कई बार जीवन में बहुत प्रयास करने पर भी अपने कार्यों में सफलता नहीं मिल पाती है और मेहनत करने के बावजूद भी आर्थिक तंगी और पैसों की कमी बनी रहती है। अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसका कारण आपकी जन्मकुंडली के दोष भी हो सकते हैं।
पैसों की तंगी का कारण पितृ दोष हो सकता है। इस दोष की वजह से जीवन में कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं। आज हम आपको उन सकेतों के बारे में बता रहे हैं जो अगर बार-बार किसी व्यक्ति के साथ हो तो उसे पितृ दोष होने की संभावना रहती है।
- पितृ दोष से पीडित व्यक्ति को संतान प्राप्ति में दिक्कतें आती हैं। उनके संतान नहीं होती है और अगर संतान हो भी जाए तो उनमें से कुछ अधिक समय तक जीवित नहीं रहती है।

- पितृ दोष के कारण जातक को धन की कमी होती है। उन्हें हर तरह से धन का नुकसान होता है और इस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति खराब रहती है।
- इस दोष से पीडित व्यक्ति की बेटी की शादी में मुश्किलें आती हैं और उनके परिवार में शादी होने में कई तरह की समस्याएं आती हैं।
- ये दोष पारिवारिक कलह का कारण भी बनता है। परिवार में हर वक्त झगड़ा या मनमुटाव बना रहता है। पारिवारिक सुख मिलने में दिक्कत आती है।
- बार-बार लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़े तो ये भी आपकी कुंडली में पितृ दोष का कारण हो सकता है।
- इस दोष का प्रभाव परिवार के सदस्यों को रोग भी देता है। ये कोई गंभीर रोग हो सकता है जो जल्दी ठीक नहीं होता।
- पितृ दोष का कारण
- पितृ दोष का सबसे बड़ा कारण पितरों की अधूरी इच्छा या उनका अपमान करना है। अगर आप अपन बड़े-बूढों और घर के बुजुर्ग सदस्यों एवं अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं तो आपकी कुंडली में पितृ दोष हो सकता है।
पितृ दोष के टोटके

- यदि आपकी कुंडली में पितृदोष योग बन रहा हो तो घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर अपने किसी स्वर्गीय परिवारजन की तस्वीर लगाएं। इस तस्वीर पर नियमित हार चढ़ाएं और इसकी पूजा करें। कहते हैं पूर्वजों के आशीर्वाद से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।
- परिवार में यदि किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो उनकी निर्वाण तिथि पर ब्राह्मण अथवा किसी गरीब को भोजन कराएं। इस दिन भोजन में मृतात्मा की पसंद का कम से कम कोई एक व्यंजन अवश्य ही बनाएं।
- इस दिन गरीबों एवं जरूरतमंदों को वस्त्र और अन्न का दान देने से भी लाभ मिलता है।
पितृ दोष पूजा है सर्वोत्तम उपाय
पित्तरों को प्रसन्न करने का सबसे सरल और सर्वोत्तम उपाय है पूजा। पूजा के दौरान आपके पित्तरों का नाम लिया जाता है और उनकी अधूरी इच्छाओं की पूर्ति के लिए मंत्र आदि का उच्चारण भी किया जाता है। अगर आप पितृ दोष की पूजा करवाएं तो आपको शीघ्र अति शीघ्र इस दोष के प्रभाव से छुटकारा मिल सकता है।
किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851
ज्योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer in Delhi

मेष
वृषभ
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुम्भ
मीन 










