वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें। मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।
मीन राशि का करियर
दसवें और छठे भाव से नौकरीपेशा जातकों के करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है आपके करियर के बारे में गुरु और सूर्य की स्थिति से पता लगाया जा सकता है।
इस साल शनि देगा कैसा प्रभाव
शनि ग्यारहवें और और बारहवें भाव का स्वामी है। शनि आपके दसवें भाव में रहेगा और बुरी बात ये है कि ये बारहवें भाव में कुंभ राशि के साथ मूल त्रिकोण में स्थित है। मूल त्रिकोण की पहली राशि अपना प्रभाव ज्यादा दिखाती है।
साल 2018 में आपको बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाकर नहीं रखनी चाहिए। खुद का आंकलन करें। टारगेट पूरा नहीं कर पा रहें तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी नौकरी सुरक्षित रहेगी। फ्रेशर्स को भी अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं।
गुरु कैसा देगा फल
अक्टूबर तक चीज़ें सामान्य नहीं रहेंगें और आपको हर क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कुछ क्षेत्रों में सफलता भी मिलेगी। रिसर्च और जासूसी के काम से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है।
काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगें। नौकरी छोड़ने के बारे में सोच सकते हैं। जहां हैं वहीं नौकरी करते रहें। इसी में आपकी भलाई है। नज़दीकियों पर ज्यादा भरोसा ना करें वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। किसी के साथ भी अपने करियर प्लान शेयर ना करें।
2018 में मंगल-केतु का असर
अगर आप मंगल और केतु की दशाभुक्ति अंतरा से गुज़र रहे हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा समय है। अगर ग्यारहवा भाव उपापचय भाव है तो आपके लिए बहुत अच्छी बात है।
नौकरी के नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। सैलरी भी बढिया मिलने की संभावना है। फ्रेशर्स को आसानी से नौकरी मिल जाएगी।
आप अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य कर पाएंगें। इस साल कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में कई दोस्त और दुश्मन बन सकते हैं। सीनियर्स के साथ मतभेद हो सकते हैं।
राहु का असर
राहु की दशाभुक्ति अंतरा चल रही है जो आपके लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। इस साल नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। करियर में छोटी से बड़ी परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी में बने रहने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है।
करियर में प्रगति के लिए करें ये उपाय
इस साल उपाय भी आपके लिए ज्यादा मददगार साबित नहीं हो पाएंगें लेकिन फिर भी करियर में सही दिशा पाने के लिए आप इन्हें कर सकते हैं।
– राहु शांति होमाम करवाएं।
– गुरु शांति होमाम करवाएं।
लाल मूंगा या लहसुनिया धारण करें।
इसके अलावा अगर आपके जीवन में पैसों से संबंधित कोई और परेशानी भी चल रही है या आप किसी अन्य मुसीबत की वजह से परेशान हैं तो बेझिझक हमसे कहें। AstroVidhi के अनुभवी ज्योतिषाचार्य आपकी हर मुश्किल का समाधान बताएंगें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










