इन चीजों को खोने से आता है दुर्भाग्‍य, कहीं आपने तो नहीं खोई

शास्‍त्रों में ऐसी अनेक चीज़ों और बातों का उल्‍लेख मिलता है जिनका पालन ना करने से दुर्भाग्‍य आता है और सौभाग्‍य भी दुर्भाग्‍य में बदल जाता है।

हिंदू शास्‍त्र के अनुसार मनुष्‍य के सुखी जीवन के लिए कई नियम बनाए गए हैं। इनका निर्माण ही मानव हित के उद्देश्‍य से किया गया है। ऐसे में बेहद जरूरी होता है कि हर मनुष्‍य इन नियमों और रीतियों का पालन करे। इसी प्रकार शास्‍त्रों में निम्‍न चीजों को खोने से अपशकुन होता है और दुर्भाग्‍य आता है। तो आइए जानते हैं किन चीजों को खोने से आता है दुर्भाग्‍य -:

स्‍वर्ण को पवित्र और पूज्‍य कहा गया है। किसी शुभ मुहूर्त में सोना खरीदने से घर में लक्ष्‍मी जी का वास होता है। शास्‍त्रों के अनुसार सोना मिलना अथवा गुम होना दोनों ही अपशकुन माने जाते हैं। स्‍वर्ण गुरु ग्रह से संबंधित है इसलिए माना जाता है कि सोने के खोने से गुरु के नकारात्‍मक प्रभाव मिलने शुरू हो जाते हैं।

Free Kundali

  • यदि कान की बाली अथवा ईयर रिंग गुम हो जाए तो यह किसी अशुभ समाचार का संकेत माना जाता है।
  • नथनी अथवा नाक की लोंग खोने पर बदनामी एवं अपमान झेलना पड़ता है।
  • यदि किसी का मांग टीका खो जाए तो किसी बड़ी मुसीबत के कारण तनाव हो सकता है।
  • गले का हार खो जाए तो सुख-समृद्धि में कमी आती है।
  • बाजू बंद के खोने से आर्थिक तंगी तो वहीं कंगन के गुम हो जाने से मान-सम्‍मान की हानि होती है।
  • अंगूठी खोने से कोई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या घेर सकती है।

Wear Energized Rudraksha to live healthy and wealthy

  • दाएं पैर की पायल के गुम होने से समाज में प्रतिष्‍ठा में कमी आती है तो वहीं दूसरी ओर बाएं पैर की पायल खोने से यात्रा में दुर्घटना की संभावना रहती है।
  • बिछुए को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। यदि बिछुए खो जाएं तो इससे पति के ऊपर संकट बना रहता है। पति का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

4.5/5 - (4 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here