वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें। मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।
कुंभ राशि का करियर 2018
दसवें और छठे भाव से नौकरीपेशा जातकों के करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है आपके करियर के बारे में मंगल और चंद्रमा की स्थिति से पता लगाया जा सकता है। कुंभ राशि के जातक अपनी माता के ज्यादा करीब होते हैं।
शनि कैसा देगा प्रभाव
साल 2020 तक शनि ग्यारहवें भाव में रहेगा और शनि की दशा और शनि के नक्षत्र में दशा स्वामी के होने के कारण आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार रहेगा। नए दोस्त बनेंगें। किसी से प्रेम करते हैं तो इस समय अपने मन की बात कह सकते हैं। करियर में बेहतर अवसर मिलेंगें।
शनि की दशा, गुरु और राहु की अंतरा चल रही है तो आपके करियर के लिए ये साल बहुत बढिया रहने वाला है।
राहु डालेगा ये असर
करियर में प्रतिस्पर्धा का दौर खत्म होगा और आपको बेहतर अवसर मिलेंगें। दूसरों के मुकाबले आप अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगें और इस काम में आपका लीडरशिप का गुण काम आएगा। आपके निर्णयों से आपकी कंपनी को मुनाफा होगा। सैलरी में बढ़ोत्तरी या प्रमोशन मिल सकती है।
मंगल क्या करेगा आपका हाल
दसवें भाव का स्वामी बारहवें भाव में रहेगा और उसकी राहु पर दृष्टि रहेगी। राहु की दशाभुक्ति चल रही है तो आपके करियर के लिए अच्छा समय है वरना आपको करियर में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मंगल की अंतरा के दौरान निर्णय लेने से बचें। केतु के साथ युति के कारण आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
गुरु देगा ऐसा फल
गुरु की दशाभुक्ति अंतरा चल रही है तो आपके लिए अच्छा समय है। स्थान परिवर्तन और विदेश यात्रा के योग हैं। नए दोस्त बनेंगें। अपने क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। गुरु-राहु, गुरु- शनि की दशा चल रही है तो आपको इस समय अच्छा फल मिलने की संभावना है। कोई नई डील हाथ लग सकती है।
केतु का असर
केतु के कारण आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है। नौकरी जाने की संभावना है या आपके ऊपर कोई गलत आरोप लग सकता है। केतु की दशा में आपको थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। सोच-समझकर निर्णय लें।
करियर में प्रगति के लिए उपाय
– गले में मां काली का लॉकेट धारण करें।
– रोज़ रात को चंडी पाठ करें।
– अपनी कुंडली के विश्लेषण के पश्चात् पुखराज और नीलम धारण कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपके जीवन में पैसों से संबंधित कोई और परेशानी भी चल रही है या आप किसी अन्य मुसीबत की वजह से परेशान हैं तो बेझिझक हमसे कहें। AstroVidhi के अनुभवी ज्योतिषाचार्य आपकी हर मुश्किल का समाधान बताएंगें।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










