वृश्चिक राशि में शनि की साढ़ेसाती हो तो मिलते हैं ये फल

वृश्चिक राशि पर साढ़ेसाती

शनि के तुला राशि में प्रवेश करते ही वृश्चिक राशि पर साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरु हो जाता है। वृश्चिक राशि का स्‍वामी मंगल है। शनि के वृश्चिक राशि में गोचर करने के प्रथम चरण में मिलाजुला परिणाम आता है।

प्रथम चरण

प्रथम चरण में अशुभ फल मिले तो जातक के खर्चो में वृद्धि, आय में रूकावट, मानसिक चिंता, बच्चे की बीमारी पर पैसा खर्च करना पड़ता है। वहीं इस चरण में शुभ फल मिले तो जातक के मान-सम्‍मान में वृद्धि होती है। उसका उच्‍च स्‍तर के लोगों के साथ मेलजोल बढ़ता है। अचानक उसके आय के स्रोत बढ़ते हैं। सफलता प्राप्‍त होती है।

हिंदू पंचांग 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

Janam Kundali

दूसरा चरण

वह शनि के वृश्चिक राशि में गोचर करने के दूसरे गोचर के दौरान अशुभ फल ही प्राप्‍त होते हैं। इसका एक कारण यह है कि इस समय शनि वृश्चिक राशि में ही होता है। वृश्चिक राशि का स्‍वामी मंगल है और मंगल और शनि आपस में शत्रु हैं। इसलिए दूसरे चरण में शनि अशुभ फल ही देता है। इस चरण में शनि शारीरिक कष्ट, फेफड़े या पेट से सम्बंधित रोग,  मानसिक और आर्थिक परेशानी  देता है। अगर कुंडली(Janam Kundali) में किसी भी भाव में मंगल अशुभ हो या राहु किसी पाप ग्रह के साथ बैठा हो तो   वह जातक किसी कानूनी पचड़े में फंस सकता है।

Daily Horoscope

तीसरा चरण

वृ‍श्चिक राशि में तीसरा चरण शनि के धनु राशि में गोचर करने पर आरंभ होता है। धनु रा‍शि का स्‍वामी गुरु है जो शनि के साथ समभाव रखते हैं। शनि के वृश्चिक राशि में गोचर के तीसरे चरण में जातक को मिश्रित फल प्राप्‍त होते हैं किंतु इसमें शुभ फल की अधिकता होती है। इस दौरान जातक की वाणी में मधुरता आती है, परिवार के सदस्यों से आदर मिलता है, नयी योजनाऔं और नए कार्यों में सफलता मिलती है। आर्थिक स्तिथि में सुधार होता है।  रुके हुए धन की प्राप्ति होती है और  अगर नौकरी हो तो उच्चाधिकारियों से अच्छा तालमेल बनता है।

हिंदू Panchang 2019 पढ़ें और जानें वर्ष भर के शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, ग्रह प्रवेश मुहूर्त और भी बहुत कुछ।

Weekly Horoscope

उपाय :-

हनुमान जी उपासना करें।

 -छायापात्र का दान करें।

– शनिदेव के 108 नामों का उच्‍चारण करें। श्‍ानि देव के 108 नाम यहां पढें  

– इसके अलावा शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आप अपने घर में शनि यंत्र कर स्‍थापना भी कर सकते हैं। इस यंंत्र के प्रभाव से आपको शनि की पूर्ण कृपा प्राप्‍त होगी। आप शनि यंत्र लॉकेट या लैपिस प्‍वाइंंटर या लॉकेट भी गले में पहन सकते हैं।

Monthly Horoscope

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

 

4.1/5 - (25 votes)

3 COMMENTS

  1. मेरा जन्म संवत् 2054 अगहन अमावस्या को रात्रि 2 बजे को है। क्या मेरे ऊपर भी साडेसाती का प्रभाव है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here