शुरु होने वाला है मलमास, किस्‍मत चमकाने के लिए कर लें ये उपाय

16 मई से मलमास की शुरुआत होगी एवं ये महीना 13 जून तक चलेगा। शास्‍त्रों में इस समय को बहुत ही पवित्र माना गया है। स्‍वयं भगवान विष्‍णु ने भी इसे अपना नाम दिया जिस वजह से इसे पुरुषोत्तम मास और खरमास भी कहा जाता है।

मलमास महत्व और जानकारी

मलमास महीना malmas month

हिंदू पंचाग में साल में कुल 12 मास होते हैं लेकिन इनमें से एक मास ऐसा है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये मास मंगल कार्यों के लिए बहुत अशुभ होता है। आपको बता दें कि मलमास ऐसा समय होता है जब कोई भी मांगलिक कार्य, विवाह और गृह प्रवेश आदि कार्य नहीं किए जाते हैं।

कब है मलमास और कैसे बनता है

इस बार इस मास की शुरुआत 16 मई से होगी और इसका समापन 13 जून को होगा। हर तीसरे साल में मलमास आता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति माना जाता है। 12 सौर मास होते हैं और 12 राशियां होती हैं। जब दो पक्षों में संक्रांति नहीं होती है तो मलमास लगता है।

Horoscope 2025

ये स्थिति 32 माह 16 दिन में एक बार यानि की हर तीसरे साल बनती है।

मलमास इन कार्यों के लिए है शुभ

वैसे तो मलमास को मंगल नहीं माना जाता है लेकिन ये समय पूजा-अर्चना के लिए बहुत शुभ होता है। इसके अलावा आप इस महीने में तीर्थयात्रा पर जाने से यात्रा सफल होती है। मलमास में भगवान शिव की आराधना करने से भी विशेष पुण्‍य की प्राप्‍ति होती है।

मलमास महीना 2018

 

मलमास में करें ये उपाय

  • रोज़ सुबह उठकर तुलसी के पौधे के आगे घी का दीया जलाएं और 11 बार ऊं वासुदेवाय नम: का मंत्र बोलते हुए परिक्रमा करें। इस उपाय से घर में सुख-शांति रहती है।
  • सुबह उठने के बाद स्‍नान करके भगवान विष्‍णु की मूर्ति पर केसर मिले दूध से अभिषेक करें।
  • खरमास में भगवान विष्‍णु को खीर का भोग लगाएं।
  • खरमास के पूरे महीने में रोज सुबह तुलसी की माला से ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।

Janm Kundali

  • चूंकि ये मास भगवान विष्‍णु से संबंधित है इसलिए इस दौरान पीले रंग के वस्‍त्र, अनाज और फल आदि का दान करें एवं भगवान विष्‍णु को अर्पित करें।
  • कर्ज से मुक्‍ति पाने के लिए मलमास में रोज़ पीपल के पेड़ पर जल चढाएं और गाय के घी का दीपक जलाएं।
  • नौकरी में प्रमोशन के लिए खरमास की नवमी तिथि को कन्‍याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer Online

4.9/5 - (7 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here