सुखी जीवन की इच्‍छा रखते हैं तो करें ये उपाय, हर मुश्किल होगी दूर

आधुनिक जीवनशैली में जहां एक ओर सुविधाएं बढ़ी हैं तो वहीं परेशानियों में भी काफी बढ़ोत्‍तरी हो गई है। किसी को धन की कमी है तो किसी को नौकरी में प्रमोशन का इंतज़ार है। कोई पारिवारिक कलह से परेशान है तो कोई लव लाइफ में खुशियां पाना चाहता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सामान्‍य समस्‍याओं के उपायों के बारे में बताते हैं -:

पैसों की तंगी दूर करने के लिए

बुधवार के दिन किसी भी समय जब कोई किन्नर नज़र आए तो उसे अपने सामर्थ्‍य के अनुसार कुछ रुपए आदि भेंट करें। संभव हो तो उसे भोजन भी कराएं। इसके बाद उस किन्नर से आप एक सिक्का मांग लें। इस सिक्के को अपने गल्ले, कैश बॉक्स या धन स्थान पर रख दें। कुछ ही दिनों में आप स्‍वयं महसूस करेंगें कि आपकी समस्या का समाधान हो रहा है।

कर्ज से मुक्‍ति पाने के लिए अभी करें ये काम 

प्रमोशन पानी है तो

बुधवार की सुबह श्रीगणेश की पीले रंग की मूर्ति की पूजा करें। पूजन में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं। यह उपाय हर बुधवार को करने से आपकी नौकरी में पदोन्‍नति होने की प्रबल संभावना है।

वैवाहिक जीवन में कलह

जब आपके पति गहरी नींद में सोए हों, तब एक नारियल, सात गोमती चक्र और थोड़ा-सा गुड़ लेकर इन सभी सामग्री को एक पीले कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को अपने पति के ऊपर से सात बार उतार कर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इसके अलावा प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें और अपनी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करें।

Free Kundali

सफलता पाने के लिए

पंचमी या एकादशी तिथि को स्‍नान के पश्‍चात् लघु नारियल का पूजन करें और अपनी मनोकामना कहें। अब 51 बार निम्न मंत्र का जाप करें- ।। ऊं ह्रीं सर्वं वै पूर्णत्वाय फट्।।

पूजन के पश्‍चात् लघु नारियल को नदी में प्रवाहित कर दें। इससे अवश्‍य ही आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी।

4.3/5 - (7 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here