साल का आख़िरी चंद्र ग्रहण-2020 जानिए, इसका 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़नेवाला हैं

इस वर्ष का आख़िरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर 2020 सोमवार के दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा को लगने जा रहा हैं। ज्योतिषाचार्यों की माने तो यह ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा, जिसके कारण इसका प्रभाव सबसे अधिक वृषभ राशि के लोगों पर पड़ेगा।  वृषभ राशि के लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। यह चंद्रग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण हैं, इसलिए इसका कोई सूतक काल नहीं होगा यह ज्यादा प्रभावशाली नहीं होगा, इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता।

उपच्छाया चंद्र ग्रहण क्या होता हैं?

चन्द्रमा जब धरती की वास्तविक छाया पर ना जाकर उसकी उपच्छाया से ही वापिस लौट जाती है, तो इसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहा जाता हैं, इस स्थिति में चन्द्रमा पर एक धुंधली परत बनी दिखाई पड़ती हैं।

चंद्र ग्रहण का मुहूर्त

दोपहर 01:04 बजे एक छाया से पहला स्पर्श

दोपहर 03:13 पर परमग्रास चंद्रग्रहण

शाम 05:22 पर उपच्छाया से अंतिम स्पर्श

चन्द्र ग्रहण काल में क्या नहीं करना चाहिए 

हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण चाहे कोई भी हो, इस दरम्यान किसी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समय सोना, ब्रश करना, कंघी करना, ट्रेवल करना, चाकू तथा धारदार चीजों का इस्तेमाल करना, भोजन पकाना तथा भोजन करना अशुभ माना जाता हैं। ग्रहण काल की समाप्ति  पर स्नान करने की तथा घर की साफ़ सफाई करने की परम्परा हैं। 

अभी चन्द्र लक्ष्मी माला प्राप्त करें

धार्मिक महत्व

वैज्ञानिकों की माने तो चन्द्र ग्रहण पूरी तरह से एक सामान्य घटना हैं, परन्तु हिन्दू धर्म में चन्द्र ग्रहण एक धार्मिक घटना हैं, जिसका हिन्दू धर्म में ख़ास महत्व हैं, इसीलिए हिन्दू धर्म में ग्रहण काल में किसी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, यहाँ तक की मंदिरों के कपाट भी बंद किये जाते हैं, पूजा -पाठ पूर्णत: वर्जित होती हैं।   

चन्द्रग्रहण का विभिन्न 12 राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव

मेष राशि

आपके परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक तकलीफ़ होगी। यह ग्रहण पारिवरिक सुख के लिए ठीकठाक साहस में वृद्धि होगी। व्यवहार में विनम्रता रखें, बेवजह किसी से भी न उलझे।

वृषभ राशि

इस चन्द्र ग्रहण में यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस करते हैं तो, आशंका है कि आपके अपने साझेदार से संबंध खराब हो, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। अपने क्रोध पर तथा वाणी पर नियंत्रण रखने की जरुरत है अन्यथा बड़ा कलह परेशानी का कारण बन सकता है।

मिथुन राशि

यह चन्द्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं होगा, जीवन में कई नकारात्मक कार्य होंगे, कामकाज में रुकावटें आयेंगी, साथ ही साथ इस चन्द्र ग्रहण का सबसे बुरा प्रभाव मिथुन राशि के जातकों को ही देखने को मिलेगा। मानसिक तथा शरीरिक कष्ट होंगे।

कर्क राशि

यह चन्द्र ग्रहण आपके खर्चों में वृद्धि करेगा। यह चन्द्र ग्रहण धन की स्थिति को खराब कर सकता है, हालात कर्ज लेने तक पहुँच सकते है। बेवजह की यात्राएं होंगी, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परन्तु थकावट का अहसास होगा।

अभी चन्द्र लक्ष्मी माला प्राप्त करें 

सिंह राशि

आपके लिए यह चन्द्र ग्रहण बहुत ही ख़ास और लाभकारी रहेगा। आपको अच्छा धन लाभ होगा। आय के कई स्रोत उत्पन्न होने, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कामकाज में अपने सीनियर्स के साथ सम्बन्ध अच्छे रखे अन्यथा दिक्कते हो सकती है।

कन्या राशि

इस चन्द्र ग्रहण के दौरान नवीनतम कार्य संपन्न होंगे तथा इस अवधि में संतान से भरपूर प्रेम तथा सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे, अन्यथा धन के साथ साथ स्वास्थ्य खराबी के संकेत मिल रहे है। 

तुला राशि

इस दौरान धार्मिक कार्य की ओर मन आकर्षित होगा। समय मिलाजुला रहेगा।  सेहत का ध्यान रखे। इस समय अपने धन को, खर्च करते समय अधिक सावधान रहने की ज़रूरत होगी। अपने सगे-सम्बन्धियों का साथ मिलेगा। सुख-संपत्ति में इजाफ़ा होगा। 

वृश्चिक राशि

यह चंद्रग्रहण जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। आप ऐशोआराम की वस्तुओं पर ज्यादा धन खर्च करेंगे। यह चन्द्र ग्रहण आपके खर्चे बढ़ाने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते अन्यथा दुर्घटना के योग बन रहे है। किसी भी कार्य को जल्दबाजी में न करे। 

धनु राशि

इस चन्द्र ग्रहण का असर आपके पारिवारिक रिश्तों पर पड़ेगा, वाद-विवाद में वृद्धि होगी धन बेफिजूल के कामों पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र में किसी से विवाद बढ़ सकता है। आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। पति-पत्नी के बीच मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। व्यापारियों को लाभ होगा।

मकर राशि

इस चन्द्र ग्रहण का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, फास्ट-फ़ूड से दूर रहे अन्यथा पेट की दिक्कते होंगी। इस समय विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा। रोमांस के लिए अच्छा समय है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह चन्द्र ग्रहण ख़ास रहेगा, धन लाभ होगा, मनवांछित सफलता अर्जित होगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, सतर्क रहें। आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे और आप अपनी योग्यताओं को लेकर, थोड़ा उलझन में दिखाई देंगे। पारिवारिक कलह मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकते है।

मीन राशि

इस चंद्रग्रहण में आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे और आप अपनी योग्यताओं को लेकर, थोड़ा उलझन में दिखाई देंगे। पारिवारिक कलह मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकते है। आपके लिए इस चन्द्र ग्रहण का असर सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के संकेत मिल रहे है। कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है, सावधानी बरतें। 

अभी चन्द्र लक्ष्मी माला प्राप्त करें

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here