जानिए 2018 में धनु राशि वालों की नौकरी जाएगी या बचेगी

वर्ष 2018 में शनि, वृश्चिक राशि में और 11 अक्‍टूबर तक गुरु तुला राशि में रहेगा और इसके बाद वह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहु-केतु, कर्क और मकर राशि में विराजमान रहेंगें। मई से लेकर नवंबर तक मंगल मकर राशि में रहने वाला है और इस वजह से कई लोग परेशान तो कई लोग खुश रहने वाले हैं।

दसवें और छठे भाव से नौकरीपेशा जातकों के करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है आपके करियर के बारे में बुध और शुक्र की स्थिति से पता लगाया जा सकता है। सालभर ये दोनों ग्रह राहु-केतु, शनि, मंगल और गुरु के नक्षत्र में गोचर करते रहेंगें।

क्‍या होगा शनि का प्रभाव

शनि लग्‍न भाव में होगा और यह अपनी ही स्‍वराशि में मकर में रहेगा। कई बार आपकी बात बनते-बनते बिगड़ जाएगी और इसका कारण आपकी ईगो या कुछ और हो सकता है।

कार्य में प्रगति की रफ्तार धीमी रहेगी और आपके कार्यों में अड़चनें आएंगीं। बहुत ज्‍यादा मेहनत करने पर भी मनचाहा फल नहीं मिल पाएगा। कभी बिना कुछ किए ही काम बन जाएंगें लेकिन ज्‍यादातर समय आपको अपने कार्य में सफलता के लिए खूब प्रयास करने पड़ेंगें।

गुरु देगा कैसा फल

लग्‍न भाव का स्‍वामी आपके ग्‍यारहवें भाव में बैठेगा और अगर आपकी गुरु की दशाभुक्‍ति अंतरा चल रही है तो आपको इसका पूरा फायदा मिलेगा। करियर में आपके काम आसानी से पूरे होंगें। कोई नई डील मिल सकती है या फिर कोई टारगेट भी पूरा कर सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी के नए अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं। इस साल आपको बढिया काम करने का मौका मिलेगा।

Generate Free Janam Kundali

राहु-केतु बदल देंगें जिंदगी

राहु-केतु 2-8 अक्ष पर रहेंगें और इसलिए आपको इन दो अशुभ ग्रहों से बहुत ज्‍यादा उम्‍मीद रखने की जरूरत नहीं है। नौकरी ना छोड़ें और ना ही किसी बड़े ऑफर के चक्‍कर में अपनी वर्तमान नौकरी से इस्‍तीफा दें। पहले तो आपको कई अच्‍छे अवसर मिलेंगें लेकिन जैसे ही आप इस्‍तीफा दे देंगें आपकी परेशानियां बढ़ जाएंगीं।

कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई गलत आरोप लग सकता है जिसकी वजह से आपको नौकरी छोड़नी पड़ सकती है।

मंगल कैसे बदलेगा आपका करियर

पांचवे और बारहवें भाव का स्‍वामी धन भाव में बैठ कर आपकी नौकरी के भाव को समर्थन दे रहा है। लोगों के साथ बात करते हुए अपनी वाणी में मधुरता रखें। मंगल और केतु की युति के कारण आपको संचार में कमी की वजह से नुकसान हो सकता है।

Wear Energized Rudraksha to live healthy and wealthy

करियर में प्रगति के लिए करें उपाय

– आपको गीता प्रेस गोरखपुर की दुर्गा सप्‍तशती से देवी कवच का पाठ करना चाहिए।

– मां काली का लॉकेट गले में धारण करें और साफ-सफाई का ध्‍यान रखें।

– आपको राम तारक मंत्र ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का 108 बार जाप करें। सोने से पहले इस मंत्र का जाप करें।

यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

इसके अलावा अगर आपके जीवन में पैसों से संबंधित कोई और परेशानी भी चल रही है या आप किसी अन्‍य मुसीबत की वजह से परेशान हैं तो बेझिझक हमसे कहें। AstroVidhi के अनुभवी ज्‍योतिषाचार्य आपकी हर मुश्किल का समाधान बताएंगें।

By Acharya Raman

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

4.7/5 - (9 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here