जानिए 2018 में कैसा रहेगा मेष राशि के लोगों के करियर का हाल

वर्ष 2018 में शनि, धनु राशि में और 11 अक्‍टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें। मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।

नौकरीपेशा जातकों का करियर

नौकरीपेशा लोगों के भविष्‍य के बारे में जानने के लिए दसवें और छठे भाव को देखना पड़ता है। अगर दसवें और ग्‍यारहवें भाव में शनि बैठा हो तो उस जातक को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती है। इनकी सफलता से लोगों को ईर्ष्‍या हो सकती है। बुध तीसरे और छठे भाव का स्‍वामी है इसलिए ये दो ग्रह मिलकर नौकरीपेशा जातकों के करियर को निर्धारित करते हैं।

Online Puja

शनि की अंतरा की महादशा से गुज़र रहे लोगों के लिए बहुत बढिया समय होगा। प्रत्‍यंतर के दौरान आपको अच्‍छी नौकरी मिलने या नौकरी में परिर्वतन के योग हैं। काम से संबंधित विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

प्रमोशन मिल सकती है या फिर आपकी सैलरी बढ़ाई जा सकती है। शनि की दशा से गुज़र रहे लोगों के लिए 2018 का साल करियर की दृष्टि से बहुत बढिया साबित होगा।

अक्‍टूबर तक बृहस्‍पति तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह आठवें भाव में आ जाएगा। गुरु की दशा से गुज़र रहे लोगों का इसका बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपको अक्‍टूबर के बाद परेशानी हो सकती है।

अपनी फ्री कुण्डली निकालें 

मंगल लंबे समय तक मकर राशि में रहने वाला है। अगर आपकी शनि की दशा और मंगल की अंतरा चल रही है तो आपको करियर में जबरदस्‍त फायदा मिल सकता है। मंगल की महादशा और अंतरा में इस साल आपको करियर में बहुत लाभ मिलने की संभावना है।

राहु की स्थिति के कारण आपको कोई ज्‍यादा नुकसान नहीं होगा। केतु आपके दसवें भाव में बैठेगा और ये आपकी चिंता का कारण बन सकता है। यहां पर केतु लंबे समय के लिए मंगल के साथ युति में रहने वाला है और अगर आपकी केतु की दशा चल रही है तो आपको इस समय बेवजह अपनी नौकरी नहीं छोड़नी चाहिए। अगर आप ऑफिस में तनाव से भी गुज़र रहें हैं तो भी इस समय नौकरी छोड़ने का फैसला ना करें वरना दोबारा नौकरी मिलने में आपको बहुत परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Daily Horoscope

अपने सीनियर के साथ मतभेद की भी संभावना है। इस साल ऐसा कई बार होगा जब आपका मन नौकरी छोड़ने का कर सकता है।

करियर में तरक्‍की के लिए करें ये उपाय :

– रात को 9.30 से 10.30 के मध्‍य हनुमान चालीसा का पाठ करें।

– हनुमान जी का लॉकेट धारण करें। आप AstroVidhi से भी अभिमंत्रित हनुमान जी का लॉकेट प्राप्‍त कर सकते हैं।

– शनि की दशा से गुज़र रहे हैं तो नीलम रत्‍न धारण करें।

– 2018 में राहु और केतु की दशा चल रही है तो गीता प्रेस गोरखपुर की दुर्गा सप्‍तशती के देवी कवच का पाठ करें।

By Acharya Raman

इसके अलावा अगर आपके जीवन में पैसों से संबंधित कोई और परेशानी भी चल रही है या आप किसी अन्‍य मुसीबत की वजह से परेशान हैं तो बेझिझक हमसे कहें। AstroVidhi के अनुभवी ज्‍योतिषाचार्य आपकी हर मुश्किल का समाधान बताएंगें।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

3/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here