100 साल बाद बन रहा करवा चौथ पर ये महासंयोग,  हर मुराद होगी पूरी

इस बार करवा चौथ का व्रत 19 अक्‍टूबर को किया जाएगा। सुहागिनों के इस पवित्र व्रत पर इस बार 100 साल के बाद महासंयोग बन रहा है। बुधवार को शुभ कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र है। इस दिन चंद्रमा अपने रोहिणी नक्षत्र में रहेंगें जोकि अत्‍यंत शुभ माना जाता है। इसी दिन बुध ग्रह अपनी कन्‍या राशि में उपस्थित रहेंगें। वहीं करवा चौथ के ही दिन गणेश चतुर्थी और श्रीकृष्‍ण जी का रोहिणी नक्षत्र भी है। बुधवार का दिन भगवान गणेश और श्रीकृष्‍ण दोनों को समर्पित है। ये शुभ संयोग करवा चौथ के व्रत को  अत्‍यधिक शुभ फलदायी बना रहा है। जो भी सुहागिन स्‍त्री इस महायोग में अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेगी उसे अवश्‍य ही व्रत का पूर्ण फल प्राप्‍त होगा। जानें कैसा रहेगा आपका वैवाहिक जीवन

इस साल बुधवार को करवाचौथ पर 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो इस बार करवाचौथ का एक व्रत करने से 100 व्रतों का वरदान मिल सकता है। चार संंयोग इस बार करवा चौथ को खास बना रहे हैं। बुधवार 19 अक्टूबर को चन्द्रमा वृषभ राशि में और रोहिणी नक्षत्र एक साथ रहेगा। इससे पहले इस तरह का संयोग करवाचौथ के दिन 1916 में बना था। तब करवा पर चार महासंयोग एकसाथ बने थे। ये अद्‌भुत संयोग करवाचौथ के व्रत को शुभ फलदायी बना रहा है। अभी करें अपने और अपने पार्टनर की मैच मेकिंग

Horoscope Hindi 2025

करवा चौथ पूजन समय

करवाचौथ पूजा के लिए पूरी अवधि एक घंटे और 13 मिनट है। करवाचौथ पूजा का समय शाम 6 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजकर 14 मिनट पर करवाचौथ पूजा करने का समय खत्म होगा। चंद्र उदय का मुहूर्त रात 8 बज कर 29 मिनट। अभी जानें अपने विवाह का शुभ मूहर्त

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4.8/5 - (5 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here