अपनी फिल्‍म में पाकिस्‍तानी अभिनेत्री लेने का घाटा उठाना पड़ सकता है शाहरुख को

भारत में फिल्‍मों और फिल्‍मी सितारों का क्रेज़ बहुत ज्‍यादा है। ऋतिक रोशन की काबिल और शाहरुख खान की रईस फिल्‍म एकसाथ अगले साल 26 जनवरी 2017 को रिलीज़ होने वाली है। ये दोनों ही सुपरस्‍टार हैं और इन दोनों की ही फैन फॉलोइंग बहुत ज्‍यादा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों सुपरस्‍टार के फैंस के बीच पहले से ही जंग छिड़ गई है।

लेकिन इस बार कुछ अलग भी घटित हुआ है जैसे कि पाकिस्‍तान का भारत पर आतंकी हमला और भारत का पाकिस्‍तान को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अलग कर देने की पहल। यहां तक कि भारत ने पाकिस्‍तानी कलाकारों पर भी बॉलीवुड में काम करने पर बैन लगा दिया है। खबर है कि शाहरुख की रईस फिल्‍म में पाकिस्‍तानी अदाकारा माहिरा खान भी थी जिन्‍हें बाद में पाकिस्‍तानी होने की वजह से रिप्‍लेस कर दिया गया। अब इस बात में कितनी सच्‍चाई है ये तो फिल्‍म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगी। लेकिन मेरी राय में वर्तमान स्थिति पर नज़र डाली जाए तो कोई भी भारतीय ऐसी फिल्‍म नहीं देखना चाहेगा जिसमें कोई पाकिस्‍तानी हो।

Horoscope Hindi 2025

आइए एक नज़र डालते हैं दोनों फिल्‍मों के अंकज्‍योतिष पर। दोनों फिल्‍में 26 जनवरी 2017 को रिलीज़ हो रहीं हैं और अंकज्‍योतिष के अनुसार इनका अंक 8,17 और 9 है। इस अंक वाली फिल्‍में वैसे तो काफी बढिया पैसा कमाती हैं लेकिन इस बार कुछ पक्‍का नहीं कहा जा सकता।

काबिल -: काबिल का नामांक 10 है जिसका जोड़ 1 होता है। रईस का नामांक 15 है जिसका जोड़ 6 है।

ऋतिक रोशन का नामांक 15 है जिसका जोड़ है 6। वहीं शाहरुख खान का नामांक 29 है जिसका जोड़ 11 यानि 2 है।

इसके अलावा शाहरुख को एसआरके भी कहा जाता है जिसके अनुसार उनका नामांक 7 हुआ।

इस अनुसार ऋतिक का नामांक 10,15,1 और 6 हुआ। वहीं शाहरुख का नामांक 29,11,2,7,15 और 6 है।

Kundli Software

ऐसा लगता है कि शुरुआत में शाहरुख की रईस आगे बढ़ेगी लेकिन बाद में ऋतिक की काबिल धीरे-धीरे ही सही लेकिन बहुत तेज रफ्तार पकड़ेगी और रईस को पीछे छोड़ देगी। ऋतिक की काबिल के अच्‍छा बिजनेस करने की ज्‍यादा उम्‍मीद है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here