हाथ में ये रेखा हो तो होती हैं दो शादियां, जानें क्‍या आपका होगा प्रेम विवाह

हाथ की रेखाएं हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ कह देती हैं, आपको बस उन्‍हें समझना आना चाहिए। आर्थिक स्थिति और भाग्‍य से लेकर विवाह तक के बारे में हाथों की रेखाओं से जाना जा सकता है। आपके हाथों की रेखाएं आप ही के जीवन का आईना होती हैं।

कई लोगों के विवाह में मुश्किलें आती हैं जिसके हल के लिए वो ज्‍योतिषियों को अपना हाथ दिखाते हैं ताकि जान सकें कि उनका विवाह कब और कैसे होगा। लेकिन सबसे खास बात ये है कि हाथों की रेखाओं को देखकर ही बताया जा सकता है कि आपका प्रेम विवाह होगा या नहीं।

जी हां, ये संभव है। हाथों की रेखाओं में कुछ रेखा विवाह की भी होती हैं जिनके द्वारा पता लगाया जा सकता है कि आपको प्रेम विवाह होगा या नहीं। यहां तक कि इस बात का भी पता लगा सकते हैं कि विवाह के बाद आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा।

Online Puja

रेखाओं में है विवाह की जानकारी (Prem Vivah)

विवाह संबंधी जानकारी व्‍यक्‍ति के हाथ की रेखाओं में ही अंकित होती है। बस जरूरत है तो अपने हाथ की रेखाओं को पढ़ने की। हाथ की रेखाओं में विवाह कब होगा, किस उम्र में होगा और कितना सफल रहेगा ये सब संकेत होते हैं। कौन सी रेखा किन परिस्थितियों में जातक के विवाह पक्ष को प्रभावित कर सकती है आइए जानते हैं इस बारे में -:

एक से ज्‍यादा विवाह की रेखाएं है

अगर किसी के हाथ में एक से ज्‍यादा विवाह की रेखाएं है तों उन सभी में सबसे बड़ी रेखा को विवाह रेखा समझा जाता है। बाकी अन्‍य छोटी रेखाएं प्रेम संबंध को दर्शाती हैं। अगर बड़ी रेखा लंबी होने के साथ-साथ पतली होती जा रही है तो यह जीवनसाथी के साथ वैवाहिक जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का संकेतक है।

अगर किसी के प्रेम विवाह में मुश्किलें आ रहीं हैं तो उन्‍हें अपने गले में गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। आप अभिमंत्रित गौरी शंकर रुद्राक्ष AstroVidhi से भी ऑर्डर कर सकते हैं।

बुध पर्वत

कनिष्ठिका ऊंगली के नीचे बुध पर्वत होता है जहां से ह्रदय रेखा निकलकर बृहस्‍पति पर्वत की तरफ जाती है। ऊंगली के नीचे और हृदय रेखा के बीच में दिखाई देने वाली आड़ी रेखाओं के द्वारा व्यक्ति के विवाह का आंकलन किया जा सकता है।

अंतरजातीय विवाह की रेखा

यदि विवाह की रेखा अन्‍य रेखाओं की तुलना में ज्‍यादा छोटी या ज्‍यादा बड़ी हो तो जातक का अंतरजातीय विवाह होता है। इसके अलावा यह व्‍यक्‍ति के अपने से धनी या निर्धन परिवार में विवाह का संकेत भी करती है। अपने और अपने पार्टनर का शादी से पहले गुण मिलान करवाना चाहते हैं तो यहां क्‍लिक करें।

जब न हो कोई विवाह की रेखा

कुछ लोगों के हाथों में विवाह की रेखा ही नहीं होती। ऐसे में उन लोगों को विवाह से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि किसी व्‍यक्‍ति के हाथ में विवाह की रेखा नहीं है तो उसके विवाह में अनावश्‍यक रूप से देरी आती है।

Daily Horoscope

ये रेखा है तो होंगें दो विवाह

अगर किसी व्‍यक्‍ति के हाथ में विवाह रेखा लंबी और सूर्य पर्वत तक जा रही है तो उस व्‍यक्‍ति को संपन्‍न और समृद्ध जीवनसाथी की प्राप्‍ति होती है। यदि किसी पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखाएं हैं और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा तो उसके दो विाह होने की संभावना है।

अगर आपके प्रेम विवाह में कोई भी दिक्‍कत आ रही है या आप अपना गुण मिलान करवाना चाहते हैं तो अपनी Details हमें भेजें या नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें। AstroVidhi से आपको अवश्‍य ही सहायता मिलेगी।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here