तांबे से बेहतर नहीं है कोई और धातु, सेहत और करियर के लिए है हीरा

ज्‍योतिष शास्‍त्र में नौ ग्रहों का उल्‍लेख किया गया है और प्रत्‍येक ग्रह से एक धातु संब‍ंधित होता है। आज हम आपको सफलता के कारक सूर्य देव से संबंधित धातु तांबे के बारे में बताएंगें।

जिस प्रकार ग्रह से संबंधित रत्‍न महत्‍वपूर्ण है उसी प्रकार धातु का भी बहुत महत्‍व माना जाता है। जैसे कि सूर्य का रत्‍न माणिक्‍य है इसलिए तांबे की धातु में माणिक्‍य पहनना सबसे ज्‍यादा फलदायी रहता है। माना जाता है कि धातु और रत्‍न समान ग्रह से संबंधित हैं तो परिणाम विशेष अनुकूल होता है।

अभिमंत्रित माणिक्‍य प्राप्‍त करने के लिए यहां क्‍लिक करें

सूर्य की धातु

सोने के अलावा तांबा भी सूर्य का धातु है। कुंडली में सूर्य को बलशाली बनाने के लिए तांबे में माणिक्‍य रत्‍न की अंगूठी धारण की जाती है। सूर्य का धातु तांबा और माणिक्‍य मिलकर परिणाम अनुकूल बनाते हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने और शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए उनके रत्‍नों को उन ग्रहों से संबंधित धातु में ही धारण करना चाहिए।

तांबे के ज्‍योतिषीय लाभ

सूर्य का धातु तांबे को अंगूठी के रूप में धारण करने से मन और मस्तिष्‍क शांत रहता है। व्‍यक्‍ति अपने क्रोध पर नियंत्रण रख पाता है। जिस व्‍यक्‍ति की कुंडली में सूर्य कमज़ोर हो उसे तांबे की धातु में माणिक्‍य या सूर्य का उपरत्‍न धारण करना चाहिए। सफलता पाने की इच्‍छा रखते हैं तो रोज़ सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। सूर्य देव सफलता देते हैं इसलिए सफलता पाने के लिए अपने आसपास अधिक से अधिक तांबे की वस्‍तुओं को रखें।

Free Kundali

सूर्य के तांबे धातु के स्‍वास्‍थ्‍यवर्द्धक लाभ

तांबा दूसरे तत्‍वों से मिलकर दूसरे यौगिक बनाता है और इसके सभी यौगिक ज़हरीले होते हैं इसलिए इन यौगिकों को कीटाणुनाशक के रूप में प्रयोग किया जाता है। तांबे की धातु में कई औषधीय गुण होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।

तांबे की धातु के बर्तन में पानी पीने से शरीर में कॉपर की कमी पूरी होती है। तांबे का पानी पाचनतंत्र को मजबूत करता है। यह ब्‍लडप्रेशर को भी कंट्रोल करता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्‍वचा पर किसी भी प्रकार की समस्‍या या विकार नहीं होता है।

किसी भी जानकारी के लिए Call करें : 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

4.2/5 - (4 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here