इन राशियों के लिए बड़े दिन पर आ सकती है कोई खुशखबरी, जानें शुभ मुहूर्त

हर दिन अपने साथ कुछ खास और अलग लेकर आता है। दिनांक 25 दिसंबर का दिन कुछ राशियों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है, वहीं कुछ राशियों के लोगों को आज कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है। पढिए आज का राशिफल।

मेष राशि

आज आप चीजों को लेकर बहुत भावुक हो जायेंगें। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात होगी। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अत्युत्तम है।

वृषभ राशि

वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है। विदेशों में रहने वाले रिश्तेदारों के साथ पुनर्मिलन संभावित है। आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगें।

Horoscope 2018

मिथुन राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को समेट कर पैक कर लें।

कर्क राशि

आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। विवाहित जीवन में व्यवहारिक विवाद बना रहेगा। ऋण न दे और न ही किसी के लिए भी ज़मानत पर हस्ताक्षर करें।

सिंह राशि

आपको निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। समझ तथा तालमेल की कमी वाद विवाद और शत्रुता का रूप ले सकती है।

घर-परिवार में शांति बनाए रखने के लिए करें ये उपाय

कन्‍या राशि

सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। अपने जीवन साथी के साथ अपनी अंतरंग भावनाओं को साझा करने के लिए आज बढ़िया दिन है। अपनी सारी यात्रायें रद्द कर दें।

तुला राशि

आप आलोचना के प्रति असामान्य रूप से संवेदनशील रहेंगें। शांत रहने की कोशिश करें। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्‍दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

Janam Kundali Software

वृश्चिक राशि

आप नये घर, संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। व्यवसायियों को अपने कार्य का विस्तार करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगें।

धनु राशि

आप के आसपास के लोग आपकी सराहना करेंगें। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। आप कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का उपयोग करें।

मकर राशि

घर में आये मेहमान आपकी शाम को मनोहर और उत्कृष्ट बना देंगें। कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का प्रयोग करें। भाग्य आज आपके पक्ष में है।

कुंभ राशि

दूसरों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए यह अच्छा समय नहीं है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। वित्तीय मामलों के लिए अच्छा समय नहीं है।

मीन राशि

आप एक नए रिश्ते का आरम्भ कर सकते हैं। आज कार्यालय में मतभेद और विवादों को हल करने के लिए एक अनुकूल दिन है। आधिकारिक यात्राएं भी संभव है।

श्रेष्‍ठ चौघडिया

हिन्दु लूनर दिनांक

शक सम्वत : १९३९ हेमलम्बी

चन्द्रमास : पौष – अमांत

विक्रम सम्वत : २०७४ साधारण

पौष – पूर्णिमांत

गुजराती सम्वत : २०७४

पक्ष : शुक्ल पक्ष

तिथि : सप्तमी – २६:४३+ तक

नक्षत्र, योग तथा करण

नक्षत्र : पूर्व भाद्रपद – २५:०९+ तक

योग : सिद्धि – ०७:२६ तक

क्षय योग : व्यतीपात – ३०:४६+ तक

प्रथम करण :गर – १४:२४ तक

द्वितीय करण : वणिज – २६:४३+ तक

अशुभ समय

दूमुहूर्त : १२:४१ – १३:२२

वर्ज्य : कोई नहीं

१४:४३ – १५:२४

राहुकाल : ०८:३२ – ०९:४८

गुलिक काल : १३:३७ – १४:५४

यमगण्ड : ११:०४ – १२:२१

शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त : १२:०० – १२:४१

अमृत काल : १६:४२ – १८:२३

निवास और शूल

दिशा शूल : पूर्व में

राहु काल वास : उत्तर-पश्चिम में

नक्षत्र शूल : दक्षिण में २५:०९+ तक

चन्द्र वास : पश्चिम में १८:५३ तक

उत्तर में १८:५३ से

आज जन्म लेने वाले बच्चे

आज पूर्व भाद्रपद के दूसरे पदा में जन्म लेने वाले बच्चों के नाम सो, सौ, शो और शौ से रखे जा सकते हैं। ये जातक अपने लक्ष्य को पाने का हुनर रखते हैं। ये बच्चे तेज तर्रार होते हैं। इनसे ज्यादा भरोसेमंद दोस्त और कोई हो ही नहीं सकता है। ये दिल के साफ होते हैं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

5/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here