बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली। इस दिन सब गिले-शिकवे भूलकर दुश्मनों को भी गले लगाते है। होली का नाम सुनते ही छोटे-बड़े सबके चेहरे पर लाली छा जाती है, रंगों का महापर्व होली सबका चहेता पर्व है। इस दिन घर की सुख-शांति, भाईचारा, संतान सुख, पारिवारिक सुख आदि की कामना करते हुए महिलायें होली का व्रत रखती है और पूजा करती हैं।
होली दहन शुभ तिथि और मुहूर्त
वर्ष 2020 में होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन 9 मार्च को पूर्व फाल्गुन नक्षत्र में सोमवार को प्रदोष काल से लेकर निशामुख रात्रि 11:27 तक किया जाएगा।
होली के इस पवित्र दिन आग का अपना विशेष महत्व होता हैं। इस दिन जो धान्य आग में भूनकर कर लायें जाते है, उसे खाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती और मां अन्नपूर्णा की कृपा सदैव बनी रहती है।
होलिका दहन के दिन प्रातः 06 बजकर 08 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनिट तक भद्रा है, कई लोग इस बात से अनजान होते है कि भद्रा में होलिका दहन करने से हानि या बड़े पैमाने पर अशुभ फलों की प्राप्ति होती है, भद्रा को बहुत हानिकारक माना जाता है, इसलिए भद्रा ख़त्म होने के बाद ही होलिका दहन करना शुभ होता है।
आइये जानते है, वर्ष 2020 में अपनी राशि के अनुसार किन वस्तुओं की आहुति देने से हमें शुभ फलों की प्राप्त हो सके और जीवन में किसी प्रकार का कोई विघ्न न आयें।
मेष राशि– आपके लिए इस दिन होलिका दहन में गुड की आहुति का विशेष महत्व होगा।
वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोगों के लिए चीनी की आहुति देने से लाभ होगा।
मिथुन राशि – आपके लिए कपूर की आहुति फलदायी होगी।
कर्क राशि – लोहबान की आहुती उत्तम होगी।
सिंह राशि – आपके लिए इस दिन होलिका दहन में गुड की आहुति का विशेष महत्व होगा।
कन्या राशि – आपके लिए कपूर की आहुति फलदायी होगी।
तुला राशि – आपके लिए कपूर की आहुति फलदायी होगी।
वृश्चिक राशि – इस राशि के लोगों के लिए गुड की आहुति देने से विशेष लाभ होगा।
अभी पित्र दोष निवारण पूजा करवाएं
धनु राशि – चना, गेहूं और जौ की नई बाली की आहुति आपके लिए लाभदायक होगी।
मकर राशि – होलिका दहन में तिल की आहुति देना विशेष रूप से लाभकारी होगी।
कुम्भ राशि – होलिका दहन में तिल की आहुति देना विशेष रूप से लाभकारी होगी।
मीन राशि – चना, गेहूं और जौ की नई बाली की आहुति आपके लिए लाभदायक होगी।
संबंधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook