मेष राशि
आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है। व्यावसायिक निर्णय, निवेश और विवादों को निपटने के लिए यह एक अच्छा समय है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रहेंगें। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू और व्यापारिक समझौते अच्छे परिणाम देंगे।
वृषभ राशि
अपने आहार का ध्यान रखें। आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जायेंगें। आज आप के लिए एक अनुकूल दिन है। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। आपकी किस्मत प्रखर रूप से चमक रही है। आज का दिन सफलता से पूर्ण रहेगा।
मिथुन राशि
नकारात्मक सोच आपके मन को परेशान करेगी लेकिन धैर्य रखें परिणाम सकारात्मक होंगें। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन खूबसूरत हो जाएगा। आज का दिन आप के लिए काफी व्यस्त रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा।
कर्क राशि
तनाव और कोलाहल के एक लंबा दौर के बाद आप ऊर्जावान अनुभव करेंगें। छोटे मोटे उपहार के साथ प्यार के दो शब्द आपके वैवाहिक जीवन में रोमांस वापस ले आयेंगें। यात्रा करने के लिए समय अनुकूल है।
सिंह राशि
गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करें। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की संभावना है। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत व्यक्तियों को अपने कार्य क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
आप ऊर्जा और उत्साह के नये प्रवाह का अनुभव करेंगें। प्रणय और संतुष्टि की भावनाओं आपके परमानंद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगीं। आपकी आय और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी।
तुला राशि
अचानक स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि आप के आसपास के लोग आपके रिश्ते में मतभेद पैदा करने की कोशिश करेंगे। अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करें।
वृश्चिक राशि
आज आप का स्वास्थ्य बढिया रहेगा। अपने जीवन में कुछ परिवर्तन और सुधार लाने की सख्त जरूरत आप महसूस करेंगे। कार्यालय में आपके सहकर्मी आपका विशेष रूप से समर्थन और सहायता करेंगें। आज का दिन आपके लिये बहुत ही भाग्यशाली है।
धनु राशि
आज आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साह भरपूर रहेगा। आप कुशलतापूर्वक सब कुछ संभालने में सक्षम रहेंगें। आज आपके फैसले सार्थक और विश्वसनीय रहेंगें। छोटी यात्राओं का संकेत मिल रहा है।
मकर राशि
जीवनशैली बदलने के लिए किये गये प्रयास सफल परिणाम देंगें। आज आप अधिक आशावादी और प्रेरित रहेंगें। आपके अतीत का कोई परिचित आपके संपर्क में आयेगा और इस दिन को एक यादगार दिन बना देगा।
कुंभ राशि
मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आप के लिए परेशानी पैदा करेंगें। दूसरों की आलोचना करने में अपना समय बर्बाद मत करें। कलह और विवाद आपके निजी संबंधों को बिगाड़ देंगें।
सेहत संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
मीन राशि
स्वास्थ्य के लिए एक उत्कृष्ट दिन है। प्यार पाने और प्यार करने की सुदृढ़ चाहत आज उभर कर आएगी। प्रेमी युगलों को अपने परिवारों की सहमति मिल सकती है। आज का दिन आप के लिए एक बहुत ही शुभ है।
श्रेष्ठ चौघडिया
हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत : १९३९ हेमलम्बी
चन्द्रमास : मार्गशीर्ष – अमांत
विक्रम सम्वत : २०७४ साधारण
मार्गशीर्ष – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत : २०७४
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : द्वादशी – ०७:१२ तक
क्षय तिथि : त्रयोदशी – २८:१९+ तक
नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र : अश्विनी – १४:२८ तक
योग : वरीयान् – १६:३९ तक
प्रथम करण : बालव – ०७:१२ तक
द्वितीय करण : कौलव – १७:५० तक
क्षय करण : तैतिल – २८:१९+ तक
अशुभ समय
दूमुहूर्त : ०९:०४ – ०९:४५
वर्ज्य : १०:४६ – १२:१५
१२:३० – १३:१२
२३:०८ – २४:३५+
राहुकाल : १०:५२ – १२:१०
गुलिक काल : ०८:१७ – ०९:३५
यमगण्ड : १४:४४ – १६:०२
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त : ११:४९ – १२:३०
अमृत काल : ०७:४८ – ०९:१७
निवास और शूल
दिशा शूल : पश्चिम में
राहु काल वास : दक्षिण-पूर्व में
नक्षत्र शूल : कोई नहीं
चन्द्र वास : पूर्व में
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज अश्विनी के तीसरे पदा में जन्म लेने वाले बच्चों के नाम चौ और चौ से रखे जा सकते हैं। इसके अलावा आज भरणी के पहले पदा में जन्म लेने वाले बच्चे का नाम ली और लि से रखा जा सकता है। दिसंबर जन्म लेने वाले बच्चे अपने जीवन में लक्ष्य को लेकर गंभीर बनते हैं। ये उत्साह और उमंग से भरपूर होते हैं। ये सच्चे देशभक्त बनते हैं।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










