18 मार्च की तारीख इन राशियों के लिए लेकर आ रही है मुसीबतें, शुभ दिन पर भी नहीं मिल पाएग शुभ पर्व

हिंदू धर्म में अनेक त्‍योहार और पर्वों को महत्‍व दिया गया जिनमें से एक गुड़ी पड़वा भी है। इस पर्व से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है। गुड़ी पड़वा का पर्व 18 मार्च, रविवार के दिन है और इसी दिन से मां दुर्गा के नवरात्र का आरंभ भी हो रहा है।

इसका मतलब है कि  हिंदू नववर्ष और नवरात्र की शुरुआत एकसाथ हो रही है। इस कारण ये दिन बहुत ही ज्‍यादा शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं गुड़ी पड़वा के बारे में…

संतान सुख पाने के लिए इसकी करें पूजा

गुड़ी पड़वा का महत्‍व

चैत्र मास की शुक्‍ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। जैसे कि हमने पहले भी बताया कि इस पर्व से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है। यह पर्व चैत्र महीने के पहले दिन मनाया जाता है। इस शुभ पर्व से चैत्र नवरात्र का आरंभ होता है। हिंदू परिवारों में इस दिन गुड़ी का पूजन किया जाता है और इस दिन लोग अपने घर के मुख्‍य द्वार पर गुड़ी लगाते हैं और घर के दरवाज़ों पर आम के पत्तों से बना बंदनवार सजाते हैं। मान्‍यता है कि ये बंदनवार घर में सुख औेर समृद्धि का प्रतीक होता है।

18 मार्च को गुड़ी पड़वा के साथ नवरात्र और हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है और ये पर्व कुछ राशियों के लिए बहुत अशुभ साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशियों की मुश्किलें 18 मार्च के बाद बढ़ सकती हैं।

Horoscope 2019

वृषभ राशि

इस पूरे साल वृषभ राशि पर शनि की ढैय्या रहने वाली है। इसके प्रभाव में आपका मन विचलित रहेगा और छोटी-छोटी बातों पर भी क्रोध आ जाएगा। आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी। अपने काम को ईमानदारी से करेंगें तो कोई परेशानियां कम हो सकती हैं।

कर्क राशि

आपके आत्‍मविश्‍वास के बढ़ने के साथ-साथ परेशानियां भी बढ़ेंगीं। जोखिमभरे कामों से बचें। विवादों से दूर रहें। दिसंबर 2018 से फरवरी में 2019 तक आपका खर्चा बढ़ सकता है और आय कम होगी।

वृश्चिक राशि

शुरुआत में कठिनाईयां आ सकती हैं। अक्‍टूबर में गुरु आपकी राशि में गोचर करेगा। आपके लिए अनुकूल समय होगा और परिवार में भी आपका वर्चस्‍व बढ़ेगा। नए काम मिल सकते हैं। कोई बड़ा काम हाथ में ले सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र से जुड़ने का मन बना सकते हैं।

कुंभ राशि

आपके राशि स्‍वामी शनि की तृतीय दृष्टि आपके ऊपर है। सालभर ऐसा ही रहने वाला है। धन संबंधित मामलों में परेशानी आएगी। आत्‍मबल मजबूत होगा। सम्‍मान भी मिलेगा। अपनी समझदारी से मुश्किलों को दूर करने का काम करें।

Janm Kundali

मीन राशि

मीन राशि के नीच का बुध, सूर्य, चंद्रमा और उच्‍च के शुक्र का गोचर रहेगा। इस वजह से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अपने लक्ष्‍यों को पाने में मुश्किलें आएंगीं। परिवार के अलावा और कोई मदद नहीं करेगा।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

5/5 - (4 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here