार पर आपके ऊपर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया जाएगा साथ ही आपको आपकी समस्याओं के उपाय भी बताए जाएंगें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook