जानें कैसे होते हैं चाइनीज़ राशि ‘हॉर्स’ वाले लोग

जन्‍म वर्ष -: 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026…

चाइनीज़ राशिचक्र में सातवें स्‍थान पर है ‘हॉर्स’ राशि। इस राशि में जन्‍में जातक क्रियाशील और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इन्‍हें भीड़ में रहना पसंद होता है। कॉन्‍सर्ट, थियेटर परफॉर्मेंस, मीटिंग, इवेंट और पार्टी में खूब दिखाई देते हैं।

हॉर्स राशि वाले व्‍यक्‍ति हाजिर जवाब होते हैं। इन्‍हें लोगों का ध्‍यान आकर्षित करना अच्‍छा लगता है। ये थोड़ा स्‍वार्थी स्‍वभाव के होते हैं लेकिन दूसरों के मुश्किल समय में ये उनका साथ जरूर निभाते हैं। हॉर्स राशि वाले जातक बुद्धिमान की बजाय षड्यंत्रकारी ज्‍यादा होते हैं। इनमें आत्‍मविश्‍वास की कमी होती है।

सेहत -: सकारात्‍मक विचार रखने के कारण हॉर्स राशि वाले व्‍यक्‍ति सेहतमंद रहते हैं। नौकरी में काम के अधिक दबाव की वजह से इन्‍हें थोड़ी-बहुत कमजोरी रहती है। इस राशि वाले जातकों को ओवरटाइम नहीं करना चाहिए वरना इनकी सेहत खराब हो सकती है।

Kundli Software

करियर -: दूसरों के साथ कम्‍युनिकेट करने में हॉर्स राशि वाले व्‍यक्‍ति काफी अच्‍छे होते हैं इसलिए इन्‍हें कम्‍युनिकेशन से संबंधित क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना चाहिए। इनमें लीडरशिप, मैनेजमेंट और निर्णय लेने की क्षमता होती है। हॉर्स राशि वाले जातकों को दूसरों से ऑर्डर लेना कतई पसंद नहीं होता। काम के मामले में ये उन लोगों को पसंद करते हैं जो इनकी बात सुनें और इन्‍हें तवज्‍जो दें।

करियर क्षेत्र -: प्रचारक, सेल्‍स पर्सन, पत्रकार, भाषा प्रशिक्षक, अनुवादक, बार टेंडर, कलाकार, टूर ऑपरेटर, लाइब्रेरियन या पायलट।

अभी लें अपनी करियर रिपोर्ट

Birth Gemstone

संबंध -: हॉर्स राशि में जन्‍में जातक सुखद, अनुकूल और सरल स्‍वभाव के होते हैं। संबंधों के मामले में ये काफी समझदार होते हैं। अपने करीबियों के बोलने से पहले ही ये उनकी बात समझ लेते हैं और यही कारण है कि इन्‍हें सभी खूब पसंद करते हैं।

लव लाइफ -: हॉर्स राशि वाले जातक प्‍यार के मामले में बेहद रोमांटिक होते हैं। ये अपने पार्टनर के अनुकूल ही खुद को ढ़ाल लेते हैं। अपने पार्टनर के प्रति समर्पित, ईमानदार रहते हैं।

अभी लें मैरिड लाइफ रिपोर्ट

Horoscope Hindi 2025

कंपैटिबिलिटी -:

अच्‍छे संबंध -: गोट और टाइगर

बुरे संबंध -: रैट, ऑक्‍स और रूस्‍टर

शुभ चीज़ें

– शुभ नंबर –: 2, 3, 7, 23 और 37

– शुभ दिन –: चीनी चंद्र मास का पांचवां और बीसवां दिन।

– शुभ रंग -: पीला और हरा।

Buy Rudraksha

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

5/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here