इन चीज़ों को उधार देने या बांटने से आप खुद ही बन सकते हैं गरीब

कुछ चीज़ें ऐसी हैं जो खुद आपको ही गरीब बना सकती हैं। कई बार हम जाने-अनजाने में कई ऐसी चीज़ें लोगों को उधार दे देते हैं या उनसे बांट लेते हैं जो खुद हमारे लिए ही परेशानी का कारण बन सकती हैं।

हमारी कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिनमें हमारी वाइब्‍स यानि ऊर्जा समाई होती है। ऐसे में अगर हम अपनी वो चीज़ें किसी और को देते हैं तो वो उन्‍हें नुकसान पहुंचा सकती हैं। नृत्‍यांगना कभी अपने घुंघरू किसी और को नहीं देती हैं क्‍योंकि उनका मानना है कि उनके घुंघरू में उनकी वाइब्‍स और औरा होता है।

इसी तरह कुछ और भी चीज़ें हैं जिन्‍हें बांटने या किसी और से लेने पर आपका खुद का नुकसान होता है। अच्‍छा होगा अगर आप इन चीज़ों से दूर रहें और किसी से उधार लेने की बजाय खुद खरीदें।

Horoscope 2018

तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी चीज़ें हैं जिन्‍हें हमें कभी किसी से उधार नहीं लेना चाहिए और ना ही किसी को देना चाहिए।

ये हैं वो चीज़ें

  • किसी से भी पैन उधार नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां आती हैं।
  • किसी और की घड़ी पहनने से प्रोफेशनल लाइफ में दिक्‍कतें आने लगती हैं और आर्थिक नुकसान की संभावना भी बढ़ जाती है।

कर्ज ना लें

शादी पर लिए जाने वाले कर्ज से वर-वधू का दांपत्‍य जीवन कर्ज से दब जाता है इसलिए विवाह के खर्चों के लिए कर्ज नहीं लेना चाहिए। किसी को अंगूठी गिफ्ट करने के लिए पैसे उधार लेते हैं तो उसका नकारात्‍मक असर आपके रिश्‍ते पर पड़ता है।

Free Kundali

निजी वस्‍तुएं

इसके अलावा अपनी निजी वस्‍तुएं जैसे लिप बाम, रेज़र, तौलिया, नेल क्‍लिपर्स, साबुन और हाइजीनिक प्रॉडक्‍ट्स आदि भी किसी के साथ बांटने नहीं चाहिए। ये चीज़ें आपको आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी बीमार कर सकती हैं।

ये सभी नियम ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार अनुकूल हैं। अगर आप उपरोक्‍त बताई गई चीज़ों को किसी के साथ बांटते हैं तो इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

हो सकता है कि कोई चीज़ आपके लिए भाग्‍यशाली हो और आप उसे किसी और को उधार दे दें। ऐसे में आपका भाग्‍य भी उन्‍हें मिल जाता है और आप परेशानियों से घिरने लगते हैं।

इस उपाय को करने के बाद नहीं होगी धन की हानि 

सुनने में ये आपको काफी अजीब और अविश्‍वसनीय लगता होगा लेकिन काफी हद तक ये सच है कि हमारी चीज़ों में हमारी वाइब्‍स बसी होती हैं जो दूसरों के पास जाने पर नेगेटिव असर दिखाने लगती हैं।

ऐसी चीज़ों को बांटने से ना तो आपको फायदा होगा और ना ही उसे जिसके साथ आप उसे बांट रहे हैं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

4.7/5 - (18 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here