इन तीन जगहों पर रखें दीपक, घर में फैलेगी खुशहाली और आयेगा धन

दीपावली का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन होता है। इस दिन सच्चे दिल से महालक्ष्मी का पूजन करने वाला भक्त गरीबी व दरिद्र्ता से मुक्त हो जाता है। आज का दिन सिद्धि प्राप्त करने का स्वयं सिद्ध मुहुर्त हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार कार्तिक अमावस्या का दिन मां लक्ष्मी के समुद्र से उत्पन्न होने का दिन था। अत: इस दिन देवी का पूजन ज्यादा ही महत्वपूर्ण होता हैं।

जानें गुरु गोचर का क्‍या होगा आपके ऊपर प्रभाव

दीपावली के दिन, कोई वैदिक पूजन के द्वारा मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता हैं, तो कोई तन्त्रोक्त मंत्रो के द्वारा। कोई टोने टोटके का प्रयोग करता हैं, लेकिन इन प्रयोगो को विधिवत करना सभी के सामर्थ्य में नही हो पाता। अत: आज मैं आपको महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के 3 सबसे सरल व चमत्कारिक उपाय बताने जा रहा हूँ जिनको प्रत्येक गरीब व अमीर व्यक्ति कर सकता हैं। इन उपायो के द्वारा रोग, ऋण व शत्रु का दमन होता हैं तथा स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ती होती हैं।

मंगल दोष के निवारण के लिए इसे घर में स्‍थापित करेंं

दीपावली के दिन तीन चौमुखी दीपक को लाकर रख लेंं और रात्री के समय इन्हे तीन अलग अलग स्थानो पर लेकर जाये –
1- प्रथम दीपक किसी मंदिर में शिवलिंग के समक्ष प्रज्वलित करे। और महादेव का स्मरण करे। यह उपाय अत्यधिक चमत्कारी हैं।
2- दूसरा दीपक किसी पीपल के वृक्ष के नीचे जलाये। और भगवान विष्णु का ध्यान करें। इस उपाय का एक विशेष मह्त्व हैं, की अमावस्या पित्रों का दिन होता हैं। इस दिन पीपल का पूजन करने से वे अत्यधिक प्रसन्न होते हैं, इसके अलावा पीपल के वृक्ष में 33 करोड देवी देवताओ का भी वास होता हैं।

खुद जानें कब लगेगी आपकी सरकारी नौकरी

3- किसी चौराहे पर दीपक प्रज्वलित करे तथा पीछे मुड कर न देखें। यह उपाय रोग, ऋण व शत्रु निवारण का अमोघ उपाय हैं।

पैसा कमाने की इच्‍छा रखने वाले लोग करें इनका पूजन

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here