इन राशियों में प्‍यार कर सकता है इन्‍हीं का जीवन बर्बाद

ज्‍योतिष के अनुसार राशि का मनुष्‍य के व्‍यवहार पर प्रभाव पड़ता है। आप प्‍यार में कैसे हैं या अपने जीवनसाथी के साथ आपका व्‍यवहार कैसा रहेगा, ये सब आप अपनी राशि से जान सकते हैं। इसके अलावा ज्‍योतिष की मानें तो कुछ राशियों का मेल बहुत अच्‍छा तो कुछ राशियों को मेल उनके जीवन को तबाह कर सकता है।

इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार किन राशियों का मेल सबसे खराब रहता है। जानिए आपकी राशि के लिए कौन-सा मेल सबसे खराब हो सकता है।

Online Puja

मेष और वृषभ

मेष राशि के आत्‍मविश्‍वासी और भावुक होते हैं। इन्‍हें अपनी बात के आगे किसी और को सुनना पसंद नहीं है। वहीं वृषभ राशि के लोग वफादार, व्‍यवहारिक और नवीन दृष्टिकोण रखने वाले होते हैं। रिलेशनशिप में आने पर इन दो राशियों के बीच हमेशा वैचारिक मतभेद रहते हैं।

जानें किस तरह अपने वैवाहिक जीवन को बना सकते हैं सफल

कर्क और मकर राशि

ये दोनों ही राशियां एक-दूसरे के बिलकुल विपरीत होती हैं। आमतौर पर हर बात को लेकर इनके बीच मतभेद रहते हैं। इन दोनों को ही एक-दूसरे पर अधिकार जमाने की चाहत रहती है। मकर राशि के लोग स्थिर और सहनशील होते हैं, वहीं कर्क राशि के लोग अपने सपनों की दुनिया में ही खोए रहते हैं।

आपके वैवाहिक जीवन को खुशियों से भर देगा ये उपाय

वृश्चिक और मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग उग्र और खुशमिज़ाज होते हैं। वहीं वृश्चिक राशि के लोग मितभाषी, रहस्‍यमयी और बहुत अधिक विचारशील होते हैं। ईर्ष्‍यालु और शक करने वाले वृश्चिक राशि के लोग कभी भी अपने मिथुन राशि के पार्टनर पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। मिथुन राशि वाले धैर्यहीन, लापरवाह होते हैं। ये बहुत जल्‍दी अपना पीछा छुड़ाने में लगे रहते हैं।

लव लाइफ में खुशियां ला सकता है शुक्र का ये रत्‍न

धनु और वृषभ राशि

धनु राशि के लोग वृषभ राशि के जातकों के निराशावादी स्‍वभाव को समझ नहीं पाते हैं। वृषभ राशि के लोग भी वृश्चिक राशि के स्‍वभाव को समझने में कच्‍चे होते हैं। धनु राशि का धैर्यवान और हमेशा सतर्क रहने वाला रवैया नीरस और ऊबाऊ रहने वाले वृषभ राशि के लोगों को बोरिंग लगता है।

वृषभ और सिंह राशि

इनके रिश्‍ते के बीच में सबसे बड़ी परेशानी होती है कि ये दोनों ही अपना सौ प्रतिशत अपने रिश्‍ते को नहीं दे पाते हैं। सिंह राशि की इच्‍छाओं को पूरा करने में वृषभ राशि के लोग अकसर असफल रहते हैं।

Daily Horoscope

धनु और मकर राशि

इनका रिश्‍ता काफी लंबा नहीं चल पाता है। मकर राशि के लोग सब कुछ योजना के अनुसार करना पसंद करते हैं और इन्‍हें अपने लक्ष्‍य को पाने के लिए काम करना अच्‍छा लगता है। वहीं स्‍वभाव से लापरवाह धनु राशि के लोग मकर राशि के बिलकुल विपरीत स्‍वभाव के होते हैं।

वृषभ और मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग दिमाग से सोचते हैं। वहीं वृषभ राशि के लोग अपने दिल की बात सुनते हैं। मिथनु का विरक्‍त स्‍वभाव वृषभ राशि वालों को तकलीफ दे सकता है। स्‍वभाव को लेकर ये दोनों राशियां एक-दूसरे के विपरीत आती हैं।

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार इन राशियों का मेल होने पर इन दोनों का ही जीवन बर्बाद हो सकता है।

अपने भविष्‍य के बारे में कोई भी जानकारी या भविष्‍य की संभावनाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारे ज्‍योतिषाचार्य से इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

फ्री जन्म कुण्डली निकालें 

3.3/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here