वाह! क्‍या जन्‍मकुंडली है, ऐसे लोग बनते हैं सफल और धनवान

मैं नित नित नई कुंडली देखता हूं लेकिन ये जन्‍मकुंडली देखकर मैं बहुत आनं‍दित हुआ क्‍योंकि ग्रहों का ऐसा मेल हज़ारों में से एक व्‍यक्‍ति की ही कुंडली में देखने का मिलता है। इस कुंडली में ग्रहों का मेल आपको भी अचंभित कर देगा क्‍योंकि इस कुंडली में मात्र ग्रहों की वजह से ही इंसान फर्श से अर्श तक पहुंच गया।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना की। जी हां, राजेश खन्‍ना की कुंडली में ग्रहों का शानदार योग था और इसी वजह से उन्‍हें अपने जीवन में इतनी सफलता और पैसा कमाने का मौका मिला।

राजेश खन्‍ना जी की जन्‍मकुंडली

 

राजेश खन्‍ना जी की जन्‍मकुंडली में चौथे भाव और पंचम भाव का स्‍वामी एकसाथ सातवें भाव से होकर लग्‍न को देख रहा है। ज्‍योतिषशास्‍त्र में ग्रहों के इस योग को बहुत शानदार माना जाता है।

जन्‍मकुंडली में सूर्य का प्रभाव

तीसरे भाव का स्‍वामी सूर्य भी सातवें घर से लग्‍न भाव को देख रहा है और इसी वजह से राजेश खन्‍ना को अपने फिल्‍मी करियर में इतनी शोहरत और पैसा मिला।

राहू की स्थिति

राहू तीसरे भाव में बैठा है। मैंने आज तक इतनी जन्‍मकुंडलियां देखी लेकिन राहु का ऐसा स्‍थान बहुत ही कम देखने को मिला। राहू के बहुत अच्‍छे और शुभ स्‍थान में होने पर मैंने लोगों को मंत्री तक बनते देखा है।

जन्‍मकुंडली में मंगल की स्थिति

गुरु और बुध एक-दूसरे के भाव में विराजमान हैं और एक-दूसरे पर इनकी दृष्टि पड़ रही है। मंगल की दृष्टि लग्‍न भाव पर पड़ रही है जोकि प्रतिस्‍पर्धा के भाव में बैठा है। मंगल की इस स्थिति की वजह से राजेश खन्‍ना बड़े-बड़े सुपरस्‍टार्स को मात दे सके।

किसी एक व्‍यक्‍ति ने मुझसे पूछा था कि वो किस तरह कम समय में धनवान और लोकप्रिय बन सकता है। बस, तभी मेरे मन में ख्‍याल आया कि अभिनेता कम समय में ज्‍यादा पैसा भी कमाते हैं और प्रसिद्ध भी होते हैं लेकिन कुंडली में ऐसे वो कौन-से ग्रह हैं जो उन्‍हें अभिनेता या अभिनेत्री बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

इसके बाद ही मैंने सोचा कि क्‍यों ना सबसे पहले सुपरस्‍टार की जन्‍मकुंडली का आकलन किया जाए। आप भी अपनी कुंडली का विश्‍लेषण के लिए मुझसे बात कर सकते हैं और अपने भविष्‍य और जीवन के बारे में वो सब जान सकते हैं जो आपको पहले किसी ने नहीं बताया होगा।

27 पेज की कुण्डली अभी प्राप्त करें 

क्‍या पता आपकी जन्‍मकुंडली में भी ऐसा कोई योग बन रहा हो। अगर ऐसा कुछ होगा तो आपको कुछ ज्‍यो‍तिषीय उपायों की मदद से मैं आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करूंगा। हमसे बात करने के लिए आप इस नंबर पर कॉल करें – 8448891194

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

3.9/5 - (11 votes)

1 COMMENT

  1. 3rd house karahu4.1.1965se 4.1 1983 tak raha inta bara super star bana diya. 11 th lord mars bhi 6 th house mai apna grah ka malic ho ker apna comptiter per bhari raha. general singh ka rahu ko achha nahi kaha gaya per moon rahu yukti jish ko hamara jyotish grahan yog kaheta haiwoh apar safta diya per koi freind nahi diya. guru ko kenderpati dosh lag gaya. aur dhan ka venus bhi marriaglife ke liye achha nahi kaha gaya. jish karan marriage life thik nahi rahi. lagan ka guru ne kewal ghamndi banaya. haa 7 th house budh se exchange kai aurat mai lokpriya banaya. 11 th lord 6th house mai dhan ke kliye bahut uttam hai .99.99% jyotish ko itna bhi gyan nahi. guru ke mahadasha ke baad dhere dhere down hota chala gaya. sunny 12 th house mai marak tha.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here