आज इन राशि वाले लोग ना करें किसी तरह का निवेश, जानें आज का शुभ मुहूर्त

हर दिन अपने साथ कुछ खास और अलग लेकर आता है। दिनांक 23 दिसंबर का दिन कुछ राशियों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है, वहीं कुछ राशियों के लोगों को आज कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है। पढिए आज का राशिफल।

मेष राशि

आप को अपने परिवार के सदस्यों से पर्याप्त समर्थन मिल पाएगा। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है। आज का दिन सफलता से पूर्ण रहेगा।

वृषभ राशि

साथी के साथ विवाद या झगड़ा हो सकता है। परिवार या पड़ोस में कुछ तनाव हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधों को धैर्य से सुलझाएं। राजनीति के क्षेत्र से सम्बंधित व्यक्ति सुर्खियों में रहेंगें।

Horoscope 2018

मिथुन राशि

अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। अपने जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। बिना सोचे बोलने की आदत आज आप के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है।

कर्क राशि

आप सक्रिय रूप से किसी मंगल कार्य में भाग लेंगे। काम की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार बहुत लाभदायक रहेगा। निवेश और अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ की संभावना है।

सिंह राशि

घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है।

कन्‍या राशि

आकस्मिक लाभ होने की संभावना अधिक हैं। किसी अनुकूल संपर्क के कारण आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम हो पायेंगें। मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आप का समर्थन करेंगे।

Janam Kundali Software

तुला राशि

आप बहुत सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपने गुस्से को नियंत्रित रखने की कोशिश करें और कठोर वाणी से बचें।

वृश्चिक राशि

अस्वास्थ्यकर आदतों से दूर रहें। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध सुदृढ़ होंगें। आप को नई जिम्मेदारियां मिलेंगीं जो आप के लिए फायदेमंद साबित होंगीं।

धनु राशि

वैवाहिक जीवन के लिए समय अनुकूल नहीं है और अलगाव की परिस्तिथी उत्पन्न हो सकती है। आज का दिन महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए अनुकूल नहीं है।

मकर राशि

परिवार का कोई सम्बन्धी आप के लिए सहायक साबित होगा। दिन के अंत तक उत्कृष्ट वित्तीय लाभ होने की संभावना है। आप किसी सार्वजनिक संचार परियोजना में अच्छी प्रगति कर सकते हैं।

धन संबंधित परेशानियों से मुक्‍ति दिलाएगा ये उपाय

कुंभ राशि

आप ऊर्जावन और आशावादी महसूस करेंगे। प्रेमी युगलों को अपने परिवारों की सहमति मिल सकती है। किसी दोस्त या साथी के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की सम्भावना है।

मीन राशि

किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने के लिए आप को निमंत्रण मिल सकता है। यह अपने आप को साबित करने और अपनी मेहनत के फल का आनंद उठाने का अच्छा समय है। भाग्य आपके पक्ष में है।

श्रेष्‍ठ चौघडिया

हिन्दु लूनर दिनांक

शक सम्वत : १९३९ हेमलम्बी

चन्द्रमास : पौष – अमांत

विक्रम सम्वत : २०७४ साधारण

पौष – पूर्णिमांत

गुजराती सम्वत : २०७४

पक्ष : शुक्ल पक्ष

तिथि : पञ्चमी – २४:२४+ तक

नक्षत्र, योग तथा करण

नक्षत्र : धनिष्ठा – २१:४४ तक

योग : हर्षण – ०७:१५ तक

प्रथम करण : बव – ११:२७ तक

द्वितीय करण : बालव – २४:२४+ तक

अशुभ समय

दूमुहूर्त : ०७:१४ – ०७:५५

वर्ज्य : २९:३२+ – ३१:१६+

 ०७:५५ – ०८:३६

राहुकाल : ०९:४७ – ११:०३

गुलिक काल : ०७:१४ – ०८:३१

यमगण्ड : १३:३६ – १४:५२

शुभ समय

अभिजीत मुहूर्त : ११:५९ – १२:४०

अमृत काल : १०:१३ – १२:००

निवास और शूल

दिशा शूल : पूर्व में

राहु काल वास : पूर्व में

नक्षत्र शूल : कोई नहीं

चन्द्र वास : दक्षिण में ०८:३० तक

पश्चिम में ०८:३० से

आज जन्म लेने वाले बच्चे

आज धनिष्‍ठा के दूसरे पदा में जन्म लेने वाले बच्चों के नाम गा और गि से रखे जा सकते हैं। ये जातक अपने लक्ष्य को पाने का हुनर रखते हैं। ये बच्चे तेज तर्रार होते हैं। इनसे ज्यादा भरोसेमंद दोस्त और कोई हो ही नहीं सकता है। ये दिल के साफ होते हैं।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

5/5 - (1 vote)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here