कुंडली में है अशुभ शनि तो मिलते हैं ये संकेत, ऐसे पहचानें और करें निदान

इस सप्‍ताह 26 अक्‍टूबर को शनि वृश्चिक से धनु राशि में गोचर करने वाला है। शनि के इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर अशुभ तो कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

ज्‍योतिष में ऐसे कई संकेतों के बारे में बताया गया है जिनये आप पता लगा सकते हैं कि आपके ऊपर इसका अशुभ प्रभाव पड़ा। सभी जानते हैं कि इस ग्रह के प्रकोप के कारण जीवन तहस-नहस हो जाता है और हर दिन कोई ना कोई नई परेशानी खड़ी हो जाती है।

आज हम आपको ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आपके ऊपर शनि का प्रकोप है।

शनि का जूते-चप्‍पलों पर प्रभाव         

अगर बार-बार आपके जूते चप्‍पल टूट रहे हैं या जल्‍दी-जल्‍दी गुम हो जाते हैं तो आपके ऊपर शनि देव का प्रकोप हो सकता है। कुंडली में शनि के अशुभ स्‍थान में होने पर या शनि के कूपित होने पर उस जातक के जूत-चप्‍पल जल्‍दी टूटने या गुम होने लगते हैं।

इस उपाय से मिल सकती है शनि देव की कृपा

बालों से शनि का संकेत

इसके प्रकोप के कारण व्‍यक्‍ति के कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं और बाल झड़ने शुरु हो जाते हैं। शनि के अशुभ होने के कारण जोड़ों में दर्द भी रहता है।

शनि बनता है काल

अगर किसी की कुंडली में ये ग्रह अशुभ है तो इस वजह से उस व्‍यक्‍ति के ससुराल पक्ष में कोई ना कोई नुकसान होता रहता है। इसके अशुभ होने पर जातक का मन बुराई, बेईमानी, कुसंगति और नशे की ओर झुकने लगता है।

शनि देव को प्रसन्‍न करने के लिए करें ये काम

सेहत पर असर

इसके कूपित होने पर व्‍यक्‍ति को आलस आने लगता है और उसका मन किसी भी काम को करने का नहीं करता। जब काम करने का मन ही नहीं करता तो जातक की सफलता भी रूक जाती है और उसके जीवन में परेशानियां खड़ी हो जाती हैं।

चोरी का आरोप

इसके अशुभ प्रभाव के कारण व्‍यक्‍ति के मान-सम्‍मान में भी कमी आती है। उस पर चोरी का आरोप भी लग सकता है। सूर्य पुत्र दंड या सज़ा दिलवाने का काम भी करता है। इसके प्रकोप के कारण समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा कम होने लगती है।

शनि के प्रकाप से बचना है तो करें ये काम

पढ़ाई और धन पर प्रकोप

इसके अशुभ होने पर व्‍यक्‍ति का मन पढ़ाई में नहीं लगता है और परीक्षा में उसका परिणाम भी अच्‍छा नहीं आता है। इसके अलावा यह आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्‍मक असर डालता है। अशुभता के कारण धन का नाश हो जाता है। किसी बीमारी के कारण भी पैसा बर्बाद होता है।

इनके अशुभ होने पर ये संकेत मिलते हैं और अगर आपको अपने जीवन में ऐसा कोई भी संकेत मिल रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

इन्‍हें शांत करने या किसी भी तरह की समस्‍या के निदान के लिए आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं – 8285282851

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : AstroVidhi Facebook Page

4.5/5 - (2 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here