गुरुवार के दिन किए ये काम तो घट सकती है आपके पति की उम्र

हिंदू धर्म में कई तरह के नियमों का उल्‍लेख किया गया है। शास्‍त्रों के अनुसार इन नियमों का पालन करने से मनुष्‍य का जीवन सुखी और समृ‍द्ध बन सकता है। सप्‍ताह के सातों दिनों के लिए शास्‍त्रों में कुछ नियम बनाए गए हें और इन सातों दिनों का अपना एक अलग महत्‍व है। आज हम गुरुवार के दिन की बात करेंगें।

गुरुवार के दिन बृहस्‍पति देव और भगवान विष्‍णु को समर्पित है। धार्मिक मान्‍यता के अनुसार गुरुवार का दिन बेहद खास होता है। अन्‍य दिनों के मुकाबले गुरुवार के दिन के नियम ज्‍यादा सख्‍त होते हैं और सख्‍ती से इनका पालन ना करनें पर कई तरह के दुष्‍परिणाम झेलने पड़ते हैं। गुरुवार के दिन ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे घर या शरीर में हल्‍कापन हो। ऐसा करने से गुरु के प्रभाव में आने वाली चीज़ों का प्रभाव भी हल्‍का हो जाता है।

तो आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन-से कार्य नहीं करने चाहिए।

गुरुवार के दिन बाल ना धोएं

ज्‍योतिष की मानें तो स्त्रियों की कुंडली में गुरु पति और संतान का कारक माना जाता है। ये ग्रह पति और संतान के जीवन पर प्रभाव डालता है। अगर गुरुवार के दिन महिलाएं बाल धोती हैं तो इसका बुरा प्रभाव उनकी संतान और पति पर पड़ता है। ऐसा करने से बृहस्‍पति की स्थिति कमज़ोर होती है और पति एवं संतान को अपने जीवन में उन्‍नति नहीं मिल पाती है।

गुरुवार के दिन इसकी पूजा करने से दूर होंगें सारे कष्‍ट

शेविंग और नाखून काटना है वर्जित

गुरुवार के दिन नाखून काटने या शेविंग करने की भी मनाही है। ऐसा करने से कुंडली में बैठे गुरु ग्रह की स्थिति कमज़ोर होती है। गुरु के कमज़ोर होने पर उससे संबंधित क्षेत्रों में असफलता मिलती है। आयु में कमी आती है।

घर में ना लगाएं पोछा

अपने घर से गुरुवार के दिन किसी भी तरह की वस्‍तु को बाहर ना निकालें। कपड़े धोने और कबाड़ को बेचने या घर को धोने एवं पोछा लगाने का काम गुरुवार को ना करें। इससे संतान को हा‍नि पहुंचती है और घर-परिवार पर बुरा असर पड़ता है।

Janam Kundali Software

गुरुवार के दिन लक्ष्‍मी को ना करें नाराज़

गुरुवार का दिन  भगवान विष्‍णु को समर्पित होता है और ये दिन उनकी पत्‍नी मां लक्ष्‍मी को भी प्रसन्‍न करने के लिए खास होता है। इस दिन विष्‍णु जी के साथ मां लक्ष्‍मी की पूजा करने से धन की प्राप्‍ति होती है।

Horoscope 2025

अगर आप अपने घर में लक्ष्‍मी का आगमन और सुख-समृद्धि चाहते हैं तो गुरुवार के दिन इन नियमों का पालन जरूर करें। इसके अलावा विवाहित स्‍त्रियों को भी इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए अन्‍यथा उनके पति की आयु कम हो सकती है और उनकी सेहत भी खराब हो सकती है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

4/5 - (3 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here