ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली के ग्रह दोष को पानी के उपायों से दूर किया जा सकता है। अगर कुंडली में कोई भी ग्रह अशुभ स्थान में बैठा है या नकारात्मक प्रभाव दे रहा है तो उस जातक के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं।
मनुष्य का शरीर जिन तत्वों से मिलकर बना है उसमें पानी प्रमुख है। जल के बिना मनुष्य तो क्या पशु-पक्षियों का जीवन भी असंभव है। किसी भी पूजा या अनुष्ठान में जल का प्रयोग होता है। इसके बिना कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है।
ग्रह दोष से मुक्ति
आज हम आपको पानी के ही कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी कुंडली के ग्रह दोष दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुंडली के ग्रह दोष दूर करने वाले जल के उपायों के बारे में -:
रोग से मुक्ति
शरीर में कोई रोग रहे तो पैसा भी बर्बाद हो जाता है और जीवन के किसी भी सुख का आनंद नहीं ले पाते हैं इसलिए सेहत का दुरुस्त रहना बहुत जरूरी है। रोज़ 108 बार ‘ऊं ह्रों वरुणदेवताय नम:’ मंत्र का जाप करें। इससे आपको अपने रोग से मुक्ति मिल जाएगी।
मांगलिक दोष की शांति के उपाय
अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष है तो आपको चंदन, तुलसी, दूध और शहद मिलाकर किया फलदार पेड़ या शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से मांगलिक दोष दूर होता है।

शनि दोष को करें दूर
कुंडली में शनि दोष हो तो किसी भी व्यक्ति का जीवन मुश्किलों से भर जाता है। उसे अपने हर काम को पूरा करने में दिक्कत आती है। शनि के दोष को खत्म करना बहुत जरूरी है। इसके लिए पानी में दो या तीन बूंद सरसों के तेल की डालकर उस जल को पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें। इस उपाय से शनि का दोष दूर होता है।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
राहु-केतु को करें शांत
राहु-केतु दो ऐसे छाया ग्रह हैं जो आपको दूसरे ग्रहों का भी शुभ फल मिलने नहीं देंगें। इन्हें प्रसन्न रखना बहुत जरूरी है। शिवलिंग पर चढ़ाए गए जल से अपने ऊपर छिंटे मारें। इसे राहु-केतु से संबंधित दोष दूर होते हैं।
सूर्य को करें प्रसन्न
वैसे तो सभी ग्रहों का शुभ फल मिलना जरूरी है किंतु सूर्य देव सफलता प्रदान करते हैं और अगर ये अशुभ फल दें तो व्यक्ति को अपने किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है। सूर्य देव को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है रोज़ सुबह सूर्य को अर्घ्य दें।
सूर्य को प्रसन्न करने के लिए करें इसकी पूजा
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 











मुझ पर कर्ज हो गया है ओर मेरा घर गरवी है मुझे कुछ उपाए बताओ ओर बैंक लोन भी है
मेऱ ऊपर कर्ज़ हो गया है बैंक का और लोग का ओर मेरा घर भी गिरवि है मुझे कुछ उपाय बातये