आपने भी अपने जीवन में मंगल दोष के बारे में सुना ही होगा और इसके प्रभाव के बारे में भी जानते ही होंगें। मंगल दोष के बारे में ये बात कही जाती है कि जिस जातक की कुंडली में मांगलिक यानि मंगल दोष होता है उसका विवाह केवल मांगलिक दोष वाले व्यक्ति से ही संभव है। ऐसा ना होने पर अमांगलिक जातक की मृत्यु हो सकती है।
ज्योतिषशास्त्र के आधार पर काफी हद तक ये बात सत्य है। मंगल दोष के कारण जातक के विवाह में भी देरी आती है और उसे कई अन्य प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है।
कैसे बनता है मंगल दोष
मंगल ग्रह की स्थिति और उनकी दृष्टि दोनों ही मारक प्रभाव रखते हैं। मंगल दोष का सबसे ज्यादा प्रभाव वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। जब मंगल जन्मकुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें स्थान में बैठा हो तो वह व्यक्ति मांगलिक दोष से युक्त होता है। इन भावों में मंगल का होना विवाह स्थान पर मंगल का प्रत्यक्ष प्रभाव डालना है।
मंगल दोष क्यों बनता है शादी में परेशानी
अगर आपके विवाह में देरी आ रही है या बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो इसका कारण आपकी कुंडली का मांगलिक दोष हो सकता है। दरअसल, मंगल ग्रह का स्वभाव एकांतप्रिय है और उसे अकेले रहना ही पसंद है। किसी अन्य ग्रह के निकट जाने पर ये उससे झगड़ा कर लेता है। मंगल के इसी स्वभाव के कारण मांगलिक जातक की अपने जीवनसाथी के साथ अनबन रहती है।
मंगल दोष के कारण सहनी पड़ती है ये पीड़ा
मांगलिक दोष के कारण विवाह में देरी तो आती ही है साथ ही जातक क्रोधी, लड़ाई-झगड़ा करने वाला और विवादों से युक्त रहता है। ये जितना चाहे खुद को विवादों से दूर रखने का प्रयास करें, इन्हें उसमें असफलता ही मिलती है। यह चिड़चिड़े और झगड़ालू होते हैं।
रत्न होते हैं बेअसर
आमतौर पर रत्नों को उससे संबंधित ग्रह को शांत करने के लिए धारण किया जाता है और मंगल का रत्न मूंगा केवल इस ग्रह को शांत कर सकता है। हम ये नहीं कह रहे हैं कि मंगल दोष में मूंगा पूरी तरह से निष्प्रभावी है। आपको इसे धारण करने से लाभ तो होगा लेकिन उतना नहीं जितना की मांगलिक दोष को शांत करने के लिए जरूरत होती है। आप मूंगा धारण कर सकते हैं लेकिन इसके अलावा भी आपको कई अन्य उपाय करने ही होंगें तभी इस दोष के दुष्प्रभाव में कमी आएगी।
मंगल दोष का एकमात्र उपाय
जी हां, मंगल दोष को शांत करने का सबसे सरल और सर्वोत्तम उपाय है पूजा। पूजा के दौरान मंगल के मंत्रों से इस दोष को शांत किया जाता है। अगर आप मंगल दोष की पूजा करवाएं तो आपको शीघ्र अति शीघ्र इस दोष के प्रभाव से छुटकारा मिल सकता है।
आप पं. सूरज शास्त्री से भी मंगल दोष निवारण पूजा करवा सकते हैं। इस पूजा हेतु आपका नाम, आपके पिता का नाम और आपके पूर्वजों का नालेना जरूरी होता है, तभी इस दोष से आपको मुक्ति मिल सकती है। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाना चाहते हैं तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करके पूजा के लिए शुभ मुहुर्त बुक करें : 8285282851

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










